आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित
सामाजिक आयोजन समाज में एकता एवं सद्भावना को मजबूती प्रदान करते हैं: रेखेन्द्र तिवारी
बिलासपुर : आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया । कार्यक्रम के संयोजक एवं महासभा के बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेन्द्र तिवारी ने माता लक्ष्मी श्री गणेश जी एवं भगवान श्री परशुराम जी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने सारगर्भित उद्बोधन में रेखेन्द्र तिवारी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं है बल्कि यह मन के अंधकार को मिटाकर प्रेम सद्भाव और एकता का प्रकाश फैलाने का पर्व है इस तरह के सामाजिक आयोजन हमें एक दूसरे के करीब लाने सुख-दुख साझा करने और आपसी रिश्तों को और मजबूत करने के अवसर प्रदान करते है जैसे एक छोटा सा दीपक पूरे अंधकार को मिटाकर वातावरण को प्रकाशमय कर देता है वैसे ही हमारे छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं एवं समाज में आपसी एकता एवं सद्भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। रेखेन्द्र तिवारी ने आगे कहा कि हमारे समाज की सबसे बड़ी शक्ति हमारी संस्कृति संस्कार शिक्षा और सेवा भाव है आज आवश्यकता है कि हम अपनी परंपराओं और मूल्यों को संजोए रखते हुए आधुनिक समय में शिक्षा रोजगार और सामाजिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंडित रूपेंद्र तिवारी शहर अध्यक्ष संजय दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष दुआ वीरेंद्र शर्मा कृष्ण कुमार द्विवेदी प्रदेश महासचिव अखिलेश दुबे प्रदेश सचिव श्याम सुंदर तिवारी अनिल शर्मा मुकेश शर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी प्रदेश महासचिव श्रीमती नैना पांडे इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारियो ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का सफल संचालन शहर अध्यक्ष संजय दीक्षित ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश पाठक ने किया।
इस अवसर पर आर्यावर्त ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रेखेन्द्र तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष व्दय वीरेंद्र शर्मा कृष्ण कुमार द्विवेदी प्रदेश महासचिव अखिलेश दुबे प्रदेश सचिव श्याम सुंदर तिवारी अनिल शर्मा सूर्यकांत पांडे जिला अध्यक्ष रूपेंद्र तिवारी शहर अध्यक्ष संजय दीक्षित युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश पाठक प्रदेश सचिव मुकेश शर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दिव्या चतुर्वेदी प्रदेश महासचिव श्रीमती नैना पांडे डॉ रीता बाजपेई श्रीमती लक्ष्मी तिवारी स्नेहा शुक्ला सरिता शर्मा निशा शर्मा श्रीमती ममता तिवारी श्रीमती विमलेश तिवारी प्रदीप बाजपेई मयंक पांडे अजय तिवारी पवन मिश्रा धनंजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश पांडे सौरभ चौबे राजा शर्मा दीपक पांडे भरत तिवारी सुनील कुमार द्विवेदी ओम उपाध्याय विकास तिवारी सोम उपाध्याय अक्षत तिवारी अपूर्व शर्मा देवांश शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
