दुर्ग यातायात पुलिस की सराहनीय पहल : बेहोश पड़ा था युवक, सड़क पर गिरी सोने की अंगूठी—पुलिस ने निभाया इंसानियत का फर्ज, दुर्घटना के बाद भी सुरक्षित रही कीमती संपत्ति.

दिनांक 07 दिसंबर 2025 को सायं लगभग 06:30 बजे वाय-शेप ब्रिज, दुर्ग के समीप अशिष कुमार, निवासी सुपेला, वाहन क्रमांक CG 07 CZ 4373 को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे उक्त व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर बेहोशी की अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। घटना के समय पीछे से आ रही नगर सैनिक महिला निष्ठा साहू द्वारा तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए मौके पर गिरी हुई सोने की अंगूठी को सुरक्षित रूप से उठाकर सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल यातायात पुलिस को सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्राप्त उक्त सोने की अंगूठी एवं दुर्घटना के दौरान सुरक्षित किया गया हेलमेट दिनांक 13 दिसंबर 2025 को यातायात मुख्यालय, नेहरू नगर में पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को विधिवत बुलाकर सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में जनसामान्य की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 17 दिसंबर 2025 को ग्राम नागपुरा, जिला दुर्ग में प्रस्तावित कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आवश्यक रूट डायवर्जन प्लान एवं पृथक पार्किंग व्यवस्था पूर्व से निर्धारित की गई है, जिससे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की यातायात असुविधा न हो।

Related posts