वनांचल विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालनहेतु एस.डी.एम. एवं बी.ई.ओ. के उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी वनांचल  क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक एवं विकासखंड  शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के उड़नदस्ता दल के द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण एवं परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है | 9 मार्च को 12वीं बोर्ड परीक्षा के दूरस्थ वनांचल स्थित परीक्षा केन्द्रों का  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चन्द्रकान्त कौशिक के दल-महेश्वरी ध्रुव एबीईओ नगरी, ओपी बघेल व्याख्याता एल.बी. के द्वारा हायरसेकण्ड्री परीक्षा केंद्र घुरावड़, बेलरगाँव, तथा विकासखंड शिक्षा…

Read More

कारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बतायें कितना फंड लिया है – विष्णुदेव साय

बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, जेल भेजते हैं-भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आयकर विभाग की कार्यवाही एक सुनिश्चित प्रक्रिया के तहत तथ्यों के आधार पर होती है। जिन कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की कार्यवाही हुई है, उन   कारोबारियों को क्लीन चिट देने वाले भूपेश बघेल बतायें कि यूपी चुनाव के लिए कितना फंड लिया है? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल खुद बौखलाहट में मकान तुड़वाते हैं, मीडिया के…

Read More

नारायणपुर में मलखम्ब अकादमी की घोषणा से खिलाड़ियों में खुशी का माहौल, सौगात के लिए मलखम्ब का प्रदर्शन एवं गुलाल उड़ाकर मनाई खुशियां

खिलाड़ियो ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा करेंगे मेडल की बौछार समदर्शी न्यूज़, नारायणपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र के दौरान मलखम्ब खिलाड़ियों के लिए नारायणपुर जिले में अकादमी बनाने की घोषणा कर खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। इस फैसले से जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। मलखम्ब प्रशिक्षण कर रहे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस सौगात के लिए मलखम्ब का प्रदर्शन एवं रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। खिलाड़ियों ने कहा कि हम इस…

Read More

‘‘अभिव्यक्ति नारी सम्मान की’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए: मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के समापन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया शामिल हुई। कार्यशाला में देश-प्रदेश आये विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के सशक्तिकरण के प्रयासों से सामाजिक संस्थाओं और लोगों को जोड़ने और इनमें मीडिया की सार्थक भूमिका पर चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुंख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रारंभ किये गये इस अभिव्यक्ति कार्यक्रम के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में महिलाएॅं अपने अधिकारों के बारे…

Read More

बजट में निराशा और छलावे के सिवा कुछ भी नहीं – डॉ. रमन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार के चौथे बजट को दिशाहीन और निराशा से भरा बजट करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी की नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है। इसमें न तो दूरदर्शिता है और न ही दृष्टिकोण है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस बजट में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों…

Read More

कांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट ‘लोक-बज़ट’ कम, ‘फेक-बज़ट’ ज़्यादा : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा- पुरानी और विफल योजनाओं में मामूली हेरफेर करके प्रदेश को चकमा देने की कोशिश, पुरानी बोतल पर नया लेबल लगाकर खपाने के राजनीतिक पाखंड को जनता भलीभाँति समझ रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का चौथा बज़ट लोक-लुभावन घोषणाओं का पुलिंदा है जिसमें प्रदेश की जनता को राहत देकर विकास की ठोस पहल की इच्छाशक्ति का नितांत अभाव है। भाजपा ने कहा कि पुरानी और विफल हो चलीं योजनाओं में मामूली हेरफेर…

Read More

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने वर्ष 2022-23 का कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में छत्तीसगढ़ के 12 नगर निगमों के महापौरों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौरों ने कहा है कि बजट में सभी वर्गों के कल्याण एवं उन्नति को ध्यान में रखा गया है। आर्थिक विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। वर्ष 2022-23 के बजट से समावेशी विकास की गति को बल…

Read More

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायगढ़ जिले के तमनार में इन बाल आवास गृहों का किया गया है निर्माण अनाथ और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किया गया है चिल्ड्रन होम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से रायगढ़ जिले के तमनार में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड फाउंडेशन द्वारा बालक- बालिकाओं के लिए निर्मित दो अलग-अलग चिल्ड्रेन होम का वर्चुअल लोकार्पण किया। तमनार के सावित्री नगर में इन आवास गृहों का निर्माण जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से कराया गया है। एक सौ…

Read More

जानें पेश हुए छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 में क्या है नया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बजट में कई नवीन योजनाओं, नये प्रावधानों एवं नये कार्यो के लिए बडे़ प्रावधान किये गये है। कुछ नये एवं बड़े मुख्य प्रावधान इस प्रकार हैः- छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 में क्या है नया 1 राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 6 हजार करोड़ का प्रावधान। 2 युवाशक्ति को संगठित कर प्रदेश के विकास में सहभागिता बढ़ाने हेतु राजीव युवा मितान क्लब का गठन। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार 664 एवं नगरीय क्षेत्रों में 1 हजार 605 राजीव युवा मितान क्लब का गठन हेतु 75 करोड़…

Read More

छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 के प्रमुख आकर्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ बजट 2022-23 के प्रमुख आकर्षण 1.         कोरोना महामारी के बीच कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते वर्षों बाद छत्तीसगढ़ में राजस्व आधिक्य का बजट प्रस्तुत हुआ है । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, वनवासी और मजदूरों के लिये शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग के लोगों की जेब में सीधा पैसा पहुंचा जिससे विश्वव्यापी मंदी के बावजूद राज्य में सभी सेक्टरों में जबरदस्त उछाल रहा । आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2020-21 की तुलना में इस साल…

Read More