शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक -मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के 119 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन सोनाखान में बस सेवा होगी प्रारम्भ,75 लाख रुपये की लागत से सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का होग़ा निर्माण हम होंगे कामयाब क़े तहत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौपा चाबी बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 10 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोनाखान पहुंचे: शहीद वीर नारायण सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, स्मारक और संग्रहालय का किया अवलोकन—सोनाखान को पर्यटन केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुंचे। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप,टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगड़े, सरपंच गजानंद पटेल, शहीद वीर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोनाखान पहुंचे; हेलीपेड पर कलेक्टर ने किया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत, मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से वीरभूमि सोनाखान पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी थे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Read Moreपुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय का शहीद वीर नारायण सिंह को नमन — कहा, ‘अदम्य संघर्ष और मानवता की मिसाल सदैव प्रेरणा देती रहेगी’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन त्याग, साहस और न्याय की अनुपम मिसाल है। अंग्रेजी शासन के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह ने जिस…
Read Moreसतनाम कल्याण समिति, बंधवा के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में भेंट कर दिया निमंत्रण — मुख्यमंत्री बोले, ‘गुरु घासीदास बाबा का सत्य-अहिंसा का संदेश समाज को मार्गदर्शन देता है’।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का मिला निमंत्रण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने लालपुर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेला हेतु किया आमंत्रित रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सतनाम कल्याण समिति, बंधवा के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल मेला—18, 19 एवं 20 दिसंबर—में सम्मिलित होने का…
Read Moreमुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण शुरू: 180 नए गांवों को मिली बस सुविधा, बस्तर–सरगुजा के 23 मार्गों पर 24 बसें दौड़ीं — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, ‘हर गांव तक पहुँचाना है विकास की रफ्तार’
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण शुरू, 180 नए गांव जुड़े बस सुविधा से ग्रामीण परिवहन को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ बस्तर और सरगुजा में परिवहन क्रांति, ग्रामीण बस योजना का विस्तार रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के…
Read Moreशीतकालीन भीड़ में यात्रियों को बड़ी सौगात: रेल प्रशासन ने हावड़ा–सीएसएमटी–हावड़ा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का किया निर्णय, 11 और 13 दिसंबर को दोनों दिशाओं में करेगी संचलन
शीतकालीन में रेल यात्रियों की मांग को ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा हावड़ा–सीएसएमटी–हावड़ा के मध्य 1-1 फेरे के विशेष ट्रेन का संचालन बिलासपुर : शीतकालीन में रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा हावड़ा–सीएसएमटी–हावड़ा के मध्य एक-एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनांक 11 दिसम्बर 2025 गुरुवार को तथा गाड़ी संख्या 02869 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सीएसएमटी से दिनांक 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को चलेगी । इस गाड़ी…
Read Moreछत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक: आत्मसमर्पित नक्सलियों के आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा के लिए मंत्रीपरिषद उप-समिति गठित; 14 कानूनों में संशोधन वाला ‘जन विश्वास विधेयक-2025’ अनुमोदित; 2025–26 का अनुपूरक विनियोग विधेयक पास
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध लंबित प्रकरणों की समीक्षा और निराकरण प्रक्रिया को मंजूरी देते हुए व्यापक नीति-ढांचा तय किया गया। साथ ही 14 अधिनियमों में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) (द्वितीय) विधेयक, 2025 को अनुमोदन प्रदान कर शासन-प्रशासन को अधिक सरल, समयानुकूल और जनहितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। इसके अलावा प्रथम अनुपूरक अनुमान…
Read Moreछत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी “शहीद वीरनारायण सिंह” (10 दिसंबर पुण्यतिथि पर विशेष): छत्तीसगढ़ की माटी के प्रथम शहीद का दिवस—वीर नारायण सिंह, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध जनता के पक्ष में इतिहास रचा
जो भरा नहीं है भावों से,जिसमें बहती रसधार नहीं । वह हृदय नहीं है पत्थर है,जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।। (राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त) इतिहास के पन्ने यदि हम पलटें तो देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में सभी धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था,अपना तन-मन-धन से सर्वस्व न्यौछावर किया था। प्राकृतिक सम्पदा से युक्त गौरवशाली ऐश्वर्य से अभिमण्डित हिमालय से कन्याकुमारी तक के इस भू-भाग पर स्थित माँ भारती अपनी करोड़ों भारतीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला ‘रक्षक पाठ्यक्रम’: बच्चों की सुरक्षा–संरक्षण को मिलेगा नया आयाम, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित भविष्य गढ़ने में सहायक होगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू देश का पहला पाठ्यक्रम:छात्रों को मिलेगी बाल अधिकार एवं संरक्षण की जानकारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह…
Read More