जिले में मक्का की खरीदी प्रारंभ : शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिले में खरीफ विपणन वर्श 2022-23 में मक्का उपार्जन का कार्य 1 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है, जो 28 फरवरी 2023 तक चलेगा। जिले के लेम्प्स समितियों के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित किया गया है। किसान मक्का विक्रय करने के लिए आने से पहले इस बात का ध्यान रखों की मक्का साफ-सुथरा हो।…

Read More

कोरबा पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान बन रही मिशाल : ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से मचा हड़कंप, विगत सिर्फ चार माह के आकड़े कर रहे हैरान, पढ़ें कोरबा पुलिस कि कामयाबी कि पूरी रिपोर्ट..!!

छत्तीसगढ़ पुलिस के इस जीरो-टॉलरेंस कार्यवाही व व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम वाले निजात अभियान के अब कोरबा में भी आने लगे सार्थक परिणाम विगत सिर्फ चार माह में आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरणों में 1054 आरोपी गिरफ्तार, 2022 लीटर अवैध शराब जप्त। इनमें गैर-जमानतीय प्रकरणों के 102 आरोपी भेजे गए जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर ड्रग्स, नार्कॉटिक्स, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा माह जुलाई से कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात #Nijaat चलाया जा रहा है। इसके तहत विगत…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बैंकर्स को प्राथमिकता से ऋण प्रदान करने के दिए निर्देश, दिए गए लक्ष्यों को बैंकर्स समय पर करें पूरा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी बैंकर्स की जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक  समीक्षा बैठक ली उन्होंने सभी बैंकर्स को सक्रिय होकर कार्य करने  निर्देश दिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंक के द्वारा लाभांवित किया जा सके। बैठक में गत वित्तीय वर्ष  के शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लक्ष्य अनुसार नये ऋण प्रकरण तैयार करने तथा प्राप्त ऋण प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटान करने हेतु निर्देश दिया गया।…

Read More

जशपुर: महिलाओं के हाथों से बनाए गए आकर्षक और सुन्दर टोकरी स्थानीय हाट-बाजारों के साथ रायपुर के बाजारों में भी है काफी मांग

टोकरी बनाने के लिए उन्हें कच्चा माल स्थानीय स्तर पर ही कम कीमत पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है महिलाएं कम लागत से अच्छा खासा मुनाफा कमा लेती है समूह की महिलाएं मुख्यमंत्री के हाथों भी सम्मानित हो चुकी हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविकास मिशन (बिहान) के तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् महिलाओं को प्रेरित कर स्व रोजगार से जोड़ने के लिए जिले में बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी विकासखंडो में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठानों में कई…

Read More

इस बार दीपावली में गोबर के सुंदर दीये से होंगे घर आंगन रोशन, बिहान की दीदियों ने बनाया गोबर से दीपक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के तहत जिले के गोठानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के 17 गोठानों में गोबर के दिए बनाए जा रहे हैं। समूह की महिलाओं ने अब तक साढ़े सात हजार से अधिक गोबर के आकर्षक एवं सुन्दर दीये की बिक्री कर चुकी है। दीवाली पर घरों को रोशन करने के लिये जलाये जाने वाले मिट्टी…

Read More

गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर, 35 हजार दीये कर चुकी हैं डिस्पैच, दुर्ग शहरी गौठान में हो रहा दीवाली सामग्री के निर्माण का कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  दुर्ग दुर्ग के शहरी गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में दीवाली के दीयों और अन्य सामग्री के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। इन्होंने दीयों की सजावट पर और इनकी गुणवत्ता पर काफी मेहनत की है इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से इनके दीयों के लिए आर्डर आये हैं और अब तक दस लाख दीयों के आर्डर यहां काम कर रही समूह की महिलाएं ले चुकी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार…

Read More

कुनकुरी में हैण्डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कंज्यूमर एक्सपो मेला का शुभारंभ विधायक यूडी मिंज ने फीता काटकर किया

त्यौहार में जरूरत के सामान उपलब्ध करा रहा है हैण्डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कंज्यूमर एक्सपो मेला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी नगर के तपकरा रोड पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के सामने हैण्डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कंज्यूमर एक्सपो मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले का विधिवत शुभारंभ रविवार की सायं कुनकुरी विधायक व संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभारंभ के अवसर पर हैण्डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट कंज्यूमर एक्सपो मेला आयोजकों द्वारा विधायक श्री मिंज का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया। विधायक श्री मिंज द्वारा अगरबत्ती जलाकर व…

Read More

गोबर बेचकर जिले के पशुपालक, किसान, ग्रामीण बन रहे लखपति : गोबर से प्राप्त राशि से खरीद रहे ट्रेक्टर, मोटर साइकिल, टीवी, फ्रिज और बच्चों की पढ़ाई के साथ शादी में कर रहे खर्च

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा गोबर बेचकर जिले के ग्रामीणजन लखपति बनकर कोई ट्रेक्टर खरीद रहा, कोई मोटर साइकिल, किसी ने टीवी, फ्रिज खरीदा, तो भूमिहीन परिवार ने भी घर बनवा लिया, किसी ने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, शादी करने आदि कार्यों के लिए गोबर बेचकर प्राप्त हुए राशि को खर्च किया। यह सब संभव हो सका राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से, जिससे जुड़कर पशुपालक, किसान, ग्रामीण गोबर बेचकर हजारों से लेकर लाखों रूपए तक कमा रहे हैं। सुराजी गांव योजना के तहत जिले में गौठान बनाने…

Read More

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए का करेंगे भुगतान

गोमूत्र से तैयार 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत के विक्रय से 10.05 लाख की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान…

Read More

जशपुर जिले के बालाछापर गौठान की महिलाएं गौठान मे आजीविका गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण उद्यमिता को दे रही नई पहचान

गौठान में मुर्गी पालन, जैविक खाद निर्माण, साग सब्जी उत्पादन सहित कर रही अन्य गतिविधियां बालाछापर गौठान की सहेली स्वसहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन से अब तक 32 हजार से अधिक का हुआ आय महिलाओं ने रोजगार से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों में गोबर खरीदी के साथ ही जैविक खाद…

Read More