जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला चिकित्सालय के द्वारा कल्याण आश्रम जशपुर के सहयोग से 09 अप्रैल को विकासखण्ड जशपुर, दुलदुला, कुनकुरी, मनोरा, बगीचा एवं कांसाबेल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में मिली जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन विकासखण्ड जशपुर अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरा, घोलेंग, पैंकु, पंचायत भवन जामटोली, उप स्वास्थ्य केन्द्र पोरतेंगा मंे किया जाएगा इसी तरह विकासखण्ड दुलदुला अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तुरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र चटकपुर में, विकासखण्ड कुनकुरी अन्तर्गत…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
बालकों कैंसर अस्पताल के द्वारा कुनकुरी सीएचसी में कैंसर मरीजो की जांच एवं उपचार 7 एवं 8 अप्रैल को
जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस बार के बजट में जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना का प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार, प्रदेश में 8 विशेषज्ञ डॉक्टर और 31 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 31 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर, 03 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य…
Read Moreयोग आयोग के नए अध्यक्ष का शपथ ग्रहण : छत्तीसगढ़ में योग को नई दिशा देंगे रूपनारायण सिन्हा, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़े बदलाव का संकेत, जानें कैसे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में योग का प्रभाव.
योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन विधा योग को विश्वपटल पर किया स्थापित – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में सम्मिलित. रायपुर, 03 अप्रैल 2025 : योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की…
Read Moreजशपुर में कुपोषण के खिलाफ बड़ा कदम! आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से मातृ एवं शिशु पोषण मिशन – आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गर्भवती माताओं को लिया है गोद छोटे बच्चों को दूध पीलाने की बताई जा रही है विधि दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले स्टाप नर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोकने के निर्देश जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आईआईटी बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को छोटे बच्चों को किस प्रकार दूध पिलाया जाए इसके लिए गर्भवती माताओं को गोद दिया गया है। कलेक्टर…
Read Moreथैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों के लिए राहत की खबर! बेंगलुरु के विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील भट्ट देंगे जशपुर में मुफ्त परामर्श और इलाज…. पढ़ें यह जरूरी ख़बर….!
जिला चिकित्सालय जशपुर में निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर 07 अप्रैल को जशपुर, 01 अप्रैल 2025/ जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.सी.एच. विंग में आगामी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क सिकल सेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल चिकित्सालय नारायणा हॉस्पिटल बंगलोर के ब्रोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. सुनील भट्ट सेवाएं देगें। 12 वर्ष तक के बच्चों और उनके भाई बहन का एचएलए टेस्ट निःशुल्क होगा। डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि वे 07…
Read Moreजशपुर को मिला स्वास्थ्य सेवा का नया आधारस्तंभ : मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को करेंगे जगदेवराम उरांव स्मृति अस्पताल का शिलान्यास, आधुनिक इलाज के लिए होंगे अत्याधुनिक उपकरण
10 माह में दूसरी बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, पहले ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल का बजट हो चुका जारी 35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 मार्च 2025/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर…
Read Moreजशपुर का हेल्थ मॉडल दिल्ली तक पहुंचा! यूनिसेफ टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ, बताया प्रेरणादायक उदाहरण
जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के डॉक्टर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यूनिसेफ दिल्ली के टीम के द्वारा जिला जशपुर मे संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया। 26 मार्च से 28 मार्च तक चले निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान टीम के द्वारा जिला में चल रहे टीकाकारण कार्यकम अन्तर्गत एएनएम, व्हीएचएसएनडी किट बैग, कोल्ड चैन प्वांइट, टीकाकरण सत्र की निरीक्षण, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले कार्यक्रम जैसे- गर्भावस्था में योग कार्यक्रम, एनसीडी कार्यक्रम, पीव्हीटीजी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।…
Read Moreकोरवा समुदाय तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा की किरण: पीएम जनमन योजना के अंतर्गत हर्राढोढा में घर-घर जाकर किया गया उपचार और टीकाकरण
82 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच, 4 बच्चों का टीकाकरण सहित 24 मरीजों का किया गया जांच और उपचार जशपुर, 29 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर उनको स्वास्थ्य योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने और बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर पीएम जनमन योजना अंतर्गत बगीचा विकासखंड मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूरी पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा समुदाय के…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिली हाई वोल्टेज ऊर्जा ताकत : ट्रांसफॉर्मर चालू होते ही बढ़ी क्षमता, प्रदेश की ट्रांसमिशन क्षमता अब 3465 एमवीए, कुरूद बना गेम चेंजर.
थुहा (कुरूद) उपकेन्द्र में 315 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर ऊर्जीकृत होने से अंतर्राज्यीय पारेषण तंत्र के विस्तार में ऊंची छलांग नये ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से 400 केवी कुरूद (थुहा) उपकेन्द्र की कुल क्षमता अब 915 एमवीए हो गयी है एवं प्रदेश में ट्रांसमिशन कंपनी में 400 केवी उपकेन्द्र की क्षमता 3150 एमवीए से बढ़ कर 3465 एमवीए हो गई है. रायपुर. 29 मार्च 2025 : अंतर्राज्यीय पारेषण प्रणाली के विस्तार के अभियान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी को एक बड़ी उपलब्धि मिली जब थुहा (कुरूद) के 400 केवी उपकेंद्र…
Read More