नारायणपुर पुलिस की उपलब्धि : नक्सलियों के मंसुबे पर फेरा पानी, अलग-अलग 02 स्थानों पर आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर. पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार चल रहे रोड़ डिमायनिंग के दौरान आज दिनांक 25.12.2021 को नारायणपुर पुलिस की बीडीएस टीम ने थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत  अलग-अलग 02 स्थानों पर आईईडी रिकवर सक्रियता दिखाते हुए उसे तत्काल डिफ्यूज किया है, बीडीएस टीम ने नक्सलियों द्वारा प्लांटेड रीमोट आईईडी टिफिन बम को डिफ्यूज कर फोर्स को बड़ी क्षति से बचा लिया है जिसके फलस्वरूप श्री जायसवाल ने बीडीएस टीम को उनके उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए नगद ईनाम की घोषणा की है साथ ही रोड़ डिमायनिंग…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नगर पंचायत प्रेमनगर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रेमनगर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवँ जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Read More

प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाया, विकास का मूलमंत्र भी यही है : भूपेश बघेल

सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मसीही समाज तथा प्रदेशवासियों को क्रिसमस की दी बधाई, प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं: केक काटकर किया क्रिसमस सेलिब्रेट

प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए, प्रदेशवासियों की सुख- सृमद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों की सुख, समृद्धि की कामना की।  नवनिर्वाचित बिशप श्री अजय जेम्स द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

Read More

भाजपा बोली कांग्रेस का हाथ चोर, लुटेरों और माफिया के साथ, अटल आवास की चोरी भूपेश बघेल के नवा छत्तीसगढ़ का नमूना है – राजेश मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में 54 अटल आवास तोड़फोड़ कर मैदान बना दिये जाने का मामला उजागर होने पर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा है कि अटल जी तो छत्तीसगढ़ और भारत की जनता के दिल में बसे हुए हैं। यह अटल आवास की चोरी नहीं, जनता के विश्वास की चोरी है। गरीब लोगों के अपने घर के सपने की चोरी है। जिस सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्यारह लाख से अधिक गरीबों…

Read More

अटल, अडिग, अद्वितीय, अद्भुत व सदा आधारस्तम्भ रहेंगे, दीपकमल के अटल स्मृति विशेषांक का हुआ विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर ‘दीप कमल’ पत्रिका के अटल स्मृति विशेषांक का विमोचन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय व विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डे व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता, पार्टी पत्रिकाएं व प्रकाशन विभाग…

Read More

प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में, कलेक्टर कर रहे धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग, जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं

अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से की गई 42 लाख क्विंटल धान की खरीदी, युद्ध स्तर पर किया जा रहा धान का उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड  तोड़ धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई है। अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से 42 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग कर रहे हैं। जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं है। युद्ध स्तर पर धान का उठाव किया…

Read More

अटल प्रतिज्ञा का परिणाम है छत्तीसगढ़ राज्य- अशोक बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जनता के ह्रदय की धड़कन को बखूबी समझने वाले राष्ट्रनायक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि 21 वर्ष पूर्व 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ. उन्होंने 1998 में सप्रेशाला रायपुर के मैदान में जनता के नब्ज को टटोल कर वादा किया था कि यदि आप लोकसभा की 11 में से 11 सीटो में भाजपा को जितायेंगे तो मैं आपको छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा. हालाँकि चुनाव में भाजपा को 11 में से 8 सीटें ही मिली लेकिन…

Read More

क्रिसमस पर्व: कमजोर लोगो का सहयोग करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है – विशप स्वामी

रोजरी की महारानी महागिरजा कुनकुरी में येसु जन्म का पर्व मना धूमधाम से, धर्मप्रांत मुख्यालय कुनकुरी में क्रिसमस पर्व को लेकर मसीह धर्मावलम्बियों में उत्साह का माहौल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. काथलिक धर्मप्रांतीय मुख्यालय कुनकुरी के रोजरी की महारानी महागिरजा में येसु जन्म का पर्व शुक्रवार की रात्री से प्रारंभ हुआ। इस धार्मिक अवसर पर सभी धर्म के लोगो की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक विधान के मुख्य अनुष्ठाता एवं विशप एम्मानुएल केरकेट्टा डीडी ने अपने संबोधन में धार्मिक संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर ने अपने इकलैते…

Read More

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कांग्रेस सरकार के 3 साल के काम को जनता ने सराहा – वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने नगरीय निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल को जनता ने भी सराहा इसीलिए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता से भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिला है। कांग्रेस पार्टी कभी भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है और न कभी करेगा क्योंकि उन्हें अपने काम पर भरोसा है, अपने वादों पर भरोसा है, और भूपेश है तो सभी को भरोसा है।…

Read More