तहसीलदार ने पाकरगांव और लुड़ेग के पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण, पशुओं का समय पर किया जा रहा टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव तहसीलदार ने पाकरगांव और लुड़ेग के पशु चिकिल्सालय का निरीक्षण करके पशुओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से चर्चा करके पशुओं के टीकाकरण, पशु चिकित्सकों सेवाओं के बारे जानकारी ली। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। पशुओं को टीकाकरण का कार्य भी समय पर किया जा रहा है।

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में मोतियाबिंद के मरीजों की हुई जांच, 26 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर में मोतियाबिंद मरीजों की जॉच के पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई एवं तत्काल चश्मा वितरण किया जा रहा है साथ ही चिन्हांकित मरीजों के लिए ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में 29 मई 2023 को पत्थलगांव विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोतियाबिंद मरीजों का जांच कर 26 मरीजों का ऑपरेशन किया गया और निःशुल्क दवाई, आवश्यक परामर्श और चश्मा दी गई। शिविर में कोरबा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामकिशोर शांडिल्य, डॉ. अनीता मिंज एवं …

Read More

प्रसूति रक्तस्राव मातृमृत्यु दर का सबसे अधिक ज्ञात एवं उल्लेखित कारण : चिकित्सा महाविद्यालय में “फंडामेंटल क्रिटिकल केयर सपोर्ट ऑब्स्ट्रिक्स” पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा “फंडामेंटल क्रिटिकल केयर सपोर्ट ऑब्स्ट्रिक्स” (प्रसूति के लिए मौलिक क्रिटिकल केयर सपोर्ट)  विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप संबंधी विकार, गर्भावस्था में सेप्सिस (गंभीर संक्रमण), प्रमुख प्रसूति रक्तस्राव, हृदय रोग, गुर्दे की चोट, मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रबंधन तथा आपातकालीन स्थितियों में नवजात शिशु के त्वरित प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रतिभागियों के समक्ष व्याख्यान…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से की चर्चा : टर्शरी केयर अस्पतालों में एस.ओ.पी., गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी और मेडिकल ऑडिट प्रणाली का किया अध्ययन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ऑस्ट्रेलिया के अध्ययन दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव और अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया के जीलोंग शहर के सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल का दौरा कर विशेषज्ञों से चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल में निर्धारित मानकों पर दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल ऑडिट प्रणाली, छात्रों को दिए जाने वाले गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्रोटोकॉल के साथ ही गोल्डन ऑवर में मरीज़ को किस तरह से सेवाएँ प्रदान की जाती है, इनका अध्ययन किया। सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल के विशेषज्ञों…

Read More

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में गर्भावस्था से सम्बंधित जटिलताओं एवं चिकित्सकीय देखभाल को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन

अस्पताल के टेलीमेडिसिन हॉल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा 28 और 29 मई 2023 को आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप संबंधी विकार, गर्भावस्था में सेप्सिस (गंभीर संक्रमण), प्रमुख प्रसूति रक्तस्राव, हृदय रोग, गुर्दे की चोट,  मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रबंधन  तथा आपातकालीन स्थितियों में नवजात शिशु के त्वरित प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर अम्बेडकर अस्पताल…

Read More

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर : एनीमिया दूर करने अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों, किशोर/किशोरियों, गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को नियमित रूप से प्रदान किया जा रहा है आईएफए सप्लीमेंटेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरों, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं को आईएफए (आयरन एवं फॉलिक एसिड) सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ से आगे केवल तेलंगाना और तमिलनाडू ही हैं। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत छह माह से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर/किशोरियों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को आईएफए की खुराक दी जाती है। मितानिनों द्वारा छोटे बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप, स्कूलों में शिक्षकों के माध्यम से एवं आंगनवाड़ी…

Read More

जशपुर जिले के गौठानों में बहुउद्देशीय पशु-चिकित्सा शिविर का आयोजन, पशु उपचार के साथ औषधी का किया जा रहा वितरण

शिविर में पशु पालकों को विभागीय योजना एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण की दी जा रही जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत जिले के समस्त गौठानों में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन  निरंतर पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विभागीय गतिविधियों को संपादित किया जा रहा है। उप संचालक पशुधन विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 49 पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। शिविर में पशु उपचार…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय – रायपुर : हार्ट की बाईपास सर्जरी के 16 साल बाद बाईपास ग्राफ्ट में जमा खून का थक्का, एसीआई के डॉक्टरों ने लेजर विधि से भाप बनाकर निकाला.

डॉक्टरों ने पहली बार बाईपास सर्जरी में ग्राफ्ट द्वारा बनाये गये रास्ते में इंटरवेंशन कर खून के बहाव का रास्ता बनाया, राज्य में इस तरह का पहला केस, 73 वर्षीय मरीज उपचार के बाद स्वस्थ, डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 73 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के 16 साल पहले हुई दिल की बाईपास सर्जरी के दौरान बनाये गये ग्रॉफ्ट में हुए ब्लॉकेज को…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन, 233 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

स्तन कैंसर के चिन्हांकित 06 मरीजों को ईलाज के लिए भेजा जाएगा रायपुर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रंजीत टोप्पो के मार्गदर्शन में राज्य सलाहकार एन.सी.डी. कार्यक्रम डॉ. सुम्मी जैन के सहयोग से 20 मई 2023 को जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज रायपुर से सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. अमित अग्रवाल, एआईआईएमएस रायपुर से डॉ. चेतन के. एम., डॉ हर्षद…

Read More

नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक की हुई सराहना : चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कॉन्क्लेव में सियान जतन क्लीनिक पर दिया प्रस्तुतीकरण

साल भर में ही चार लाख से अधिक बुजुर्गों को मिली सेवाएं, प्रदेश के 1174 आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को लगता है सियान जतन क्लीनिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के आयुष संस्थाओं में हर गुरूवार को संचालित सियान जतन क्लिनिक को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा हाल ही में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष मिशन कॉन्क्लेव में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने इस पर प्रस्तुतिकरण दिया। कॉन्क्लेव में नेशनल आयुष मिशन के अंतर्गत देश भर…

Read More