शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा । बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 19 नवम्बर 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 21 नवम्बर 2026 से 27 नवम्बर 2026 तक उपलब्ध…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
रेल हादसे की आशंका को भांपते ही लिया ऐसा फैसला, टल गई संभावित दुर्घटना! बिलासपुर मंडल के 6 रेलकर्मी बने संरक्षा के प्रहरी, डीआरएम ने किया सम्मानित
सतर्कता एवं सजगता से संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने तथा संरक्षित रेल परिचालन में दिया महत्वपूर्ण योगदान। मंडल के 06 संरक्षा के सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित । बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में संरक्षित रेल परिचालन के प्रति सतर्कता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले मंडल के 06 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित रेलकर्मियों में पंकज कुमार (लोको पायलट),…
Read Moreसरगुजा पुलिस में बड़ा एक्शन प्लान तैयार! डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों से लेकर साइबर अपराध तक अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, CCTNS 2.0 के तहत तकनीकी संसाधन किये गए प्रदान। बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लाम्बित मर्ग, चालान, खात्मा, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। सीसीटीएनएस पोर्टल में अधतन एंट्री दर्ज करने थाना/चौकी प्रभारियों कों दिए गए दिशा निर्देश। भीड़ भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील स्थानों पर विजीबल पुलिसिंग किये जाने एवं प्रभावी गस्त किये जाने हेतु किया गया निर्देशित । डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने आईटी एक्ट के मामलों की प्रभावी विवेचना हेतु…
Read More2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी किसके कंधों पर? राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को बताया देश की तरक्की का मंत्र, शिक्षा, कौशल, नवाचार और अनुशासन को बताया सफलता की असली ताकत
विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका ‘वंदे मातरम् राज्य युवा शिविर’ में राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों से आए युवाओं से किया संवाद रायपुर के लोक भवन में आयोजित सात दिवसीय शिविर में महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर के युवा ले रहे हैं हिस्सा रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि भारत युवाओं का देश है, जहाँ देश की लगभग 35 प्रतिशत आबादी युवा है। यही युवा शक्ति देश को वर्ष 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने…
Read Moreधान खरीदी केंद्रों से लेकर अंतरराज्यीय बैरियर तक प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध धान खपाने और परिवहन की कोशिशों पर कसा शिकंजा, 13 मामलों में 1,378 क्विंटल धान जब्त, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में भी पकड़े गए दो वाहन
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी तीन दिनों में 2886 किसानों से 10 हजार 610.64 मीट्रिक टन धान का उपार्जन अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जिले में अब तक 13 प्रकरणों में 1378 क्विंटल अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसान उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा…
Read Moreधान खरीदी के बीच प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई, सरिया के चंदन ट्रेडर्स के यहां जांच में पकड़ा गया 153 बोरी अतिरिक्त धान, राजस्व-मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने किया जब्त
धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, चंदन ट्रेडर्स के यहां 153 बोरी धान जब्त बरमकेला विकासखंड के सरिया में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण सारंगढ़-बिलाईगढ़ : राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध भंडारण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन और एसडीएम डी.एस. राजपूत के निर्देशानुसार बरमकेला विकासखंड के सरिया स्थित चंदन ट्रेडर्स का राजस्व एवं मंडी…
Read Moreहोटल, ढाबों और मिठाई दुकानों में प्रशासन की सघन जांच से मचा हड़कंप, दो दिनों में 20 प्रतिष्ठानों की पड़ताल, गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर लाइसेंस-पंजीयन निलंबन तक की कार्रवाई
“सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण दो दिनों में लगभग 20 होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं अन्य प्रतिष्ठानों की जांच; अनियमितता मिलने पर सुधार सूचना और लाइसेंस-पंजीयन निलंबन की कार्रवाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में 16 से 30 नवंबर तक विशेष अभियान “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अभियान…
Read Moreधान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, बिलाईगढ़ में व्यापारी के ठिकाने से 2,700 बोरी धान जब्त तो सालर में भी पकड़ा गया अवैध भंडारण, चेकपोस्ट से खरीदी केंद्रों तक तेज हुई निगरानी
धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती बिलाईगढ़ में मेसर्स रोहित कुमार देवांगन के यहां 2,700 बोरी धान जब्त, सालर में 98 कट्टा धान की कार्रवाई; चेकपोस्ट और खरीदी केंद्रों का भी किया निरीक्षण सारंगढ़-बिलाईगढ़ : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चेकपोस्ट, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान खरीदी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा…
Read Moreसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की सख्ती, साहू ट्रेडर्स से सलिहा घाट चेकपोस्ट तक औचक निरीक्षण, सालर में 98 कट्टा धान जब्त होने से मचा हड़कंप
धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त तहसील भटगांव में साहू ट्रेडर्स, सलिहा घाट चेकपोस्ट और धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण; सालर में 98 कट्टा धान जब्त सारंगढ़-बिलाईगढ़ : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी एवं जांच की जा रही है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बिलाईगढ़ एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार भटगांव प्रकाश पटेल ने आज साहू ट्रेडर्स, अंतरजिला चेकपोस्ट…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय का बड़ा दांव, इन 4 फैसलों से बदलने वाली है छत्तीसगढ़ की तस्वीर! गांवों में पानी की नई व्यवस्था से लेकर आदिवासी बच्चों के भविष्य तक पर बड़ा फैसला, कैबिनेट में आखिर क्या-क्या हुआ?
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए चार बड़े फैसलों ने छत्तीसगढ़ के विकास की नई तस्वीर पेश की है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने से लेकर अबूझमाड़ के आदिवासी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तक कई अहम मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। सबसे बड़ा आकर्षण नारायणपुर के अबूझमाड़िया विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था को मजबूत करने हेतु 40.98 करोड़ रुपये के अनुदान की मंजूरी है। वहीं, गांवों में…
Read More