बुलेट ट्रेन के सपने को मिली नई रफ्तार, मुंबई–अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में बिजली आपूर्ति प्रणाली हुई सक्रिय; अत्याधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक पर टेस्टिंग की तैयारियां तेज, आम लोगों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को ऊर्जीकृतकिया गया बिलासपुर : भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) सिस्टम को 20 नवंबर 2026 को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत (एनर्जाइज) किया गया। सुरक्षा और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी टीमों की कड़ी निगरानी में छोटे-छोटे सेक्शनों में चरणबद्ध तरीके से एनर्जाइजेशन किया जाएगा। इस सेक्शन में एलिवेटेड अलाइनमेंट पर अप और डाउन, दोनों लाइनें शामिल हैं।…

Read More

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन के काम ने पकड़ी रफ्तार, चांपा में नॉन-इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग के चलते दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा परिचालन और कई घंटों की देरी से चलेंगी गाड़ियां

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के कार्यों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य एवं चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा इन कार्यों के फलस्वरूप कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-झारसुगुड़ा के…

Read More

जैतहरी में 30 दिनों तक बंद रहेगा रेल अंडरब्रिज, 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक सड़क यातायात पर रोक; यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए LHS-54 से मिलेगी वैकल्पिक आवाजाही

रेल अंडरब्रिज में बेहतर एवं सुरक्षित सड़क आवागमन सुविधा के लिए मरम्मत कार्य । जैतहरी स्टेशन यार्ड स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर 23 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक सड़क यातायात रहेगा बंद । बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा मंडल क्षेत्र के रेल अंडरब्रिजों में आम नागरिकों एवं राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जैतहरी स्टेशन यार्ड किमी 855/41-43 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55)…

Read More

दीपावली मिलन समारोह में एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश, आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के आयोजन में जुटे समाज के पदाधिकारी; रेखेन्द्र तिवारी बोले- संस्कृति, संस्कार और सेवा भाव ही समाज की सबसे बड़ी ताकत

आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित सामाजिक आयोजन समाज में एकता एवं सद्भावना को मजबूती प्रदान करते हैं: रेखेन्द्र तिवारी बिलासपुर : आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया । कार्यक्रम के संयोजक एवं महासभा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेन्द्र तिवारी ने माता लक्ष्मी श्री गणेश जी एवं भगवान श्री परशुराम जी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में रेखेन्द्र तिवारी…

Read More

कांकेर में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 1237 क्विंटल धान जब्त; कोचियों और व्यापारियों के खिलाफ 16 प्रकरण दर्ज, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज, कोचियों एवं अन्य के विरुद्ध कार्रवाई जारी रायपुर : धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं कोचियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने राज्य शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांकेर जिले में भी विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान अवैध धान के प्रकरण दर्ज कर धान जब्ती की कार्रवाई की गई है। कांकेर के जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोचियों…

Read More

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की विरासत ने बिखेरी चमक, बस्तर के पर्यटन स्थलों और जनजातीय संस्कृति ने दिल्लीवासियों को किया आकर्षित; नक्सल मुक्त बस्तर की नई संभावनाओं की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने की सराहना

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन छत्तीसगढ़ पवेलियन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया पवेलियन का अवलोकन, पर्यटन विकास और नक्सल मुक्त बस्तर की नई संभावनाओं की सराहना रायपुर : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाएं देशभर के आगंतुकों को आकर्षित…

Read More

जनजातीय गौरव और संस्कृति को नई पहचान देने की तैयारी, दंतेवाड़ा में विकसित होगी गौरव वाटिका; मानगढ़ के बलिदान से लेकर बिरसा मुंडा की वीरगाथाओं तक, जनजातीय इतिहास को सहेजने पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप रायपुर : जनजातीय समाज के महानायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में जनजातीय गौरव वाटिका विकसित की जाएगी। वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। जनजातीय वीरों के बलिदान और गौरवशाली इतिहास…

Read More

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का भव्य शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में 1,058 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मंत्री केदार कश्यप बोले- बस्तर में शांति और सुरक्षा से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसरों के द्वार

दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री श्री कश्यप रायपुर : बस्तर अंचल के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए बस्तर ओलंपिक एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है। दंतेवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आज शुभारंभ हुआ, जिसमें 11 खेल विधाओं के तहत कुल 1,058 खिलाड़ी हिस्सा…

Read More

छत्तीसगढ़ के इतिहास के ऐसे अनमोल खजाने पहली बार बने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आकर्षण! 1735 के ताम्रपत्र से लेकर 1858 की दुर्लभ पांडुलिपि तक का खुला ऐतिहासिक रहस्य, रानी दुर्गावती युग की धरोहर भी प्रदर्शनी में शामिल

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन रायपुर : भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में फैले छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी ये धरोहरें प्रदर्शनी में विशेष…

Read More

जशपुर के पमशाला को सीएम विष्णुदेव साय की 1.97 करोड़ की सौगात, चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन; महिलाओं को मिलेगा अपना साझा मंच, गांवों में खुलेंगे विकास के नए रास्ते

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में 1.97 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार…

Read More