राज्योत्सव-2021 के समापन अवसर पर विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित हुई विभूतियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण सम्मानों से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, संसदीय सचिव, सांसद, विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अलंकरण पुरस्कारों…

Read More

छत्तीसगढ़ में शासन की योजना विकास के स्वरूप में हो रही अभिव्यक्त – दुर्ग विधायक अरूण वोरा

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारंभ शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का किया अवलोकन जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया राज्योत्सव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, राज्योत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूण वोरा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा…

Read More

लाला जगदलपुरी केन्द्रीय ग्रंथालय में मनाया गया राज्योत्सव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर. लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक नवम्बर को राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ बी.एल. झा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो. एम अली, शासकीय कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ योगेंद्र मोतीवाला, शासकीय बहुउद्देश्य विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. एस. रामकुमार रहे। मुख्य अतिथि डॉ झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि तकनीक ने शिक्षा के स्वरूप को…

Read More

गौरव अलंकरण सम्मान समारोह : 15 शिक्षकों को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज यहां रायपुर में सालेम उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला के 12 प्रधान पाठक और सहायक शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार और राज्य स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार से तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन.बंजारा के साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। स्कूल…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के अवसर पर राज्य के 21 लाख किसान भाईयों के बैंक खाते में अंतरित की 1500 करोड़ रूपए की राशि, किसान हितैषी योजनाओं से राज्य में समृद्ध हुई खेती-किसानी

धनतेरस और दीवाली से पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त और गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीणों और किसानों को 1510 करोड़ 81 लाख रूपए की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां राज्योत्सव के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसान भाइयों को 1510 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इस राशि में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त…

Read More

राज्योत्सव-2021 अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, देखे किसको किसको मिले कौन कौन से पुरस्कार ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बिलासपुर जिले के ग्राम लिम्हा (नवापारा) के श्री जानकी प्रसाद पुलस्त को दिया जाएगा। गृह पुलिस विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान दुर्ग जिले के नेवई, थाना उतई के श्री कुन्दनलाल गौर, सामान्य प्रशासन विभाग…

Read More

सीआरपीएफ ने ली एकता की शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक डीटी बनर्जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेंज कार्यालय और ई/4 सिग्नल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Read More

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की

ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के सदस्यों ने दोनों जिलों का किया दौरा, आई.एम.ए. तथा ड्रग एंड केमिस्ट एसोशिएशन के साथ बैठक भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के 12 सदस्यों ने 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दोनों जिलों का दौरा कर वहां टी.बी. नियंत्रण एवं उन्मूलन…

Read More

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन बादल परिसर आसना में, प्रदर्शनी में दिखेगी विकास कार्यों की झलक

स्थानीय बोलियों में कवि सम्मेलन के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक समारोह से सजेगा परिसर जगदलपुर, जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन जगदलपुर शहर से लगे आसना ग्राम में स्थित बस्तर एकेडमी आॅफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) परिसर में सोमवार को किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर सांसद दीपक बैज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक…

Read More

राज्योत्सव के अवसर पर लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में किया गया निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में बस्तर में पर्यटन का विकास एवं संभावनाएं विषय पर जिले के विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पश्चात बस्तर की बदलती तस्वीर विषय पर महाविद्यालयीन छात्रों तथा ग्रंथालय में अध्ययनरत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भाग लिया।…

Read More