टीम भावना से खेलें- प्रबंध निदेशक श्री कंवर समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 27 सितंबर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की कला एवं क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ डंगनिया मुख्यालय में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर थे। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी अपने कर्मियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति करने की जिम्मेदारी हम पर है, इस कार्य में लगे हमारे कर्मी स्वस्थ रहें, इसके लिए खेल स्पर्धाओं के आयोजन भी…
Read MoreCategory: खेलकूद
खेलकूद
संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जशपुर जिले के 12 बच्चे हुए चयनित, एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 08 बच्चों भी शामिल
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 25 सितम्बर/ संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के कुल 12 बच्चों ने अपनी जगह बनाई हैं। ये बच्चे 26 सितंबर 2024 को अंबिकापुर में होने वाले ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के आठ बच्चे और जिले के अन्य विद्यालय से 4 बच्चे चयनित हुए हैं। इसके साथ ही बालिका वर्ग में चयनित 04 बच्चे कोरिया जिले का प्रतिनिधि करेंगे।
Read Moreछत्तीसगढ़ वन विभाग ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 में पिछली सफलता को दोहराने पूरी तैयारी में
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 सितंबर/ वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने आगामी ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2024 की तैयारियों को जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 250 से अधिक खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। स्पोर्ट्स मीट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे 20 से अधिक खेलों में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने…
Read More24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा : अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मनस्वीय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता गोल्ड मेडल.
24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा में मनस्वीय सिंह ने इसके अतिरिक्त अन्य दो गोल्ड को मिलाकर कुल तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किये हैं. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर / 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धायें भिलाई में दिनांक 10 सितम्बर से 13 सितम्बर तक सम्पन्न करायी गई, जिसमें अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मनस्वीय सिंह ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग जोन के प्रतियोगियों को हराकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल एवं सिल्ड प्राप्त कर रायपुर जोन को गौरवान्वित किया। इस पर मनस्वीय सिंह…
Read Moreउमेश कुश्ती में ओमप्रकाश व कोहिनूर गटका में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए क्वालीफाई,जशपुर का करेंगें प्रतिनिधित्व
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जशपुर जिले के खिलाड़ियों का हुआ चयन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 1 सितंबर/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांसाबेल विकास खंड के छात्र ओमप्रकाश नाथ कक्षा 12वीं, कोहिनूर खाखा कक्षा 11वीं गटका 19 वर्ष बालक/बालिका में राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता अंबिकापुर में 01 से 04 सितंबर 2024 तक आयोजित है, जिसमे संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार उमेश कक्षा 12वीं कुश्ती में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जांजगीर चाम्पा 01 से 04 सितम्बर तक में शामिल होंगे खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए…
Read Moreजनवरी फ़रवरी में होगी जुदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता : अखिल भारतीय स्तर की टीमें होंगी सम्मिलित !
आयोजन समिति का किया गया गठन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 अगस्त / पूर्व केंद्रीय मंत्री और जशपुर राज परिवार के सदस्य दिलीप सिंह जुदेव की स्मृति में आयोजित होने वाली गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जशपुरनगर में अगले वर्ष जनवरी-फ़रवरी माह में किया जाएगा। आयोजन की रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने के लिए विधायक निवास में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह विशेष रूप से…
Read Moreगाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन : जशपुर विधायक ने की विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा.
जरिया और कनमोरा के मध्य खेले गये रोमांचक फायनल मुकाबले में जरिया की टीम बनी विजेता. भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 19 अगस्त / जशपुर के गाढ़ा गम्हरिया में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार की शाम हुआ भव्य समापन, इस दौरान आयोजन समिति को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधायक निधि से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है, वहीं भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय सहित विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन…
Read Moreपंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन : समापन पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने किया पुरस्कार वितरण.
बरगांव में आयोजित पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फायनल मुकाबला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 16 अगस्त 2024 / जशपुर के बरगांव में आयोजित पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला देवी डडगांव और पांडुल के मध्य खेला गया, इस अवसर पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुवे पांडूल की टीम विजयी रही, सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आयोजन समिति को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के द्वारा 11 हजार रुपए की राशि भी प्रदाय की गई। ज्ञात हो कि…
Read Moreक्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त : 2 दिवसीय क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, 12 जिलों के क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षक व पदाधिकारी रहे उपस्थित
समदर्शी न्यूज़ रायपुर। 28 जुलाई 2024/ क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त का 2 दिवसीय क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 एवं 28 जुलाई 2024 को राम मंदिर परिसर भरत भवन में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य 12 जिलों के क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र देशमुख व सुधीर राजपाल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रान्त क्रीड़ा भारती के प्रान्त मंत्री सुमीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि खेल को जनमानस तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है, हम चाहते है कि सभी वर्ग…
Read More24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि -विधायक किरणदेव
सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का हुआ समापन, जगदलपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन बना ओवरऑल चैंपियन समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर । खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेलकूद के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। हार-जीत प्रत्येक स्पर्धा का दो पहलू है लेकिन स्पर्धा में खेल भावना और अनुशासन के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करना खिलाड़ी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह बात विधायक जगदलपुर किरणदेव ने रविवार को स्थानीय श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में 24 वीं राज्य…
Read More