छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्ष 2047 तक इस मजबूत बुनियाद पर विकसित छत्तीसगढ़ की इमारत खड़ी होगी रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के समापन अवसर पर कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है। यह विधानसभा भवन केवल एक परिसर नहीं है, यह हमारे छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ निवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतीक है। इस भवन से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अब तक के सभी सदस्यों की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। यह संविधान…
Read MoreTag: #ChhattisgarhAssembly
CM साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में किया पूर्व सदस्यों का पुण्य स्मरण: रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों श्रीमती रजनी ताई उपासने, श्री बनवारी लाल अग्रवाल और श्री राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के…
Read Moreहमारे विधानमंडल ऐसी संस्थायें हैं जो विश्वास का साकार रूप हैं और जनता के विश्वास एवं भरोसे का प्रतीक हैं: लोकसभा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के विधान सभा का नया भवन लोकतांत्रिक संस्थाओं को मज़बूत करने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है: लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष ने विधान सभा के नये भवन के उद्घाटन पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नए भवन का उद्घाटन किया, जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीन भवन का उद्घाटन समारोह राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने इस…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित
रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन परंपरा और आधुनिकता का संगम छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण के साथ ही विधानसभा के खुद के भवन का 25 साल का इंतजार खत्म हो गया। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ को अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नए विधानसभा परिसर में आयोजित…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन : परंपरा और आधुनिकता का संगम रायपुर : छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 वर्षों के बाद रजत जयंती वर्ष में अपना भव्य, आधुनिक और पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी भवन मिलने जा रहा है। यह भवन केवल एक खूबसूरत इमारत ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की…
Read Moreडॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा — सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह…
Read Moreरायपुर में उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने लिए अहम निर्णय
रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव…
Read Moreआकाशवाणी रायपुर पर डॉ. रमन सिंह : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा की साझा, “छत्तीसगढ़ बना आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य” – आकाशवाणी पर बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आकाशवाणी रायपुर पर साझा किए छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्षों के अनुभव… रायपुर. 13 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आकाशवाणी रायपुर पर अपने विचार साझा किए। वरिष्ठ उद्घोषक दीपक हटवार के साथ विशेष वार्ता में डॉ. सिंह ने राज्य की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, विधानसभा की परंपराएँ, नए विधानसभा भवन की आधुनिकता और प्रदेश के विकास को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आज अटल…
Read MoreCPA सम्मेलन में गूंजा संदेश : जवाबदेही और संवाद से ही टिकेगा लोकतंत्र, छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष ने रखी बेबाक राय, सम्मेलन में बोले डॉ. रमन – संवाद लोकतंत्र की आत्मा, जवाबदेही और पारदर्शिता ही असली ताकत.
बेंगलुरु में आयोजित CPA सम्मेलन में सम्मिलित हुए डॉ. रमन, अपने संबोधन में कहा – संवाद लोकतंत्र की आत्मा, जन विश्वास की नींव लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में बेंगलुरु में हुआ 11वां CPA राष्ट्रीय सम्मेलन, छत्तीसगढ़ विस अध्यक्ष ने कहा, “पारदर्शिता और जवाबदेही ही लोकतंत्र की ताकत” रायपुर. 12 सितम्बर 2025 : बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संवाद ही लोकतंत्र की आत्मा और जनता के विश्वास की…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दो दिवसीय बेंगलुरु प्रवास पर, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के 11वें सम्मेलन में होंगे शामिल..
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत देशभर के विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे “विधानसौध” में मौजूद दिनांक: 11 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 11 से 13 सितम्बर 2025 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के 11वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह महत्त्वपूर्ण सम्मेलन बेंगलुरु स्थित विधान सौध में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह “विधायी संस्थानों में संवाद और…
Read More