Category: अपराध

अपराध

  • जशपुर पुलिस का प्रहार : MP-ओडिशा से UP तक नशे का नेटवर्क, क्रेटा कार बनी नशे की तस्करी का जरिया ! पुलिस ने 55 लाख का 1.85 क्विंटल गांजा किया जब्त, जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

    जशपुर पुलिस का प्रहार : MP-ओडिशा से UP तक नशे का नेटवर्क, क्रेटा कार बनी नशे की तस्करी का जरिया ! पुलिस ने 55 लाख का 1.85 क्विंटल गांजा किया जब्त, जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश पर, नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात अनवरत जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस निरंतर नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है, जिसके लिए पुलिस के अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत रानीकोंबो में मुखबिर की सूचना पर एक क्रेटा कार से 01 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जप्त गांजे की बाजार में कीमत 55 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 जनवरी 2026 की प्रातः करीबन 03:00 से 04:00 बजे के मध्य थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक UP-32-HF-0299 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपा कर कुनकुरी की ओर से नारायणपुर होते हुए, उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना बगीचा की पुलिस टीम के साथ ग्राम रानीकोंबो के मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुनकुरी की ओर से उक्त संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे मिले, पुलिस के द्वारा कार की तलाशी लेने पर, कार की बीच सीट के नीचे व डिक्की में एक कारपेट के नीचे छुपा कर रखा गया, पीली रंग की प्लास्टिक टेप से लपेटा गया, कुल 180 पैकेट में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम था। जिस पर पुलिस के द्वारा क्रेटा कार सहित अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को जप्त करते हुए, दोनों संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ पर हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों ने अपना नाम क्रमशः 1. शान मोहम्मद उर्फ सानू, उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुर, मानपुरलाल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और 2. सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी सरौरकला, कमलापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया और बताया कि उक्त अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को वे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के कहने पर मलकानगिरी (उड़ीसा) से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। दोनों तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ के तीसरे तस्कर, जिसके द्वारा गांजा मंगाया गया था, उसे भी चिन्हित कर लिया है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों से उनके मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। जिसके डाटा के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

    उक्त कृत्य के लिए दोनों तस्करों क्रमशः 1. शान मोहम्मद उर्फ सानू उम्र 22 वर्ष व 2. सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 20(बी)(2)c नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, उनके अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • कोनपारा धान खरीदी केंद्र घोटाला : MP से कोरबा तक चला ‘छुपने का खेल’, नाम बदलकर-सिम बदलकर भागता रहा करोड़ों की अनियमितता का आरोपी, आखिर जशपुर पुलिस ने 6.55 करोड़ के धान घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार.

    कोनपारा धान खरीदी केंद्र घोटाला : MP से कोरबा तक चला ‘छुपने का खेल’, नाम बदलकर-सिम बदलकर भागता रहा करोड़ों की अनियमितता का आरोपी, आखिर जशपुर पुलिस ने 6.55 करोड़ के धान घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार.

    मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 जनवरी 2026 को प्रार्थी राम कुमार यादव उम्र 61 वर्ष, नोडल अधिकारी छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के द्वारा थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेंद्र में क्रमशः 1. भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), 2. जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), 3. शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), 4. जितेंद्र साय (कंप्यूटर ऑपरेटर), 5. अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), 6. चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी कार्य में अनियमितता कर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई गई है। खरीदी केंद्र के कम्प्यूटर में दर्ज रिकार्ड के अनुसार उक्त खरीफ वर्ष 2024-25 में कुल 01 लाख 61 हजार 250 क्विंटल की धान खरीदी की गई थी, जबकि खरीदी केंद्र के द्वारा मिल व संग्रहण केंद्रों में कुल 1 लाख 40 हजार 663 क्विंटल 12 किलोग्राम धान का परिदान किया गया था। खरीदी केंद्र के पत्रक अनुसार कुल 20,586.88 क्विंटल धान की परिदान हेतु कमी पाई गई थी, जिसके सम्बन्ध में संयुक्त जांच दल के द्वारा भौतिक सत्यापन भी कराया गया था, मौके पर धान उपलब्ध नहीं था, जांच दल की रिपोर्ट में भी कुल 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई। उक्त कृत्य के कारण प्रति क्विंटल 3100 रुपये के हिसाब से कुल 20,586.88 क्विंटल धान में 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपये व धान पैकिंग हेतु नए पुराने कुल 4,898 नग बारदाने जिनकी कुल कीमत 17 लाख 07 हजार 651 रुपये इस प्रकार दोनों को मिला कर 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के कर्मचारी क्रमशः 1. भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), 2. जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), 3. शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), 4. जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर), 5. अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), 6. चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 320, 336, 338 व 61 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए उपरोक्त में से एक आरोपी फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झारमुंडा थाना तुमला जिला जशपुर को दिनांक 06 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही थी।

    एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में हुई उक्त बड़ी आर्थिक अनियमितता के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम को लगाया गया था एवं इसके साथ सायबर यूनिट को भी सम्मिलित किया गया था।

    विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि जयप्रकाश साहू दमोह (मध्यप्रदेश) में अपने परिचित के यहां छिपा हुआ है एवं उस परिचित के नाम से सिम लेकर इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल एक टीम को दमोह भेजा गया था, परंतु पुलिस के आने की भनक पा कर वह दमोह से भाग कर विकास नगर कुसमुंडा जिला कोरबा में आ गया।  यहां पर भी जयप्रकाश साहू अपने एक परिचित के नाम से मोबाईल सिम लेकर उसका इस्तेमाल कर रहा था, इसकी जानकारी जशपुर पुलिस को मिलने पर तत्काल बीते रात्रि में कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में घेराबंदी कर एक घर से जयप्रकाश साहू को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना तुमला में लाया गया। पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथियों के साथ उक्त अनियमितता को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक) उम्र 40 साल निवासी तपकरा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की सघन पतासाजी की जा रही है। 

  • अवैध ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने फरार मास्टरमाइंड दीप सिन्हा को पुणे से दबोचा, 300 फर्जी खातों से करोड़ों का लेन-देन उजागर

    अवैध ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने फरार मास्टरमाइंड दीप सिन्हा को पुणे से दबोचा, 300 फर्जी खातों से करोड़ों का लेन-देन उजागर

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

    आरोपी द्वारा क्रिकेट मैच मे लाखो करोडो का सट्टा लगाकर सुनियोजित तौर पर अवैध धन अर्जित करने हेतु कारित की जा रही थी घटना।

    आरोपी द्वारा सट्टे का पैनल चलाकर कमीशन की रकम देकर अपने अन्य साथियो के माध्यम से धोखाधड़ी कर कई लोगो का खाता, एटीएम, चेक बुक, मोबाइल नंबर लेकर अवैध सट्टे के धंधे मे रकम लेन देन मे करते थे उपयोग।

    लगभग 300 फर्जी खाता धारको का खातों खुलवाकर किया जा रहा था खाता का संचालन, खातों मे हुआ था करोडो का ट्रांजेक्शन।

    अम्बिकापुर : दिनांक 13/05/24 कों थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि तीन सटोरी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उम्र पहलू, शुभम केशरी मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का काम कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड कार्यवाही करने पर तीन संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल ऑपरेट करते हुए मिले, पुलिस टीम द्वारा तीनो संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा (02) अमित मिश्रा उर्फ़ पहलू (03) शुभम केसरी सभी साकिन सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फ़ोन आईफोन-15 से वाटसअप ऐप मे किये गए चैट, फोन पे ऐप में लेन देन संबंधि सट्टा खेलने व खेलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ, आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड, तथा शुभम केशरी से हार जीत का लेखा जोखा रखने से संबंधित सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे की लेन देन रखने हेतु साक्ष्य पाये जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 19 मोबाइल नग, 03 नग पासबुक, 02 नग चेकबुक, 21 नग एटीएम कार्ड एवं 20100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद कर मामले मे थाना कोतवाली मे पूर्व मे अपराध क्रमांक 325/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

    प्रकरण में आरोपीगण द्वारा अन्य लोगों का आधार कार्ड लेकर फर्जी तरीके से बैंक एकाउट खोलवाकर उसका उपयोग सट्टा खेलने व खेलवाने में रकम लेन-देन हेतु उपयोग करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 467, 468, 471, 120 (बी), भा.द.वि. एवं 66(सी) 66(डी) आई. टी. एक्ट का अपराध घटित किया जाना पाये जाने से उपरोक्त धारा प्रकरण में जोडी गई। दौरान जांच विवेचना मामले मे पूर्व मे शामिल आरोपी ऋतिक मंदिलवार उर्फ़ बमफोड़, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा उर्फ़ पहलू एवं ध्रुवील पटेल, मुकेश त्रिपाठी, सत्यम केशरी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था एवं मामले मे अग्रिम विवेचना की जा रही थी, मामले मे आरोपी को उपस्थिति हेतु उद्घोषणा जारी की गई थी इसके पश्चात भी आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

    मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे साइबर सेल पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम की एक संयुक्त टीम का गठन कर मामले मे शामिल मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा का पता तलाश कर पकड़कर मामले मे सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा को पुणे महाराष्ट्र से पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा आत्मज स्व. त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा उम्र 32 वर्ष साकिन नेहरू वार्ड शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

    सम्पूर्ण कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह सक्रिय रहे।

  • पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तार: घर लौटते समय रास्ते में हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या, पुलिस की सख़्त कार्रवाई

    पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाला पति गिरफ्तार: घर लौटते समय रास्ते में हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या, पुलिस की सख़्त कार्रवाई

    थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी पति के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

    घर वापस आते समय पत्नी के बीच रास्ते में बार बार लेट जाने एवं घर नहीं आने से नाराज होकर आरोपी द्वारा डंडे से मृतिका को गंभीर चोट कारित कर दिया गया था घटना को अंजाम

    अम्बिकापुर : थाना कमलेश्वरपुर के मर्ग क्रमांक 01/26 धारा 194 बीएनएसएस का जांच विवेचना हेतु डायरी प्राप्त हुई, जिसमें घटना स्थल सीएचसी नर्मदापुर/ग्राम बिसरपानी लालघटिया पहुंचकर वारिसान, गवाह का कथन लिया गया, जो अपने कथन में मृतिका के पति रामेश्वर सेनार के द्वारा मृतिका को डण्डा से मारकर हत्या करना बताये, घटना स्थल/शव निरीक्षण किया एवं पंचों की राय लिया गया जो मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतिका कुन्ती सेनार पति रामेश्वर सेनार उम्र 50 वर्ष साकिन बिसरपानी थाना कमलेश्वरपुर के शरीर पर कई जगह चॉट के निशान पाये गये, जिस पर शव का जिला अस्पताल अम्बिकापुर में पी.एम. कराया गया, जो डॉक्टर साहब से शार्ट पी. एम. रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया हैं कि आरोपी रामेश्वर सेनार आर्मज स्व. फगुओ सेनार उम्र 55 वर्ष सा० बिसरपानी प्रधानपारा थाना कमलेश्वरपुर का कृत्य सदर धारा 103 (1) बीएनएस का पाये जाने से थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 06/26 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामेश्वर सेनार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जो आरोपी अपने कथन में बताया कि घटना दिनांक 17/01/26 को आरोपी का भतिजा मृत्यु हो गया था. उसका अंतिम मट्टी काठी हेतु ग्राम सुपलगा से मेहमान आये थे, मेहमान को खाना पिना खिलाकर आये, और मेहमानों को आरोपी अपनी पत्नी के साथ कुछ दूरी पर छोड़ने गये थे, मेहमान छोडकर वापस घर आते समय आरोपी की पत्नी रोड रास्ता में बार बार जमीन पर लेट जाती थी, बहुत घर लाने का प्रयास किया, नहीं आयी तब आरोपी आवेश मे आकर हाथ में रखा डण्डा से अपनी पत्नी कुन्ती को कई बार मारपीट किया, जिससे बेहोश हो गई, बाद घर आकर घर में घटना की बात को बताया है, जो बाद मे परिवार के लोगो द्वारा कुन्ती सेनार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान फौत कर गयी है, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी रामेश्वर सेनार के विरुद्ध अपराध सदर धारा का सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कमलेश्वरपुर से सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, प्रधान आरक्षक रंजीत लकडा आरक्षक सूरज राठिया, धनेश्वर पैंकरा, विजय भगत, लुकन कुजूर सक्रिय रहे।

  • सूरजपुर पुलिस ने किया खुलासा : मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ ! रात में ताला तोड़कर गायत्री मंदिर से दान की राशि की चोरी, आरोपी गिरफ्तार.

    सूरजपुर पुलिस ने किया खुलासा : मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ ! रात में ताला तोड़कर गायत्री मंदिर से दान की राशि की चोरी, आरोपी गिरफ्तार.

    दिनांक 22 दिसंबर 2025 को केतका रोड़ निवासी अवधेश गोयल ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सुबह करीब 6:00 बजे स्थानीय गायत्री मंदिर के पुजारी फोन कर बताए कि दिनांक 21 दिसंबर  2025 को रात्रि में मंदिर के पीछे का दरवाजा का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर दान पेटी का ताला तोड़ दान का रकम करीब 5 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 679/25 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

    थाना सूरजपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर संदेही रोहित अगरिया पिता राजू अगरिया निवासी जेलपारा सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि पैसे की जरूरत पर मंदिर व दान पेटी का ताला तोड़ कर रकम चोरी करना बताया, जिसके निशानदेही पर चोरी के रकम में से 400/- रूपये नगदी जप्त किया गया है, शेष रकम खाने-पीने में खर्च कर दिया, मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक संतूराम यादव व सोनू सिंह साडिल्य सक्रिय रहे।

  • मुंगेली जिले में धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया, राइस मिलर संचालक एवं समिति प्रबंधक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    मुंगेली जिले में धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया, राइस मिलर संचालक एवं समिति प्रबंधक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    फर्जी वाहन, ओवरलोडिंग व रिसायक्लिंग के मामले में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    रायपुर : मुंगेली जिले में धान खरीदी एवं परिवहन के मामले में गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर की गई जांच में धान के अवैध ओवरलोडिंग, फर्जी वाहनों से परिवहन तथा रिसायक्लिंग के गंभीर मामले उजागर हुए हैं। जांच में यह सामने आया कि धान उठाव करने वाले वाहनों द्वारा वास्तविक क्षमता से 200 प्रतिशत से लेकर 1116 प्रतिशत तक अधिक ओवरलोडिंग कर अवैध परिवहन किया गया।

    कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई विस्तृत जांच में राइस मिलरों, समिति प्रबंधकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से फर्जीवाड़ा कर शासन को 8 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का खुलासा हुआ है। इस गंभीर प्रकरण में विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ आरोपी फरार हैं।

    जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा जानबूझकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, पीडीएस चावल का वितरण नहीं किया गया, फर्जी वाहन नंबरों के माध्यम से धान का परिवहन दर्शाया गया तथा वास्तविक मात्रा से अधिक धान उठाव दिखाकर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में लगभग 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी एवं परिवहन में अनियमितता के प्रमाण मिले हैं।

    नवागांव घुठेरा समिति द्वारा उपलेटा राइस मिल से मिलीभगत कर 74 जीपीएस युक्त एवं 40 से अधिक बिना जीपीएस वाहनों के माध्यम से धान का अवैध परिवहन किया गया। इसी प्रकार, सिंघनुपरी उपार्जन केन्द्र द्वारा एसएस फूड के साथ मिलकर 4,542 क्विंटल धान का बिना जीपीएस वाहन से परिवहन, छटन उपार्जन केन्द्र द्वारा दीपक राइस मिल एवं नवकार मिल के साथ मिलकर 3,589 क्विंटल धान का अवैध परिवहन तथा झगरहट्टा उपार्जन केन्द्र द्वारा वर्धमान राइस मिलर्स के साथ अनियमितता किए जाने पर कार्रवाई की गई है।

    इन मामलों में उपलेटा एवं वर्धमान राइस मिल के संचालक, समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब्दुल समद, ललित जैन, नवेन्द मेनन एवं अनिल जांगड़े फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

    अन्य थानों में भी दर्ज हुए प्रकरण

    थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 12/2026 एवं थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 09/2026 के तहत भी धान उपार्जन केन्द्रों में फर्जी परिवहन, धोखाधड़ी एवं अनियमितताओं के मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    जिला प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा फर्जीवाड़ा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

  • किसान के ट्रैक्टर पर चोरों की नजर ! चोरी के बाद कुड़ेली में छोड़ा गया वाहन, रातों-रात गायब हुआ ट्रैक्टर, झाड़ियों में छिपाकर रखा मिला—पुलिस ने किया बरामद, कर रही जाँच.

    किसान के ट्रैक्टर पर चोरों की नजर ! चोरी के बाद कुड़ेली में छोड़ा गया वाहन, रातों-रात गायब हुआ ट्रैक्टर, झाड़ियों में छिपाकर रखा मिला—पुलिस ने किया बरामद, कर रही जाँच.

    दिनांक 14 जनवरी 2026 को ग्राम चंपकनगर निवासी हिमांशु कुशवाहा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके द्वारा दिनांक 04 जून 2025 को हरिशचंद कुशवाहा निवासी बंजा से ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 29 एई 5694 को खरीदा गया है, जो इसके नाम पर ट्रेक्टर का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। दिनांक 13 जून 2026 को अपने ट्रेक्टर से खेत का जोताई कर ट्रेक्टर को घर के सामने खड़ा किया था। रात्रि करीब 1:00 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि ट्रेक्टर वहां नहीं है, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

    प्रकरण की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अज्ञात चोर की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि चोरी का ट्रेक्टर कुड़ेली में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस टीम वहां जाकर पतासाजी करने लगी। इसी बीच थाना पटना अन्तर्गत सतीपारा कुडेली में गड्डा-झाड़ी में छिपा कर रखा गया ट्रेक्टर कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये को लावारिश हालत में पाया गया, जिस बरामद किया गया है। मामले में अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है। इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, एएसआई सुमंत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक कामेश्वर टोप्पो व आरक्षक दशरथ राम सक्रिय रहे।

  • कोयला माफिया का खेल बेनकाब : प्रति गाड़ी 60 हजार की डील, खदान में सेटिंग का दावा कर 2.30 लाख का कोयला उड़ाया, ट्रक सहित चोरी का माल जब्त,  तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

    कोयला माफिया का खेल बेनकाब : प्रति गाड़ी 60 हजार की डील, खदान में सेटिंग का दावा कर 2.30 लाख का कोयला उड़ाया, ट्रक सहित चोरी का माल जब्त,  तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

    दिनांक 16 जनवरी 2026 को जगन्नाथपुर ओपन कास्ट के मैनेजर माईनिंग ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रदाय डीओ क्रमांक 3330075933 ग्रेड जी-9 का कोयला एफएसए (फ्यूल सप्लाई एग्रीमेंट) में केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड को 20 हजार टन दिया गया है। जिसका कोयला उठाने दोपहर में अधिकृत लिफ्टर के द्वारा ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीएल 9649 नियमानुसार खदान के अंदर कराया गया था। यह गाडी कांटा नहीं करा कर सीधा कोयला स्टाक यार्ड में कोयला लोड कराया और बिना वजन कराये खदान के गेट से सीएचपी/डब्ल्यूडब्ल्यूएस गाडी के पीछे सटा कर लोड ट्रक करीब 40 टन कोयला कीमती करीब 1 लाख 90 हजार रूपये का चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/26 धारा 305(ख), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

    प्रकरण की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ माल बरामद करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में चौकी खड़गवां पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर कोयला लोड ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीएल 9649 को चठिरमा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से बरामद किया गया, जिसमें 43 टन कोयला लोड़ था, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रूपये है। खदान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा एवं लोगों से पूछताछ के आधार पर संदेही (1) निरज यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम खडगवांकला झीगापारा चौकी खडगवां, (2) मनीष यादव पिता स्व. पुखराज यादव उम्र 21 वर्ष, (3) आशीष यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी ग्राम खडगवांकला झीगापारा चौकी खडगवां को पकड़ा गया।

    पूछताछ पर तीनों ने बताया कि बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा खदान से कोयला चोरी करने की बात कह कर प्रति गाड़ी 60 हजार रूपये देने की बात कह कर 2 गाड़ी का 1 लाख 20 रूपये मोबाईल से दिया था और खदान में सेटिंग होने की बात कही थी। पैसा लेने के उपरान्त तीनों आरोपियों के द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2026 को दोपहर में ट्रक ट्राला क्रमांक सीजी 10 बीएल 9649 को लेकर खदान के अंदर गए और कोयला चोरी कर ट्राला लोड़ कर वहां से निकले और उसे चठिरमा स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस के द्वारा ट्रक ट्राला, 43 टन चोरी का कोयला, 3 नग मोबाईल जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

  • धान माफिया पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे ट्रैक्टर और ट्रक से 230 क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

    धान माफिया पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे ट्रैक्टर और ट्रक से 230 क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

    जप्त धान की कीमत लगभग 5 लाख 29 हजार रुपए मात्र

    मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने धर दबौचा

    धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, अब तक सरहदी क्षेत्रों से लाए जा रहे 2600 क्विंटल से अधिक धान को पकड़ चुकी है जशपुर पुलिस

    जशपुर : छत्तीसगढ़ में चालू धान खरीदी के सीजन में सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर है, उन्हें रोकने हेतु जिला प्रशासन व पुलिस की टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, जशपुर पुलिस ने अब तक अवैध धान परिवहन करते 45 से अधिक प्रकरणों में 2600 क्विंटल से अधिक धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है। गत दिवस जशपुर पुलिस के द्वारा पुनः सरहदी राज्य झारखंड से धान ला रहे, एक ट्रक व एक ट्रैक्टर को लोदाम क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों से कुल 515 बोरी में कुल 230 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.01.26 की सुबह लगभग 10.30 बजे लोदाम पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा, मुखबिर की सूचना पर ग्राम भलमंडा चौक के पास एक संदिग्ध ट्रेक्टर क्रमांक CG – 14- MR – 7224 पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 65 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर ट्रैक्टर के चालक ने अपना नाम सत्यमूर्ति तिर्की उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भलमंडा, थाना लोदाम का रहने वाला बताया, व उक्त धान को कीतम झारखंड से लेकर थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बोडोकछार निवासी देवघन राम उम्र 45 वर्ष के यहां लेकर जाना बताया गया। पुलिस के द्वारा उससे धान संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त ट्रैक्टर सहित उसमें लोड 30 क्विंटल धान को जप्त कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

    वहीं दूसरे मामले में थाना लोदाम पुलिस को दिनांक क्रमशः 19.01.26 की रात्रि लगभग 08.30 बजे मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम साईं टांगर टोली के पास एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक CG – 04- MC – 5664 में भारी मात्रा में धान लोड है, जिसे संभावतः झारखंड राज्य से, छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु लाया जा रहा है, जिस पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम साईं टांगर टोली जाकर उक्त संदिग्ध ट्रक को घेरा बंदी कर रोका गया, ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 450 बोरी में कुल 200 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर ट्रक के चालक ने अपना नाम बबन सिंह उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम केमडे , थाना रातु जिला रांची झारखंड का रहने वाला बताया तथा उक्त संदिग्ध धान को रांची के रहने वाले दिवाकर सिंह का होना बताया, जिसे लेकर वह जशपुर आ रहा था। पुलिस के द्वारा उससे धान संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर उसके द्वारा भी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त धान को, धान उपार्जन केंद्र खपाने के संदेह पर, जप्त करते हुए, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

    कार्यवाही व अवैध धान सहित वाहनों को पकड़ने में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा व आरक्षक महेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा लोदाम क्षेत्र में 230 क्विंटल अवैध धान को पकड़ा गया है, अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस निरंतर निगाह रखी हुई है, ऐसे मामलों में कार्यवाही जारी रहेगी।

  • ऑपरेशन शंखनाद : ग्राम पोड़ी में नाकाबंदी के दौरान जशपुर पुलिस ने रौंदा गौ तस्करी का अड्डा: दो पिकअप वाहन, चार आरोपी, 6 गौवंश बरामद, अपराधियों पर पशु क्रूरता व कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

    ऑपरेशन शंखनाद : ग्राम पोड़ी में नाकाबंदी के दौरान जशपुर पुलिस ने रौंदा गौ तस्करी का अड्डा: दो पिकअप वाहन, चार आरोपी, 6 गौवंश बरामद, अपराधियों पर पशु क्रूरता व कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

    जशपुर पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH – 09- AS – 3683 व JH – 01- N – 1797 को भी किया जप्त

    जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस के द्वारा लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, जिसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है साथ ही गौ तस्करों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है, इसी के परिणाम स्वरूप जशपुर पुलिस के द्वारा गौ तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन शंखनाद के तहत 147 प्रकरणों में कुल 1 हजार 400 से भी अधिक गौ वंशों को मुक्त कराया गया है व 244 से अधिक गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसी क्रम में आज दिनांक को सुबह करीबन 04.30 बजे लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ी में जशपुर पुलिस ने दो पिकअप वाहन में गौ तस्करी का प्रयास कर रहे, चार गौ तस्करों को गिरफ्तार किया कर,उनके कब्जे से 06 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया है,।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 20.01.26 की प्रातः करीबन 04.30 बजे लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि, दो संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH-09-AS -3683 व JH -01-N -1797 में गौ वंशों को भरा गया है, जिसे कि ग्राम पोड़ी के ग्रामीण रास्ते से, झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना लोदाम पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल, ग्राम पोड़ी में, ग्रामीण रास्ते में नाकाबंदी की गई, नाकाबंदी के दौरान उक्त संदिग्ध वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी की गई व उक्त संदिग्ध दोनों पिकअप वाहन को रोका गया, पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर, प्रत्येक पिकअप में 03- 03 नग गौ वंशों को रस्सी से बांध कर लोड किया गया था, पूछताछ पर संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH – 09- AS – 3683 में बैठे दो संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः 1. साहेब अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बसिया रोड सिसई, थाना सिसई, जिला गुमला (झारखंड)*

    2. रुस्तम अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बघनी, सिसई, थाना सिसई जिला गुमला (झारखंड) का रहने वाला बताया , व पिकअप में लोड तीन गौ वंशों को संदिग्ध साहेब अंसारी का होना बताया, जिसे कि उनके द्वारा जिला जशपुर के बगीचा क्षेत्र से खरीदकर, सिसई जिला गुमला झारखंड के जाना बताया गया।

    साथ दूसरे संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक JH -01-N -1797 में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः 1.मुकेश कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला झारखंड

    2. कार्तिक लोहारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला का झारखंड का रहने वाला बताते हुए, अपने पिकअप में लोड 03 नग गौ वंशों को जिला जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र से खरीदकर, सिसई जिला गुमला झारखंड ले जाना बताया। पुलिस के द्वारा जब उक्त चारों संदिग्धों से गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों के मांग करने पर, उनके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।

    जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्धों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उनके कब्जे से गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक क्रमशः JH – 09- AS – 3683 व JH – 01- N – 1797 को जप्त कर, सभी 06 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है।

    मामले में संदिग्ध चारों आरोपियों क्रमशः 1. साहेब अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बसिया रोड सिसई, थाना सिसई, जिला गुमला (झारखंड)

    2. रुस्तम अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बघनी, सिसई, थाना सिसई जिला गुमला (झारखंड)

    3. मुकेश कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला झारखंड

    4. कार्तिक लोहारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला झारखंड के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी तथा गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक जगतारण यादव, धर्मेंद्र कुमार व मोहन मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस की सक्रियता से, लोदाम क्षेत्र में 06 गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है , साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी जप्त करते हुए, चार आरोपी गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऑपरेशन शंखनाद जारी है, गौ तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

    नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. साहेब अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बसिया रोड सिसई, थाना सिसई, जिला गुमला (झारखंड), 2. रुस्तम अंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बघनी, सिसई, थाना सिसई जिला गुमला (झारखंड), 3. मुकेश कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला झारखंड, 4. कार्तिक लोहारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम भदौली सिसई जिला गुमला झारखंड के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क),11(1),(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध