रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
IICDEM–2026 में भारत निर्वाचन आयोग ने किया ECINET का शुभारंभ, निर्वाचन सेवाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत और सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म
IICDEM–2026 में ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ : निर्वाचन सेवाओं के लिए एकीकृत, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित डिजिटल मंच रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन पर आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)–2026 के अवसर पर आज ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया। यह निर्वाचन से संबंधित समस्त जानकारियों और सेवाओं के लिए आयोग का एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 से 23 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, मीडिया एवं रणनीतिक मामलों में निभाएंगे अहम भूमिका
मुख्यमंत्री श्री साय के नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा रायपुर : राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के तहत श्री आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री जी का सलाहकार नियुक्त…
Read Moreखनन क्षेत्र में पारदर्शिता और राजस्व वृद्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का फोकस, खनिज साधन विभाग की समीक्षा में टिन पोर्टल, DMF और खनिज ऑनलाइन 2.0 की सराहना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय कार्यों में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर एवं नियमित भुगतान की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय मंच से जनजातीय वीरों को नमन, कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में वीर गुंडाधुर और वीर नारायण सिंह का अद्भुत शौर्य प्रदर्शन
कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जीवंत होगी जनजातीय वीरों की गाथा ‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ थीम पर देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय का भव्य प्रदर्शन राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में प्रेस प्रीव्यू का आयोजन नई दिल्ली–रायपुर : गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को भव्य…
Read Moreकिसानों की आय बढ़ाने सिंचाई ढांचे को सुदृढ़ करना अनिवार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के सख्त निर्देश
किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लंबे समय से अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने को लेकर मुख्यमंत्री सख्त मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा की रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों, संचालित परियोजनाओं तथा प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश, फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी होगा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके। बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की…
Read Moreब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, जशपुर को मिला नया एसएसपी, लाल उमेद सिंह की नियुक्ति — शशि मोहन सिंह का रायगढ़ स्थानांतरण
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। 22 जनवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से जारी इस आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में पदस्थापित 15 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी। जारी आदेश के अनुसार पुलिस महकमे में अनुभव और प्रशासनिक…
Read Moreरायपुर साहित्य उत्सव राज्य की सांस्कृतिक पहचान को देगा नई मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के एंथम सॉन्ग का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉ. शशांक शर्मा ने मुख्यमंत्री को रायपुर साहित्य उत्सव के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के प्रबुद्ध साहित्यकारों, विचारकों और बुद्धिजीवियों का रायपुर में एकत्र होना अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव न केवल साहित्यिक संवाद का सशक्त मंच…
Read Moreरायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ 23 जनवरी को : राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 3 दिनों तक होंगी साहित्यिक चर्चा और गोष्ठियां पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला का भी होगा आयोजन रायपुर : रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य शुभारंभ राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी को राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। शुभारंभ समारोह विनोद कुमार शुक्ल मंडप में सुबह 10.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री…
Read More