कुनकुरी, 4 मार्च 2025 // द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, कुनकुरी ने पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी बिमल भगत को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी को दोषी ठहराते हुए 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 2 महीने का सश्रम कारावास भुगतना होगा। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती श्यामा महानंद ने की क्या था पूरा मामला? मामला ग्राम बनगांव,…
Read MoreCategory: विचार प्रवाह
छत्तीसगढ़ बजट 2025-26: करोड़ों की सौगात, अब हर घर तक पहुंचेगी तरक्की की रोशनी! छत्तीसगढ़ सरकार का मास्टरस्ट्रोक, जानिए कौन-कौन होंगे सबसे बड़े लाभार्थी…पढ़ें विस्तृत ख़बर…..
रायपुर. 3 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी जी ने आज राज्य का दूसरा बजट प्रस्तुत किया, जो समावेशी विकास और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट राज्य के रजत जयंती वर्ष में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पिछले बजट की अवधारणा “GYAN” (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष का बजट “GATI” (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल ग्रोथ) के सिद्धांतों पर…
Read Moreभारत का छुपा स्वर्ग : रहस्यमय गुफाओं, झरनों और पहाड़ियों से घिरा जशपुर अब दुनियाभर में होगा मशहूर! इंडिगो 6ई पत्रिका में जगह पाने के बाद जशपुर बना हॉट डेस्टिनेशन, क्या यह जल्द बनेगा इंटरनेशनल टूरिज्म हब?
जशपुर 1 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को बढ़ावा देने कर रहे सार्थक पहल। जशपुर में सुंदर हरे-भरे वादियों घने जंगलों और धुंध भरी पहाड़ियों से सजा जशपुर के प्रति पर्यटक निरंतर आकर्षित हो रहे हैं। प्रकृति की गोद में शांति की तलाश करने के लिए आकर्षित करता छत्तीसगढ़ का जशपुर। अभी हाल ही में जशपुर की सुंदर हरि भरि वादियों की तस्वीरें को इंडिगो की हेलो 6 ई पत्रिका के मार्च के संस्करण में प्रकाशित किया गया। ताकि अन्य राज्य देश विदेश के लोगों भी जशपुर के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ पैवेलियन बना प्रयागराज महाकुंभ 2025 का आकर्षण केंद्र!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयास को 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक मनोज कुमार सिंह, सहायक संचालक ( महाकुम्भ से लौटकर) रायपुर, 27 फरवरी 2025/ “आप सभी को एक बात कहना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 का आयोजन हो रहा है। मैं चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु वहां जाएं। आप को वहां जाकर रूकने और खाने की चिंता नहीं करनी है।…
Read Moreराजिम कुंभ कल्प की ख्याति विदेशों तक! विदेशी पर्यटकों ने कहा – भारत की आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम
विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ कल्प की ख्याति : विदेशी पर्यटकों ने कहा – “इट्स वंडरफुल!” रायपुर, 27 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित राजिम कुंभ कल्प अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध होता जा रहा है। इस वर्ष आयोजित राजिम कुंभ कल्प में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिसमें देशभर के तीर्थयात्रियों के साथ विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। नीदरलैंड से पहली बार आए सिनिस ने कहा, “यहाँ की संस्कृति और लोगों की आत्मीयता ने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। यह एक अद्भुत अनुभव…
Read Moreझरनों की कल-कल ध्वनि और पर्वतीय सौंदर्य से पर्यटकों का मनमोहक आकर्षण बना जशपुर, नया साल मनाने पहुंचे हजारों परिवार, ऐतिहासिक कहानियाँ भी कर रही हैं बयां
जशपुर, 03 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाने वाला जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य, वनसपंदा और अलौकिक हरितिमा से परिपूर्ण है। प्रकृति के गोद में बसे जिला होने से यहां पर पहाड़ों, पठारों और उसमें से प्रवाहित होती झरनों की खूबसूरती ऐसा नजारा पेश करती हैं मानों अमीर खुसरो की उस प्रसिद्ध पंक्ति की तरह अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह यही है, यही हैं। नया साल या अन्य अवसरों में यह झरना पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां के प्रमुख झरने रानीदाह जलप्रपात, दमेरा, राजपुरी, दनगरी, गुल्लू…
Read Moreजशपुर की विरासत अब एक लोगो में : प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का सुंदर चित्रण
जशपुर का नया लोगो लॉन्च: CM साय ने किया अनावरण, संस्कृति और प्रकृति का अनूठा संगम सरकारी योजनाओं और पत्रों में होगा इस्तेमाल जशपुर 30 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के अवसर पर कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले का विशेष लोगो का शुभारंभ किया था। यह लोगों जशपुर जिले में संचालित सरकारी योजनाओं और शासकीय कामकाज में आने वाले पत्रों में प्रयोग किया जाएगा। लोगों में जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक…
Read Moreमयाली का मधेश्वर पहाड़ हुआ विश्व प्रसिद्ध: राष्ट्रपति की तस्वीर ने बढ़ाई चर्चा, मयाली नेचर कैंप को मिले 10 करोड़ का पैकेज, पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
प्राकृतिक खूबसूरती समेटे मयाली की बनी अलग पहचान जशपुर, 24 दिसंबर 2024/ ये वदियां ये फिजाएं बुला रही हैं तुम्हें…… आज और कल फिल्म का यह मशहूर गाना ऐसा प्रतीत होता है किसी खूबसूरत जगह को निहारने के लिए लोगों को अवाज दे रही है। ऐसी ही प्राकृतिक खूबसूरती समेटे जशपुर की खूबसूरत वादियों की पुकारती आवाज अब राज्य सहित दुनिया में सुनाई दे रही है। सुरमयी वातावरण, प्राकृतिक छटा से घिरे जशपुर में प्रकृति की खूबसूरती दिखाते अनेकों पर्यटक स्थल है। इसी प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता के लिए विख्यात मयाली…
Read Moreक्रिसमस: प्रेम, शांति और एकता का पर्व
क्रिसमस, जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, ईसा मसीह के जन्म का पावन पर्व है। यह त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानवता, प्रेम और शांति का संदेश भी देता है। क्रिसमस का मूल उद्देश्य है ईसा मसीह की शिक्षाओं को याद करना और उनके जीवन से प्रेरणा लेना। यह पर्व हमें ईसा मसीह की करुणा, क्षमा और सेवा के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उनके द्वारा सिखाई गई बातें जैसे दूसरों की मदद करना, प्रेम बांटना और सत्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विस्तार
रायपुर / छत्तीसगढ़ को कभी बीमारू राज्य का दर्जा दिया जाता था। मध्य प्रदेश के समय से ही छत्तीसगढ़ लगातार उपेक्षित रहा है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे बहुत पहले ही भांप लिया था। इसीलिए जब वो प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक नई राह दिखाने के लिए इसे मध्य प्रदेश से अलग करके नया राज्य बनाया। हालांकि उस वक्त कठिनाइयां काफी ज्यादा थीं। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर थीं। लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राज्य के बाहर…
Read More