विश्व ऊदबिलाव दिवस पर विशेष : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव की मौजूदगी के मिले प्रमाण, छत्तीसगढ़ में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

वन विभाग और विज्ञान सभा के संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता रायपुर : विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गरियाबंद जिले के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के जल स्रोतों में ऊदबिलाव (ओटर) की प्रमाणिक उपस्थिति दर्ज की गई है। यह सफलता प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के संयुक्त शोध प्रयासों से संभव हुई है।  गरियाबंद वनमंडल के डीएफओ श्री वरुण जैन के सहयोग से लगाए गए कैमरा…

Read More

सहकारिता से आत्मनिर्भर किसान की दिशा में बड़ा कदम—मुख्य सचिव विकासशील ने दिए पैक्स सशक्तिकरण के निर्देश

सहकारिता की मजबूती से किसानों को बनाया जाए आत्मनिर्भर- मुख्य सचिव विकासशील राज्य सहकारी विकास समिति की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न, पैक्स समितियों को बहुआयामी बनाने पर जोर हर ग्राम पंचायत में होगा सहकारी समिति का संचालन, दुग्ध, मत्स्य और लघु वनोपज से जोड़ी जाएंगी समितियां शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद, बीज, दवा, बैंकिंग और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभता से पहुंचाने के…

Read More

मंत्रालय महानदी भवन से विकास की दिशा तय—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम निर्णय

रायपुर : रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक ने प्रदेश के प्रशासनिक और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया। बैठक में लिए गए फैसलों ने एक ओर शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं दूसरी ओर बुनियादी ढांचे के विकास और निर्माण कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इन निर्णयों से स्पष्ट है कि राज्य सरकार सुशासन, गति और जनहित…

Read More

मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश

काम में बेवजह देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई बिलासपुर में वर्किंग वुमेन हॉस्टल और मोबाइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जाए और आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया – मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली नई गति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और  जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व…

Read More

नक्सल मुक्त बस्तर में विकास की नई उड़ान—सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 506 आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महात्मा गांधी नरेगा के अभिसरण से 506 आंगनबाड़ी भवनों को मिलेगी स्वीकृति बच्चों और माताओं के बेहतर भविष्य के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित एवं अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे जिलों में बच्चों और माताओं के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने…

Read More

‘अपनापन’ विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की शिरकत, बोले—जनसेवा के अनुभव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन की आत्मीय यात्रा पर आधारित है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, कहा – जनसेवा के अनुभव समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं नई दिल्ली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ श्री चौहान के सार्वजनिक जीवन,…

Read More

जंगलों के बीच बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान : पुलिस और BSF ने दिखाई प्रेरणा की नई राह, हथियार प्रदर्शनी से रोमांचित हुए बच्चे, “माड़ मैत्री समर कैंप” बना यादगार अनुभव.

“माड़ मैत्री समर कैंप” का सफल समापन, बच्चों को कराया गया बीएसएफ कैंप सोनपुर का भ्रमण. नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस के “माड़ मैत्री” अभियान के तहत आयोजित समर कैंप ने बच्चों और युवाओं के जीवन में उत्साह, रचनात्मकता और नई प्रेरणा का रंग भर दिया। एक सप्ताह तक चले इस विशेष कैंप में बच्चों ने कला, खेल, आत्मरक्षा और अनुशासन की बारीकियां सीखीं, वहीं बीएसएफ कैंप सोनपुर भ्रमण ने उनके भीतर सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और जागरूकता को और मजबूत किया। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन…

Read More

जंगलों के बीच बदलाव का बड़ा शुभारम्भ : “माड़ मैत्री” अभियान से ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भर बनने का रास्ता, “विग्रह से विश्वास” की मिसाल, पुलिस और आईटीबीपी ने गांवों में पहुंचाकर जगाई विकास की नई उम्मीद.

“विग्रह से विश्वास” की भावना को साकार करते हुए “माड़ मैत्री” अभियान अंतर्गत पदमकोट में कृषि एवं बीज रोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित. पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन. नारायणपुर : “विग्रह से विश्वास” की सोच को जमीनी स्तर पर साकार करते हुए नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी ने माड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच भरोसे और विकास की नई मिसाल पेश की है। “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत पदमकोट में आयोजित कृषि एवं बीज रोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम ने…

Read More

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा – सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ उदाहरण बस्तर के सुदूर वनांचलों में दशकों से स्वास्थ्य सेवा, जागरूकता और मानवता की अलख जगा रहे हैं डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समूचे छत्तीसगढ़ के…

Read More