बिलासपुर: 17 जुलाई, 2025 : परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 15 जुलाई’2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 07 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
रेलवे तकनीक में आत्मनिर्भरता की मिसाल : दुर्ग कोचिंग डिपो ने विकसित किया एफआईबीए डिवाइस टेस्टिंग गैजेट
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, कोचिंग डिपो, दुर्ग द्वारा विकसित FIBA डिवाइस टेस्टिंग गैजेट : एक अभिनव तकनीकी प्रयास, एलएचबी कोच के ब्रेक सिस्टम की जांच अब होगी और भी आसान बिलासपुर – 17 जुलाई 2025 : फ़ेल्युर इंडिकेशन ब्रेक एप्लीकेशन (FIBA) डिवाइस, जो कि आधुनिक एलएचबी कोचों में लगाया जाता है, एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है । इसका मुख्य उद्देश्य ब्रेक सिस्टम में किसी भी असामान्यता की सूचना देना होता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके । इस डिवाइस का सटीक और प्रभावी परीक्षण आवश्यक है,…
Read Moreछत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी स्वच्छता की चमक, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर
बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा और कुम्हारी 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे साफ शहर सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने बनाई जगह, रायपुर राज्य का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नगरीय निकायों को दी बधाई रायपुर. 17 जुलाई 2025. केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है।…
Read Moreमाओवाद की धरती से निकला शिक्षा का दीपक: पूवर्ती के माडवी अर्जुन ने नवोदय चयन से बदली गांव की पहचान
रायपुर 17 जुलाई 2025/ नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है। माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला…
Read Moreबिलासपुर पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप से किया विवेचना का नया आग़ाज़ : अब हर साक्ष्य रहेगा डिजिटल लॉक में, जांच में लापरवाही की अब नहीं गुंजाइश, ई-साक्ष्य ऐप से विवेचना के हर कदम पर रहेगी पुलिस की डिजिटल निगरानी.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देश पर विवेचकों को दिया गया ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण बिलासपुर. 17 जुलाई 2025 : बिलासपुर पुलिस अब पारंपरिक विवेचना से आगे बढ़कर डिजिटल युग में कदम रख चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के समस्त विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से आपराधिक मामलों में डिजिटल साक्ष्य संग्रहण की गहन ट्रेनिंग दी गई। यह ऐप न केवल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का माध्यम है, बल्कि नई दंड संहिताओं के तहत विवेचना में पारदर्शिता और समयबद्धता…
Read Moreछत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय : मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था रायपुर, 17 जुलाई 2025// प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया।…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से हुआ राममय
रायपुर, 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर आज सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से राममय हो गया।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सुश्री मैथिली ठाकुर ने प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपने गायन के दौरान उन्होंने “श्रीराम को देखकर जगत जननी नंदनी…”, “मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे…”, “मेरे राम की कृपा से सब काम हो…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त — शिक्षकों का कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश में हुआ स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण रायपुर, 16 जुलाई 2025/ शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नीति-आधारित दृष्टिकोण के साथ संपन्न की गई है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों के किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और संगठित किया गया है। राज्य में…
Read Moreराजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को दें प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका
राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्टता अलंकरण समारोह संपन्न उत्कृष्ट विधायक के रूप में श्रीमती भावना बोहरा और श्री लखेश्वर बघेल सम्मानित उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय, श्री योगेश मिश्रा और श्री विश्वप्रकाश पुरेना पुरस्कृत रायपुर. 16 जुलाई 2025. राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreराजनांदगांव को मिली 63 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास सौगात, नगरीय क्षेत्रों में होंगे आधारभूत निर्माण कार्य, विधायक डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के अथक प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं…
Read More