सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित-मंत्री श्री टंक राम वर्मा धमतरी के पीपरछेड़ी समाधान शिविर में मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने मौके पर किया जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज धमतरी जिले में विकासखंड स्तरीय समाधान शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत कुरूद विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी में नौवां और धमतरी विकासखंड…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान से बदलेगी नारायणपुर के वनांचलों की तस्वीर : 262 आदिवासी गांवों तक पहुंचेगा विकास, हर जरूरतमंद को मिलेगा योजनाओं का लाभ
सबसे दूर, सबसे पहले: नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ का शंखनाद कलेक्टर ने कमान संभाली; 18 से 25 मई तक लगेंगे विशेष संतृप्तिकरण शिविर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा योजनाओं का लाभ रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंदरूनी और दूरस्थ अंचलों में बसे जनजातीय परिवारों के सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए नारायणपुर जिले में “सबसे दूर, सबसे पहले” की अनूठी थीम पर ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ जन भागीदारी अभियान की शुरुआत हो गई है। जिले के 262 जनजातीय बाहुल्य गाँवों को पूरी तरह संतृप्त (Saturated) करने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी
नीति आयोग समर्थित ‘मिशन कामयाबी’ के तहत वर्चुअल रियलिटी और आधुनिक तकनीक से होगा शिक्षण रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम कुशहा में आयोजित चौपाल के दौरान नीति आयोग द्वारा वित्तपोषित ‘मिशन कामयाबी’ के तहत संचालित ‘कामयाबी वेन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा और तकनीकी आधारित सीखने के अवसर पहुंचाए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने के अनुभव में सकारात्मक…
Read Moreनए स्वरूप में दिखेगा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल : 2.50 लाख के इनाम वाली लोगो प्रतियोगिता में उमड़ा क्रिएटिविटी का सैलाब, देशभर के डिजाइनरों ने दिखाई प्रतिभा
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद 2700 प्रतिभागियों ने भेजे 3000 से अधिक लोगो डिज़ाइन रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को प्रदेश सहित देशभर से शानदार प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता के तहत निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक लगभग 2700 प्रतिभागियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से 3000 से अधिक लोगो डिज़ाइन भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम परिवर्तित कर “छत्तीसगढ़ गृह…
Read Moreबस्तर के वनांचल में विकास की ऐतिहासिक छलांग : अंतागढ़ की ग्राम पंचायतों में सड़कों, पुल-पुलिया, पेयजल और डिजिटल सुविधाओं के साथ पीएम आवासों की लगी झड़ी
बस्तर के वनांचल में विकास की बड़ी छलांग अंतागढ़ की ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए सैकड़ों निर्माण कार्य, पीएम आवासों की भी झड़ी 15वें वित्त, डीएमएफ, बस्तर विकास प्राधिकरण और विधायक निधि समेत विभिन्न मदों से संवर रही सुदूर अंचलों की सूरत रायपुर : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सुदूर और वनांचल क्षेत्र अंतागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में शासन द्वारा विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। अंदरूनी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने और ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26…
Read Moreसूरजपुर जिला चिकित्सालय को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.49 करोड़ की अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का किया शुभारंभ
जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को मिलेगा लाभ रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष (CMPHTF) के माध्यम…
Read Moreसुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा संदेश : “सरकार खुद पहुंच रही जनता के द्वार”, रामानुजनगर-पटना शिविर में मिनी स्टेडियम, हायर सेकेंडरी स्कूल और पॉलीटेक्निक बाउंड्रीवाल की घोषणाएं
सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रामानुजनगर-पटना समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं: रामपुर-रामानुजनगर में मिनी स्टेडियम, पटना में हायर सेकेंडरी स्कूल तथा सूरजपुर पॉलीटेक्निक की बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सूरजपुर जिले के रामानुजनगर-पटना में आयोजित समाधान शिविर में आमजन से संवाद करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान है, जिसके माध्यम से शासन और…
Read Moreलोक निर्माण विभाग में अब तकनीक और पारदर्शिता पर फोकस : सचिव मुकेश बंसल ने अधिकारियों को दिए गुणवत्ता, गति और जनहित के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की, अधिक दक्षता व ज्यादा गति से काम करने नए तकनीकी उपकरणों, डिजिटलीकरण और सॉफ्टवेयर्स का उपयोग करने कहा रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आयोजित बैठक में विभाग के कार्यों…
Read Moreमहुआ पेड़ के नीचे सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे विष्णु देव साय, चरण पादुका वितरण कर जाना हालचाल और गांव-गांव पहुंचाई सरकार की संवेदनशीलता
तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं चरण पादुका वितरण कर संग्राहकों का बढ़ाया उत्साह: राशन, पेयजल, शिक्षा और महतारी वंदन योजना की ली जानकारी रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर प्रवास के दौरान रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना का निरीक्षण कर तेंदूपत्ता संग्राहकों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों का जायजा लेते हुए संग्राहकों की समस्याओं,…
Read MoreKPL चैप्टर 4 में क्रिकेट का महासंग्राम : अरुण लकड़ा की तूफानी फिफ्टी पर भारी पड़ी CSK की दमदार वापसी, रघु सिंह की विस्फोटक फिनिशिंग से कुनकुरी मैदान में गूंजा जीत का शोर
कुनकुरी : कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) चैप्टर 4 अब रोमांच के उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी फाइनल से कम नहीं दिख रहा। मंगलवार को खेले गए दो हाई-वोल्टेज मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, धारदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग का ऐसा नजारा पेश किया कि पूरा कुनकुरी खेल मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दिन के मुकाबलों में कुनकुरी सुपर किंग्स (CSK) और कुनकुरी नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।…
Read More