छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों की हो रही जय-जयकार, पुलिस ने नक्सलियों की मांद में कैंप खोलकर उनके हौसले किये पस्त मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिये ’अभिव्यक्ति’ एप किया लॉन्च समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के साथ नव वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और जवानों दोनों की जय-जयकार हो रही है। पिछले दो…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत, श्रमवीरों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ बांटी नए वर्ष की खुशियां
भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा नववर्ष में श्रमवीरों के साथ सुबह की चाय पी, श्रम अन्न योजना केन्द्र में जाकर श्रमिक भाई-बहनों के साथ की चर्चा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया। उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके…
Read Moreपुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सूबेदार से रक्षित निरीक्षक और उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची की गई जारी देखे सूची…..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सूबेदार से रक्षित निरीक्षक और उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची की गई जारी देखे सूची….. पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा सशस्त्र बल के 248 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक (जीडी) के पद पर पदोन्नत कर छ.स.बल की विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
Read Moreपुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक एचसी द्विवेदी ने आज सेवा निवृत्त हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा की है। पुलिस विभाग आप सभी का योगदान हमेशा याद रखेगा। पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में निरीक्षक राधेश्याम पाण्डेय, उप निरीक्षक श्री विजय वर्मा एवं प्रधान आरक्षक श्री वामन राव नवले को सेवानिवृत्ति उपरांत भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह् और शॉल, श्रीफल भेंटकर…
Read Moreयातायात नियमों के उल्लंघन पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यवाही, नशे में वाहन चालन करने वाले 1356 प्रकरणों में लगभग अस्सी लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित हुए आरोपी वाहन चालक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नशे में वाहन चालन करने वाले 8 वाहन चालकों के विरूद्ध जशपुर न्यायालय द्वारा राशि 80,000/- (शब्दों में अस्सी हजार रूपये) का अर्थदण्ड दिया गया है । इस वर्ष प्रथम 11 माह में मादक पदार्थ या शराब सेवन कर वाहन चालन के 1356 प्रकरणों में कुल 79,60,050/- रूपये का दण्ड वाहन चालकों द्वारा वहन किया गया है। उल्लेखनीय है कि मोटरयान (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 185 के अनुसार किसी मृत्त व्यक्ति द्वारा या मादक द्रव्यों के असर में होते हुए किसी व्यक्ति द्वारा मोटरयान चलाते समय या चलाने का प्रयत्न करते समय जिस किसी के रक्त में श्वास विश्लेषक द्वारा परीक्षण किये जाने…
Read Moreपुलिस पब्लिक स्कूल की प्रबंधकीय कार्य कारिणी समिति की बैठक आयोजित, छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास पुलिस पब्लिक स्कूल का लक्ष्य: श्री जुनेजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रबंधकीय कार्य कारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्कूल के बेहतर संचालन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में श्री जुनेजा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व मजबूत होना चाहिए। बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। उन्हें पब्लिक स्पीकिंग, टैलेंट हंट, डिबेट आदि प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए तैयार करें…
Read Moreराज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, अपराधों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता – श्री जुनेजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में आज यहां पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में अपराध, नक्सली गतिविधियों, वीआईपी सुरक्षा, एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुरक्षा एवं यात्रियों को सुविधाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी । बैठक में दल्लीराजहरा- रावघाट रेलमार्ग की प्रगति एवं सुरक्षा, केके रेललाईन के दोहरीकरण की समीक्षा की गयी । समीक्षा बैठक में रेलवे के माध्यम से कोयला चोरी, नारकोटिक्स एवं मानव तस्करी की घटनाओं पर पूरी तरह रोकने पर जोर…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 7 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने उत्कृष्टता हासिल करने वाले सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
कोंडागांव जिला अस्पताल को प्रसव सुविधाओं के लिए ‘लक्ष्य’ प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के सात सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। साथ ही कोंडागांव जिला अस्पताल को प्रसव कक्ष और मैटरनिटी ऑपरेशन थियेटर की उत्कृष्ट सुविधाओं तथा प्रसूताओं एवं गर्भवती महिलाओं की अच्छी देखभाल के लिए ‘लक्ष्य’ प्रमाण-पत्र (LaQshya Certification) प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने…
Read Moreदूरस्थ वनांचल जनकपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से 150 किलोमीटर दूर जनकपुर एफआरयू (First Referral Unit) में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरस्थ वनांचल जनकपुर में इस सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से अब महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जनकपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एफआरयू में ही यह सुविधा विकसित कर…
Read Moreनए वर्ष का पहला दिन: छत्तीसगढ़ में दो नई योजनाओं की शुरूआत, बच्चों के पठन और गणितीय कौशल विकास हेतु सौ दिनों का विशेष अभियान, शाला त्यागी बच्चों के लिए व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम -स्किल हब इनिशियेटिव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नए वर्ष के पहले दिन छत्तीसगढ़ में दो नई योजनाओं की शुरूआत की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक जनवरी को मयाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी में सुबह 11बजे आयोजित कार्यक्रम में दो नई योजनाएं स्किल हब इनिशिएटिव और सौ दिनों का पठन, गणितीय कौशल विकास का शुभारंभ होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अम्बिकापुर से वर्चअल रूप से जुड़कर दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्किल हब इनिशिएटिव कार्यक्रम…
Read More