कुछ हजार रुपये के लालच में बेच दिया बैंक खाता, साइबर ठगी का बना हथियार ! ऑनलाइन फ्रॉड की रकम पहुंच रही थी इस खाते में ! साइबर सेल की जांच में खुला बड़ा खेल, म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों को जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में दस्तावेज के अवलोकन पर म्यूल एकाउंट के मामले में संबंधित बैंक खाता धारक मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा के नाम से खाता संचालित है, सम्बंधित म्यूल खाते के विरुद्ध पुलिस पोर्टल में विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होना एवं उक्त खाते में 2430/- रूपये छलपूर्वक प्राप्त करने हेतु अपने सीम/बैंक खाता का उपयोग षडयंत्र पूर्वक किया जाना पाया गया। जिस पर से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 406/26 धारा 318 (4), 317(4), 111 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी मोहम्मद सम्मी का पता तलाश कर पीजी कॉलेज के पास से तलब कर पुछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम (01) मोहम्मद सम्मी आत्मज फकरुद्दीन उम्र 19 वर्ष साकिन बेलखरीखा थाना दरिमा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अनुज सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया है तथा अनुज सिंह से खाता बिक्री करने के एवज में कमीशन प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी मोहम्मद सम्मी के खाता में ठगी की राशि एक से अधिक बार ट्रांजेक्शन होने से तथा अनुज सिंह के साथ मिलकर गेमिंग तथा फ्रॉड के रूपये को प्राप्त करने हेतु खाता की खरीद बिक्री किया गया है। आरोपी मोहम्मद सम्मी खान के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने सबूत पाये जाने पर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, प्रकरण में आरोपी अनुज सिंह को पूर्व में गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।

Related posts