सर्वाधिक रक्तदान व रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले राजभवन में राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं माननीय राज्यपाल महामहीम श्री विश्व भूषण हरिचंदन के द्वारा जिला स्तर के सामाजिक संघगठन, शासकीय विभाग, निजी संस्थान और व्यक्तिगत रूप से रक्तदान करने वाले को राजभवन रायपुर में सम्मनित एवं पुरूस्कृत किया जायेगा । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के द्वारा 2023 विश्व रक्तदाता दिवस का सम्मान समारोह सह पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम राजभवन रायपुर में किया जा रहा है, जिसमे अत्यधिक बार रक्तदान एवं रक्त दान हेतु प्रेरित करने वाली संस्था आदि को सम्मानित किया गया है। इस हेतु…

Read More

जशपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, सचिव कुपोषित बच्चों को खिला रहे पौष्टिक आहार : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर केला, अंडा, दूध, खिचड़ी प्रदाय कर रहे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिटोंगा के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, सुपरवाइजर, मितानिन ने कुपोषित बच्चों को केला, अंडा, दूध, खिचड़ी खिलाने की जिम्मेदारी लेकर बच्चों को सुपोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं जिससे कुपोषित बच्चों में निरंतर वजन की बढ़ोतरी हो रही है और बच्चे सामान्य स्थिति में आ रहे हैं। साथ ही बच्चो के माता पिता व घर के अन्य सदस्य को भी बच्चे की व्यक्तिगत साफ-सफाई घर में भी संतुलित भोजन खिलाने पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी जा…

Read More

आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय जूनोसिस उप समिति की बैठक संपन्न : रेबीज़ नियंत्रण की रणनीति पर की गई चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय रैबीज़ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के लिए गठित राज्य स्तरीय जूनोसिस उप-समिति की बैठक आज स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में हुई। नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में रैबीज़ नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गहवई ने राज्य में जूनोटिक बीमारियों की वर्तमान स्थिति तथा इनके रोकथाम एवं नियंत्रण में विभिन्न विभागों की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने जूनोटिक बीमारियों से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी…

Read More

जशपुर कलेक्टर की पहल हो रही सार्थक : बगीचा विकासखण्ड में जरूरतमंदों को मिल रहा है ब्लड, ब्लड बैंक के माध्यम से अब तक 5 लोगों को चढ़ाया गया रक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जरूरतमंद लोगों को समय में ब्लड की उपलब्धता हो सके। इस उद्देश्य से सार्थक पहल करते हुए जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान करने के निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया है। कलेक्टर डॉ. मित्तल के पहल से विगत दिनों बगीचा विकासखंड में ब्लड बैंक की स्थापना की गई है। अब उनकी पहल सार्थक नजर आ रही है। जिससे कारण बगीचा विकासखण्ड…

Read More

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बेलर में मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक के लिए शेड का किया शुभारंभ, बिना किसी बाधा के लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ.

कलेक्टर ने माह अंत तक जिले के सभी हाट बाज़ार क्लिनिक के लिए शेड निर्माण के कार्य पूर्ण करने दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। हाट-बाजारों में बिना किसी बाधा के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज हो सके, इस हेतु जिले के विभिन्न…

Read More

जशपुरनगर जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु वार्ड में कमोड में मिले नवजात शिशु के शव का प्रकरण : भाजपा द्वारा गठित जांच टीम पहुंची जिला अस्पताल, प्रथम दृष्टया जांच में टीम ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया.

लापरवाही के दोषियों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा सड़क में उतर कर करेगी आंदोलन – जांच दल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर : जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु वार्ड स्थित कमोड में मिले नवजात शिशु के शव के मामले में भाजपा द्वारा गठित जांच टीम जिला अस्पताल पहुंची। यहां प्रथम दृष्टया जांच में टीम ने अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है और घटना के पश्चात अस्पताल प्रबंधन पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात हो कि जिला…

Read More

मनोरा के बाजारडांड़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन : शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 321 एवं होम्योपैथी पद्धति से 163 मरीजों का किया गया ईलाज

हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 87 रोगी हुए हैं लाभान्वित आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 96 को योगाभ्यास एवं 142 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में कुल 2644 रोगियों को…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो हजार से अधिक युवाओं ने ओटीटी प्लेटफार्म पर तंबाकू से संबंधित बिंब-चित्रण के विनियमन के लिए भारत सरकार के निर्णय का किया स्वागत !

छत्तीसगढ़ को तंबाकू मुक्त बनाने और तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने की युवाओं ने की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर देशभर के युवा संघों सहित 2000 से अधिक युवाओं ने ओटीटी प्लेटफार्म को विनियमित करने के भारत सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए भारत सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्म पर तंबाकू के बिंब चित्रण को विनियमित करने वाली एक अधिसूचना जारी की है। इस अग्रणी कदम से भारत मनोरंजन करने वाले माध्यम के जरिये तंबाकू प्रचार को विनियमित…

Read More

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ

प्रदेश के 7 जिलों में फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान, 67 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी दवा उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने सभी अभिभावकों से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का किया आह्वान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का किया शुभारंभ

मोतियाबिंद के ऑपरेशन वाले मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम जगदलपुर जिला चिकित्सालय (महारानी अस्पताल) में नेत्र रोग विंग ‘अम्बक’ का शुभारंभ किया। जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग के भवन को 35 लाख रुपए की लागत से रिनोवेट कर वहां ऑपरेशन थिएटर में नई मशीनें स्थापित की गई हैं तथा यहां मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ‘अम्बक’ में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित आंख के विभिन्न तरह के ऑपरेशन की सुविधा है। यहां की आईपीडी में…

Read More