नगरी विकास खंड के दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी, आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग अंतर्गत  नरेश कुमार यादव, सहायक शिक्षक एल.बी. शासकीय प्राथमिक शाला छिपली का दिनांक 13.11.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय नरेश कुमार यादव सहायक शिक्षक एल.बी. की पत्नी श्रीमती महेश्वरी यादव को उनके परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए. बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर दिनांक 15 नवम्बर 2021…

Read More

मुख्यमंत्री ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसमुण्डा की जयंती एवँ प्रसिद्ध गांधीवादी नेता तथा भूदान आंदोलन के सूत्रधार आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर सेनानी बिरसा मुण्डा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। बिरसा मुण्डा जी ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने कामना…

Read More

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचा रायगढ़

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़. शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ हमले में शहीद हुई उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर भी पहुंचा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा  रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीदों को दी श्रद्धांजलि रायगढ़ के रामलीला मैदान में शहरवासियों के अंतिम…

Read More

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन : प्रदर्शनी में बच्चों को मिल रही नवाचार की जानकारी

खेल-खेल में पाए ज्ञान, यह सिखाती है खिलौने की स्टॉल, ये खिलौने महज खिलौने ही नहीं, ज्ञान की किताबें भी है…. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खिलौने सिर्फ वह नहीं, जो महज मनोरंजन के काम आए, असल खिलौने तो वह है जो आपका मनोरंजन करने के साथ आपको किसी शिक्षक और किताब की तरह ज्ञान की बातें भी सिखाए। स्कूल में दाखिले के बाद सभी बच्चों का मन स्कूल जाने में और किताबों को पढ़ने में लगे यह जरूरी नहीं, बहुत से ऐसे भी बच्चे होते हैं जो अपने माता-पिता के…

Read More

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विद्यालय होंगे प्रारंभ : भूपेश बघेल

तीन वर्ष से अधिक आयु समूह के छोटे बच्चों के लिए संचालित होगी बालवाड़ी कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा का विजन डॉक्यूमेंट 2030 प्रस्तुत करते हुए की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं        मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर में दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का किया उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल…

Read More

किड्स कॉर्नर ‘बाला’ की रिओपनिंग में बच्चों ने जमकर की मस्ती, बाल दिवस के अवसर पर लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में आयोजित किये गए विभिन्न कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कोरोना संक्रमण के कारण बंद किये गए लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय स्थित किड्स कॉर्नर ‘बाला’ का संचालन आज बाल दिवस के अवसर पर पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बाल अनुभाग को नयी साज सज्जा के साथ दुबारा प्रारंभ किया गया है। मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल  ने फीता काट कर नये किड्स कार्नर का पुनः आरम्भ किया। किड्स कॉर्नर के पुनः संचालन से खुश बच्चों ने यहां विभिन्न मनोरंजनात्मक और ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से जमकर…

Read More

महारानी अस्पताल को मिला 600 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, महारानी अस्पताल को आज 600 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली। महापौर श्रीमती सफीरा साहू की उपस्थिति में ऑक्सफैम इंडिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमिताभ बेहार द्वारा अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का को सुपुर्द किया गया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने फीता काटकर इसे जनता को समर्पित करते हुए महारानी अस्पताल को यह सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कोरोना के चरम समय में ऑक्सीजन की मांग की खबरों को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना में बस्तर को…

Read More

चिकित्सा महाविद्यालय में मनाई गई पंडित नेहरू जी की जयंती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त ने पंडित नेहरू जी की स्मृति ताजा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता था। उन्होंने देश के प्रथम और सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र का नेतृत्व किया और देश के चहुंमुखी विकास की नींव…

Read More

बड़ी खबर : विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरे साल भी उत्कृष्ट प्रदर्शन, देश के स्वच्छतम् राज्यों की श्रेणी में 20 नवंबर को भारत सरकार द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों होगा सम्मान

राज्य के 61 निकायों को भी मिलेगा पुरस्कार, छत्तीसगढ़ से सबसे ज्यादा निकायों को मिलेगा सम्मान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को दिल्ली आने का दिया न्योता वर्ष 2019 एवं 2020 में भी छत्तीसगढ़ स्वच्छता के मामले में भी था अग्रणी राज्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 20 नवंबर 2021 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद द्वारा छत्तीसगढ़ को भारत के…

Read More