स्वर्णप्राशन एवं बाल रक्षा किट के लिए आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में उमड़ी भीड़ : 2216 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन, 300 बच्चों को पांच दवाओं से निर्मित बाल रक्षा किट भी दिए गए

रायपुर. 27 अक्टूबर 2024/ बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर में गुरुवार को 2216 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। विभिन्न रोगों से रोकथाम एवं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए 300 बच्चों को पांच दवाईयों से बने बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। स्वर्णप्राशन के साथ ही डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बच्चों के स्वास्थ्य…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से की मुलाकात रायपुर, 27 अक्टूबर, 2024/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने…

Read More

जशपुर में योग से मातृ स्वास्थ्य में आया अभूतपूर्व सुधार, 24 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ

जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं को मिला योगाभ्यास का लाभ जशपुर 26 अक्टूबर 24/ जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ योग आयोग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय योग मित्रों, प्रशिक्षकों की समीक्षा बैठक व जशपुर मंगल भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। योग मित्रों (प्रशिक्षको) की समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के सन्ना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दी जा रही है जानकारी जशपुर 26 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश‌ दिए हैं। बगीचा विकास खंड के सन्ना के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डां. साक्षी और डॉ अदिति की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर : सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव पर जोर

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित जशपुर, 25 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेम्स मिंज एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु दल के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं विकासखंड नोडल अधिकारी टी.बी. कार्यक्रम द्वारा शालेय स्वास्थ्य चिकित्सा एवं व्यक्तित्व विकास के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।…

Read More

जशपुर के दूरस्थ तोरा गांव में स्वास्थ्य शिविर: गर्भवती महिलाओं और वृद्धों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

जशपुर, 25 अक्टूबर 24/ विकासखंड बगीचा के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम तोरा सेक्टर सन्ना में विगत दिवस स्वास्थ्य शिविर लगाया गया डाक्टरों की टीम ने 11 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच निःशुल्क दवाई और परामर्श भी दिया गया स्वास्थ्य शिविर में कुल 40 लोगो का इलाज किया गया जिसमे बहुत से वृद्धजनों का जिन्हें मोतियों बिंद ऑपरेशन की आवश्यकता है। उनके ईलाज के लिए सेक्टर प्रभारी को आदेशित किया गया।

Read More

रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में 3डी तकनीक का कमाल! 70 वर्षीय मरीज के दिल की अनियमित धड़कन को रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन विधि से किया नियंत्रित

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 70 वर्षीय मरीज के दिल का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के द्वारा नक्शा बनाकर, वेन की चौखट को जलाकर, धड़कन को किया कंट्रोल रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में 70 वर्षीय बुजुर्ग के अनियमित दिल की धड़कन  को थ्रीडी- इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विधि से रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन प्रक्रिया के जरिये उपचार कर धड़कन को नियमित किया गया। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुए इस प्रोसीजर में अनियमित…

Read More

जशपुर : दुनिया को नए नजरिए से देख पा रहे हैं ईश्वर ! मोतियाबिंद से मिली मुक्ति, सफल ऑपरेशन के बाद मिला नया जीवन

जिला अस्पताल में ईश्वर राम यादव के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन, ईश्वर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशुपर, 21 अक्टूबर 2024/ मोतियाबिंद के ऑपरेशन से दृष्टि वापस पाना वाकई में एक नया जीवन मिलने जैसा है। मोतियाबिंद, जिसे कैटरेक्ट भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो जाती है। सर्जरी के दौरान, धुंधले लेंस को निकालकर उसकी जगह एक कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी होती है, जिससे मरीज की…

Read More

जशपुर में मोतियाबिंद मुक्त अभियान सफल : 94 मरीजों को मिली नई रोशनी, सरगुजा संभाग में जिला अव्वल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में मोतियाबिंद सर्जरी शिविरों का किया जा रहा आयोजन

जशपुर, 20 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत 19 एवं 20  अक्टूबर को 94 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय जशपुर मे 60 तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे 34 मरीजों का सफलतम सर्जरी विजिटिंग सर्जन डॉ. मधुरीमा पैंकरा जिला चिकित्सालय कोरिया, डॉ. रजत टोप्पो जिला चिकित्सालय अंबिकापुर एवं स्थानीय नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिता मिंज, सिविल अस्पताल पत्थलगांव एवं डॉ.सी.पी. एक्का जिला चिकित्सालय जशपुर के द्वारा किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि…

Read More

पत्थलगाँव में ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए मितानिनों और प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित, टीबी मुक्त बनाने 6 मापदण्ड किए गए हैं निर्धारित

जशपुर, 16 अक्टूबर/ जिला स्तर पर टी बी मुक्त बनाने का आभियान जोर शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगाँव के सभा कक्ष में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेम्स मिंज द्वारा विकास खण्ड समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, मितानिनों और प्रशिक्षकों का बैठक लिया गया। बैठक में सभी 84 ग्राम पंचायतों को टी बी मुक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टी बी मुक्त आभियान के तहत 6 मापदण्ड निर्धारित किए गए…

Read More