खैरागढ़ विश्वविद्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : भूतपूर्व कुलसचिव गंगाजलीवाले और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान को दी गई श्रद्धांजलि !

समदर्शी न्यूज़ – खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ परिवार ने हाल ही में दिवंगत यहाँ के भूतपूर्व कुलसचिव श्री मनोहर गंगाजलीवाले को उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. डॉ. नीता गहरवार ने शोक प्रस्ताव का वाचन किया। प्रभारी कुलसचिव डॉ. गहरवार ने दिवंगत श्री गंगाजलीवाले के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रति किये गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में लम्बी अवधि तक पदस्थ रहते हुए कुलसचिव के पद से सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. आईडी तिवारी ने स्वर्गीय श्री गंगाजलीवाले से जुड़े संस्मरणों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से दो मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ शुरू : मुख्यमंत्री ने कहा पूरा छत्तीसगढ़ मेरा परिवार, ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी

क्लब फुट की बीमारी से जुझ रहा है पांच साल का मासूम दिगंबर यादव घुटना के आपरेशन के लिए संजय ताम्रकार ने मांगी थी सहायता समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से,गंभीर बीमारी से जुझ रहे लोगों को उपचार में लगातार सहायता मिल रही है। फुट क्लब की बीमारी से जुझ रहे मासूम दिगंबर यादव और संजय ताम्रकार का रायपुर के मेडिकल कालेज में उपचार शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 5 साल के दिगंबर यादव के माता पिता ने एक सप्ताह पहले,बगिया स्थित सीएम…

Read More

सिम्स को मिले एडवांस मशीनों से मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : सिम्स चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर  पैथोलॉजी सेवाए देने के लिए अहमदाबाद से इंटास कम्पनी की एडवांस जांच मशीन मंगवाई गई थी जिसका लाभ मरीजो को प्राप्त हो रहा है। यह मशीन सीएसआर मद से सिम्स को उपलब्ध कराई गई है। डॉ. बीपी सिंह द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट के तहत 2016 से बेस्ट वर्किंग ब्लड सेंटर सिम्स बिलासपुर का है। एजीटेटर मशीन का उपयोग ब्लड से पीआरपी बनाये हुए को सेपरेट रखा जाता है ताकि खराब ना हो। ब्लड कलेक्शन मॉनीटर का उपयोग फ्लेबोटॉमी में उपयोग…

Read More

बीते वर्ष में सिम्स ने हासिल की एक और उपलब्धि : दन्त चिकित्सा विभाग में सफलतापूर्वक हुई 131 मरीजों के जबड़ों की सर्जरी

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : सिम्स अस्पताल ने बीते वर्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के दन्त चिकित्सा विभाग में 131 मरीजों के जबड़ों सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ संदीप प्रकाश  तथा उनकी टीम में शामिल डॉ.जण्डेल सिंह ठाकुर, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ हेमलता राजमणि, डॉ प्रकाश खरे एवं डॉ सोनल पटेल कीे कड़ी मेहनत के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की गई है। इनमें मुख्यतः सड़क दुर्घटना में टूटे जबडों, मुँह के अनेक प्रकार के कैंसर, सिस्ट एवं अन्य जबडे की गंभीर…

Read More

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : राज्यपाल से सौजन्य भेंट करने पहुंचीं कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर.

समदर्शी न्यूज़ – खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल तथा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन से 7 जनवरी 2024 को राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने भी सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते महामहिम की धर्मपत्नी तथा प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन निजी प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचीं थीं। इस दौरान भी कुलपति डॉ. चंद्राकर ने श्रीमती हरिचंदन से भेंट की। इस अवसर पर…

Read More

मझगांव स्कूल में ‘पुन्नी के चंदा” उत्सव : स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता, विजेताओं को पुरस्कार वितरण

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मझगांव (कोटा) का वार्षिकोत्सव पुन्नी के चंदा का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके  अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्‌घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती भगवती देवी सरपंच मझगांव थीं तथा समापन समारोह की अध्यक्षता श्री अर्जुन सिंह जगत सदस्य प्रबंधन समिति के द्वारा की गई। छात्र छात्राओं को चार निकेतन क्रमशः सत्यम, शिवम, सुंदरम एवं मधुरम में विभाजित कर प्रत्येक निकेतन में 2 छात्र दल प्रभारी तथा 2 शिक्षक निकेतन प्रभारी बनाए…

Read More

सिकलसेल परीक्षण के लिये जशपुर जिले में मुहल्ला स्तर पर लगाये जा रहे स्क्रीनिंग शिविर, 624 लोगों की हुई जांच

जशपुर शहरी क्षेत्र में  छः आंगनवाड़ी केन्द्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का  हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : प्रधानमंत्री द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 0-40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों की सिकलसेल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। जिले में 0-40 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों के सिकलसेल स्क्रीनिंग हेतु वृहद जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर शहरी क्षेत्र में कुल छः आंगनवाड़ी केन्द्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया…

Read More

जिला अस्पताल में एक माह में हुए सौ से अधिक मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला अस्पताल बलौदाबाजार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में अग्रसर है। इसी कड़ी में माह दिसंबर में बलौदाबाजार जिला अस्पताल में 107 मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए गए.=इस ऑपरेशन में विशेष बात यह रही कि इसमें न केवल वृद्ध जनों को हुए मोतियाबिंद का उपचार किया गया बल्कि किन्हीं कारणों से कम आयु में मोतियाबिंद के शिकार बने मरीजों का भी सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सिविल सर्जन डॉक्टर आर के अवस्थी के द्वारा यह सभी ऑपरेशन किए गए उन्होंने…

Read More

सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश, मार्च के प्रथम सप्ताह में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का होगा शुभारंभ

सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रिया कोनी में सिम्स हेतु 40 एकड़ जमीन की गई है आरक्षित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।…

Read More

4 वर्षीय मासूम के हार्ट में था ब्लॉकेज, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी

कार्डियोलॉजी विभाग में अब तक 4 साल के मासूम से लेकर 102 साल के बुजुर्ग के हृदय में पेसमेकर डाला गया लगभग  22 हजार जीवित बच्चों में से एक को होती है पेसमेकर की आवश्यकता समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने 4 वर्षीय मासूम के हृदय में पेसमेकर लगाकर नई जिंदगी दी। मासूम को जन्म से ही हृदय में ब्लॉकेज(रूकावट) था जिसके कारण उसके पल्स (नाड़ी)…

Read More