कृषि विकास को मिलेगा नया बल, रामाराम जलाशय योजना के पुनरुद्धार के लिए 1.16 करोड़ की स्वीकृति—सिंचाई क्षमता बढ़ने से सुकमा के किसानों की उत्पादन संभावनाएं होंगी मजबूत

रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत, किसानों को 69 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेगी सिंचाई की सुविधा रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह पहल सुकमा क्षेत्र में कृषि विकास को गति देने और स्थानीय किसानों की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। योजना के मुख्य लाभ एवं क्रियान्वयन  इस…

Read More

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती, 22वीं किश्त तक लाभान्वित हुए चुन्नूलाल साहू, प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता से खेती में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सहायता राशि से आसान हुई खेती, करूहानार के चुन्नूलाल साहू को बीज, खाद एवं कृषि कार्यों में मिल रही मदद रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मुंगेली जिले के किसानों के लिए सहारा बन रही है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। योजना के माध्यम से मिलने…

Read More

कलेक्टर की दैनिक समीक्षा का असर, 114 सहकारी समितियों और निजी दुकानों के माध्यम से खाद वितरण सुचारू—जिले में 41 हजार टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध

समितियों और निजी विक्रेताओं के पास खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कलेक्टर रोज कर रहे समीक्षा, 114 सहकारी समितियों सहित निजी दुकानों से हो रहा खाद का उठाव रायपुर : खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा की जा रही है। जिले की 114 सहकारी समितियों तथा निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया…

Read More

संघर्ष से सफलता तक का सफर: सूरजपुर के पिलखा डैम में महिलाओं की बोटिंग पहल ने बदली जिंदगी, मुस्कान समूह ने दिखाई आत्मनिर्भर भारत की सशक्त तस्वीर

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत रायपुर : कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ऐसी मिसाल बन रही हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है। सूरजपुर जिले के पहाड़गांव स्थित पिलखा डैम की शांत जलराशि पर दौड़ती नावें अब केवल पर्यटकों को सैर नहीं करातीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, साहस और सफलता की कहानी भी सुनाती हैं। यह कहानी है मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह की, जिसने सीमित…

Read More

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की हुई बैठक : 19 प्रकरणों पर की गई सुनवाई, 11 प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण- आदेश जारी करने के निर्देश

राष्ट्रीय जनजाति आयोग से प्राप्त 55 बैगा प्रकरण की जांच करेगी संयुक्त टीम रायपुर : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आज उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष, नवा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में कुल 19 प्रकरणों की समीक्षा एवं सुनवाई की गई, जिसमें कुल 07 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये एवं 12 प्रकरण विचारार्थ प्रस्तुत किये गए। सुनवाई हेतु रखे गए कुल 07 प्रकरणों में से 04 प्रकरणों…

Read More

रायगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिला नया संबल: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर में खिलाड़ियों को बांटी खेल किट, कहा– खेल से बनता है अनुशासित, आत्मविश्वासी और सफल भविष्य

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, युवा खिलाड़ियों को वितरित की खेल किट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ के डीकेएल क्लब, कोंडातराई में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल किट वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है  वित्त मंत्री श्री चौधरी ने खिलाड़ियों…

Read More

यात्री सुरक्षा पर सरकार सख्त: नियम तोड़ने वाली बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई, महिला आरक्षण, दिव्यांग सुविधाओं और अग्नि सुरक्षा को लेकर जारी हुए 10 बड़े निर्देश

यात्री बसों के किराया वृद्धि पर होगा जल्द फैसला, परिवहन विभाग ने बस संचालकों से की बैठक डीज़ल मूल्य से किराया जोड़ने का कानून बनाने की मांग, अखिल भारतीय परमिट के दुरुपयोग पर होगी कार्रवाई रायपुर :  यात्री बसों में किराया वृद्धि की मांग को लेकर परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों की बैठक लेकर चर्चा की। विभाग ने बारी-बारी से सभी संचालकों से बात की और बस संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली।  बस संचालकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछली बार किराया वृद्धि वर्ष 2021…

Read More

रायगढ़ को मिली विकास की नई रफ्तार: 3.92 करोड़ की लागत से बने गोतमा-कोतासुरा मार्ग का लोकार्पण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

गोतमा-कोतासुरा मार्ग के लोकार्पण से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, विकास की राह हुई और आसान 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क से आवागमन होगा सुगम, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में 3 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित गोतमा-कोतासुरा मार्ग का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम हो जाएगी तथा ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से लोगों…

Read More

शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, प्रशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुकमा में तीन जिलों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा मुख्यमंत्री का निर्देश : बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन का वास्तविक लाभ, शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो सुनिश्चित रायपुर : शासन-प्रशासन की वास्तविक सफलता तभी है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सुकमा, दंतेवाड़ा और…

Read More

अफवाहों पर विराम, सुकड़ीगुहान में पर्याप्त जल आपूर्ति: नलों की टूटी टोंटी बनी मुख्य चुनौती, पंचायत और प्रशासन ने समाधान के लिए बनाई कार्ययोजना

सुकड़ीगुहान में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, घरों में नल से भी पानी पहुंच रहा पेयजल के लिए स्थापित सोलर पंप, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में लगे मोटर पंप से मिल रहा पानी रायपुर : बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के सुकड़ीगुहान में पेयजल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था है। सिंघोला ग्राम पंचायत के इस आश्रित गांव में पेयजल के लिए स्थापित सोलर जलापूर्ति सिस्टम, आयरन रिमुवल प्लांट से जुड़ी टंकी और गांव के दो बोरवेल में मोटर पंप स्थापित कर पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति…

Read More