गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय मंच से जनजातीय वीरों को नमन, कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में वीर गुंडाधुर और वीर नारायण सिंह का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ थीम पर देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय का भव्य प्रदर्शन राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में प्रेस प्रीव्यू का आयोजन नई दिल्ली–रायपुर : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को भव्य…

Read More

किसानों की आय बढ़ाने सिंचाई ढांचे को सुदृढ़ करना अनिवार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के सख्त निर्देश

किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लंबे समय से अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने को लेकर मुख्यमंत्री सख्त मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों, संचालित परियोजनाओं तथा प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश, फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी होगा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके। बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की…

Read More

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, जशपुर को मिला नया एसएसपी, लाल उमेद सिंह की नियुक्ति — शशि मोहन सिंह का रायगढ़ स्थानांतरण

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। 22 जनवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से जारी इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में पदस्थापित 15 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी। जारी आदेश के अनुसार पुलिस महकमे में अनुभव और प्रशासनिक…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को देगा नई मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के एंथम सॉन्ग का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ. शशांक शर्मा ने मुख्यमंत्री को रायपुर साहित्य उत्सव के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के प्रबुद्ध साहित्यकारों, विचारकों और बुद्धिजीवियों का रायपुर में एकत्र होना अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव न केवल साहित्यिक संवाद का सशक्त मंच…

Read More

रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ 23 जनवरी को : राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 3 दिनों तक होंगी साहित्यिक चर्चा और गोष्ठियां पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला का भी होगा आयोजन रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी को राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। शुभारंभ समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री…

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवान शहीद, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख…

Read More

नवा रायपुर मेडिसिटी को बड़ी गति: चार माह में जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी, ₹680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में एमओयू

मेडिसिटी विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि: चार माह में जमीन लीज और रजिस्ट्री पूरी, ₹680 करोड़ की लागत से बनेगा 300 बिस्तरों का बॉम्बे हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ युवाओं को मिलेगा रोजगार: नवा रायपुर बनेगा सेंट्रल इंडिया का हेल्थकेयर हब – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : नवा रायपुर को देश के प्रमुख हेल्थकेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में देश के प्रतिष्ठित…

Read More

लाइन परिचारकों के लिए ऐतिहासिक फैसला : बिजली कर्मियों के लिए खुशखबरी ! मानदेय में 4,721/- रुपए की सीधी बढ़ोतरी, पेट्रोल भत्ता भी लागू, दस साल बाद सेवा समाप्ति का डर खत्म !

लाइन परिचारकों के मानदेय में बड़ा इजाफा, अब पेट्रोल भत्ता भी मिलेगा मानदेय में लगभग 33% प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 19,366/- रुपए प्रतिमाह. लाइन परिचारकों की बढ़ी आय, मानदेय में 4,721/- रुपए की बढ़ोतरी. रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार और पावर कंपनियों के सकारात्मक फैसले से अब संविदा लाइन परिचारकों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। मानदेय में लगभग 33% प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ पहली बार पेट्रोल भत्ता दिए जाने का निर्णय कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक…

Read More

मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली नई रणनीतिक ताकत, श्री आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री के सलाहकार, शासन का आदेश जारी, विशेष सचिव स्तर की सुविधाएं होंगी प्राप्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए राज्य शासन के द्वारा श्री आर. कृष्णा दास को माननीय मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 22 जनवरी 2026 से प्रभावशील मानी जाएगी। शासन आदेश में उल्लेख है कि श्री आर. कृष्णा दास, पिता स्व. श्री के. राम दास, वर्तमान में एचआईजी डीलक्स-37, सेक्टर-8, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर में निवासरत हैं। आदेश के तहत श्री दास माननीय मुख्यमंत्री को…

Read More