काउंसिल में सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में शामिल होने जीवित पंजीयन आवश्यक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने फार्मासिस्ट पंजीयन धारकों से पंजीयन का नवीनीकरण कराने की अपील की है। काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत राजिमवाले द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउन्सिल रायपुर के 6 सदस्यों का निर्वाचन निकट भविष्य में किया जाना सम्भावित है। इसलिए ऐसे सभी फार्मासिस्ट पंजीयन धारक जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण 31 दिसम्बर 2021 या उसके पूर्व के वर्ष में समाप्त हो गया…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में महिलाओं में कैंसर से बचाव एवं रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन
रायपुर में 14 एवं 15 मई को होटल बेबीलोन कैपिटल में जुटेंगे देशभर के चिकित्सक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन की दिशा में हो रहे कार्य एवं अनुसन्धान तथा उपचार के बारे में विस्तृत चर्चा के लिए रायपुर मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा दिनांक 14 एवं 15 मई को होटल बेबीलोन कैपिटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त छत्तीसगढ़ एवं देश भर के अन्य राज्यों के विशेषज्ञ भाग लेंगे एवं अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । इस आयोजन…
Read Moreमुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 20 लाख लोगों का इलाज, 16 लाख 50 हजार से अधिक मरीजों को दी गई निःशुल्क दवाएं
स्लम बस्तियों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवाईयां मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक 28, 418 कैम्प आयोजित 3 लाख 97 हजार से अधिक मरीजों की हुई पैथालॉजी जांच समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 20 लाख 6 हजार 401 लोगों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। इसके तहत राज्य के…
Read Moreकान से संबंधित रोगों की जांच व उपचार के लिए शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क सुविधाएं
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कान हमारे शरीर का अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण अंग है। यह श्रवण शक्ति के साथ ही हमारे शरीर को संतुलित बनाए रखता है। आज की इस शोरगुल भरी जिंदगी में कान का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। कान में दर्द, कान में संक्रमण, कान में भारीपन आदि किसी भी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। यह समस्या समय के साथ बहरेपन की वजह भी बन सकता है। कान की देखभाल कैसे करें नहाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कान में पानी न जाए। कान…
Read Moreराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार
योजना के तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में 44 तरह की बीमारियों का होता है निःशुल्क जाँच एवं उपचार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चे का जन्म परिवार में खुशियां लेकर आता है । पर कभी-कभी नवजात का आगमन मां-बाप को खुशी का मौका देने के साथ ही उनके माथे पर चिंता की लकीर भी खींच देता है । जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुए बच्चों के परिजनों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना)…
Read Moreहीमोफिलिया पर संगोष्ठी : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के
पैथालॉजी और मेडिसीन विभाग का संयुक्त आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हीमोफिलिया रक्त की एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी है, जिसमें रक्त के थक्का लगाने में आवश्यक फेक्टर 8 या फेक्टर 9 की कमी होती है, जिससे रक्त का थक्का नहीं बन पाता। इस कारण बार-बार रक्तस्त्राव होने लगता है। विभिन्न जोड़ों में रक्तस्त्राव के कारण विकृति और विकलांगता निर्मित होती है और आंतरिक महत्वपूर्ण अंगों में रक्तस्त्राव मृत्यु के कारण भी बनते हैं। इसी हीमोफिलिया बीमारी के विभिन्न चिकित्सकीय पहलूओं पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : रामचन्द्रपुर और सनावल में आज एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण किया
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान 5 मई को सनावल में की थी दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की पदस्थापना की घोषणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप रामचन्द्रपुर और सनावल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक-एक एमबीबीएस डॉक्टर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री ने 5 मई को सनावल में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता की मांग पर इन स्थानों पर एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज…
Read Moreराज्य स्तरीय जैव विविधता कार्यक्रम जशपुर में आयोजित : जिले के समृद्ध जैव विविधता के सभी आयामों को प्रदर्शित करने छायाचित्र, लेख एवं चित्रकला का एक खुली प्रतियोगिता होगी आयोजित
18 मई 2022 को समय 04.00 बजे तक वनमण्डल के स्टेनो शाखा में कर सकते हैं जमा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दो के बारे में एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के समृद्ध जैवविविधता के संरक्षण के लिये ध्यान आकृष्ट करने के लिये जागरूकता संबंधि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। वनमण्डलाधिकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय जैव विविधता कार्यक्रम…
Read Moreजशपुर जिले में हमर पारा हमर क्लीनिक योजना के 542 कैम्प लगाकर 9267 लोगों को किया गया लाभांवित
ईश्वरी भगत को पारा टोला में ही क्लीनिक लगने से समय की बचत के साथ निःशुल्क दवाईयां भी मिल रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पारा, टोला, मोहल्ला में सप्ताह में एक दिन लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में हमर पारा हमर क्लीनिक” योजना का प्रारंभ किया गया है। मई माह प्रथम सप्ताह में कुल 542 क्लीनिक का आयोजन कर 9267 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक औषधि वितरित किया गया। योजना के तहत् विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम बनगांव के जंगलटोली मुहल्ला…
Read Moreकेपीएल 2 : पुलिस पत्रकार इलेवन वर्सेस अधिकारी नागरिक इलेवन फ्रेंडली मैच से प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नगर में आईपीएल के तर्ज पर कुनकुरी प्रीमियर लीग 2022 प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी 11 मई 2022 की रात्री में कुनकुरी नगर के खेल मैदान में कुनकुरी प्रीमियर लीग 2022, (केपीएल चौप्टर 2) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर 8 टीम के बीच खेली जा रही है, जिसमे कुनकुरी किंग्स, कुनकुरी सुपर किंग्स, कुनकुरी इंडियंस, सनराइजर्स कुनकुरी, कुनकुरी कपिटल्स, रॉयल चौलेंज कुनकुरी एवम कुनकुरी रॉयल्स के नाम से टीमें भाग ले रही है। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में कुनकुरी नगर के…
Read More