सरकण्डा और एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही में झपटमारी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.
झपटमारी की गई सोने के चेन कीमत 66000/-रूपये सहित घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त.
झपटमारी के आरोपी के साथ सामान खरीदी करने वाले सुनार को किया गया गिरफ्तार.
थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक-944/2025, धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध.
नाम आरोपी –
01. गुलशन कुमार पिता रोशन लाल उम्र 29 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना पत्थलगांव जिला जशपुर(छ.ग.).
02. पप्पू यादव पिता स्व. मुरली यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नयाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कठिया बिहार.
03. मंजित कुमार नट पिता कान्हाराम नट उम्र 27 वर्ष निवासी दिवानपुर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.).
04. तुलसीराम सोनी पिता स्व. संतराम सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास पत्थलगांव जशपुर (छ.ग.).
बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चैन झपटने वाले गैंग का सरकंडा व ACCU पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक सुनार भी शामिल है जिसने चोरी का सोना खरीदा था। आरोपियों से ₹66,000 मूल्य की सोने की चैन और झपटमारी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें CCTV फुटेज, सूचना तंत्र और तत्काल पुलिस रिस्पॉन्स ने अहम भूमिका निभाई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया उमा देवी गुप्ता निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने दिनांक 09 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शाम करीब 17:25 बजे अपने पोती को ट्यूशन पढ़ने के लिए छोड़ने जा रही थी कि अचानक सामने से मोटर सायकल में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति आये और मोटर सायकल को धीरे करते हुये पास पहुंचकर पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रार्थिया के गले में पहने सोने की चैन करीब 13 ग्राम को झपटकर भाग गये हैं। प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी कि दिनांक 17 जुलाई 2025 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में तीन युवक संदिग्ध रूप से पल्सर मोटर सायकल में घूम रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय और निरीक्षक अज़हरुद्दीन (एसीसीयू) के नेतृत्व में संयुक्त टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया।
जिनके द्वारा ग्राम चिल्हाटी में घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम मंजित, गुलशन व पप्पू यादव निवासी पत्थलगांव का बताये, किन्तु चिल्हाटी में आने का कारण पूछताछ करने पर टाल मटोल कर गुमराह करने लगे। जिन्हें कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 09 जुलाई 2025 को राजकिशोर नगर मजिस्टज गली से एक महिला के गले से सोने का चैन झपटमारी करना एवं पत्थलगांव के तुसलीराम सोनी के पास बिक्री कर रकम को आपस में बांट कर खर्च करना स्वीकार करते हुये, पुनः झपटमारी करने की योजना से घूमना बताये। आरोपियों द्वारा बतायी गयी उक्त घटना अपराध सदर से संबंधित होने से आरोपियों को हिरासत में लेकर चैन खरीदी करने वाले व्यक्ति को टीम भेज कर पत्थलगांव से विधिवत् गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया गया, तथा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल व मशरूका जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पांडे, निरीक्षक अजहरुद्दीन, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक आतिश पारिख, प्रधान आरक्षक देवमून पुहुप, आरक्षक निखिल जाधव, आरक्षक विवेक राय, आरक्षक सत्या पाटले, आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी, आरक्षक संजीव जांगड़े, आरक्षक विकास यादव का सराहनीय योगदान रहा है।
