पारम्परिक त्योहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के नृत्यदलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, लोक कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज दूसरे दिन सुबह 9 बजें से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस श्रेणी के प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तराखंड के झींझीहन्ना लोक नृत्य के साथ हुआ। यह पारंपरिक नृत्य थारू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है।…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
रबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में वर्तमान में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध
राज्य विपणन संघ ने 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया क्रय का आदेश जारी किया डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान समय में सहकारी समितियों में विक्रय हेतु कुल 47 हजार 753 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के उर्वरक भण्डारण केन्द्रों में भी 22 हजार 350 मीट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। रबी सीजन में राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने एंकर बनकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री से पूछा छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? हेमंत सोरेन ने कहा छत्तीसगढ़ के लोगों में दिख रही है अपने राज्य झारखण्ड की झलक, ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं छत्तीसगढ़ में हूं, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन को सराहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ट्रायबल कॉन्क्लेव के मंच पर न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आए। श्री बघेल ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से पूछा कि उन्हें छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? इस पर श्री सोरेन ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं किसी दूसरे राज्य में हूं, छत्तीसगढ़ में हूं। यहां जितने लोगों को देखा जिनसे मिला उनमें अपने राज्य की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में शुक्रवार से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के ओपीडी का संचालन
रायपुर. शुक्रवार 29 अक्टूबर से आब्स्टेट्रिक्स् एंड गायनोकॉलोजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) विभाग के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में होगा। ओपीडी का संचालन भूतल स्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की पुरानी ओपीडी यानी कक्ष क्रमांक 83 में होगा। विदित हो कि कोरोना की पहली लहर में अम्बेडकर अस्पताल के विशेषीकृत कोरोना अस्पताल बन जाने के कारण मई 2020 को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को पंडरी स्थित जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जिसे पुनः शुक्रवार से अम्बेडकर चिकित्सालय में संचालित…
Read Moreआदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव मेला में लगा स्वास्थ्य विभाग का स्टाल, आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ कोविड जांच एवं टीकाकरण भी किया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल लगाया गया है। यह मेडिकल टीम के माध्यम से राज्योत्सव स्थल पर आगन्तुकों एवं प्रतिभागियों को स्वस्थ्य लाभ दिया जा रहा है और ओ.पी.डी सर्विसेस, आयुष्मान कार्ड, कोविड जांच एवं कोविड टीकाकरण का कार्य भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल ‘हमर अस्पताल’ थीम पर बनाया गया है। यहां पर हमर लैब के द्वारा खून जांच की व्यवस्था की गई है, जिससे क्लीनिकल हेमोटोलॉजी,…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : 27 राज्य, 6 केन्द्रशासित प्रदेश और 7 देशों के 1500 से अधिक कलाकार हुए शामिल, विभिन्न देशों एवं राज्यों के नर्तक दलों के कलाकारों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन जनजातीय संस्कृति को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काम मील का पत्थर साबित होगा आदिवासियों का वैश्विक मंच बना छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य, आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने,…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ 27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 7 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार हुए शामिल कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।…
Read Moreछत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ फिलीस्तीन और श्रीलंका के दल ने किया फ्यूजन डांस नृत्य महोत्सव सेे कलाकारों को मिल रहा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर आए फिलीस्तीन और श्रीलंका के कलाकारों नेे आज रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ी गाने के साथ फ्यूजन डांस का वीडियो शूट किया। छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ इन विदेशी कलाकारों के फ्यूजन डांस में विभिन्न संस्कृति का एक मेल दिखाई देगा। इसी तरह सांस्कृतिक आदान-प्रदान के कई बेहतरीन अवसर 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों को मिलेंगे। इससे मेहमान कलाकारों को न सिर्फ छत्तीसगढ़ की कला और परम्परा…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ने किया जरूरतमंदों के लिए हाईजिन किट का वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर के अध्यक्ष रजत बंसल ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के ब्लॉक अध्यक्ष एवं तहसीलदारों को रेडक्रॉस सोसायटी द्व़ारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली हाईजिन किट का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा रायपुर के द्वारा जिले के जरूरतमंद व्यक्तियों को हाईजिन से संबंधित जरूरी सुविधाएं प्रदान करने हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर को हाईजिन किट उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी बस्तर के अध्यक्ष…
Read Moreविदेशी प्रतिभागी आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित, कहा छत्तीसगढ भ्रमण के लिए बढ़िया जगह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने रायपुर पहुंचे श्रीलंका, फिलीस्तीन और नाइजीरिया के प्रतिभागी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलीस्तीन से आए दल ने कहा कि वे इस भव्य और खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। वे यहां अपने देश का परंपरागत दपका नृत्य प्रस्तुत करेंगे। वहीं नाइजीरिया से आए दल ने कहा कि वे भारत और छत्तीसगढ़ में हुए अपने स्वागत से अभिभूत हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने को लेकर वे सभी काफी उत्साहित हैं। छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए…
Read More