जैतहरी में 30 दिनों तक बंद रहेगा रेल अंडरब्रिज, 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक सड़क यातायात पर रोक; यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए LHS-54 से मिलेगी वैकल्पिक आवाजाही

रेल अंडरब्रिज में बेहतर एवं सुरक्षित सड़क आवागमन सुविधा के लिए मरम्मत कार्य ।

जैतहरी स्टेशन यार्ड स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर 23 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक सड़क यातायात रहेगा बंद ।

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा मंडल क्षेत्र के रेल अंडरब्रिजों में आम नागरिकों एवं राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जैतहरी स्टेशन यार्ड किमी 855/41-43 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर आवश्यक सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा |

उक्त सड़क मरम्मत कार्य को सुचारू एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण करने के लिये  दिनांक 23 नवम्बर (सोमवार) 2026 से 22 दिसम्बर (मंगलवार) 2026  तक रेल अंडरब्रिज (LHS-55) को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान लगभग 30 दिनों तक इस अंडरब्रिज से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। उक्त रेल अंडरब्रिज (LHS) पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था निगौरा-जैतहरी स्टेशनों के मध्य किमी. 852/19-21 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS- 54)  से उपलब्ध है।

यातायात बंद होने के कारण होने वाली असुविधा के लिए प्रशासन खेद व्यक्त करता है एवं सहयोग की अपेक्षा करता है।

Related posts