संकल्प शिक्षण संस्थान से कुल 4 छात्र बोर्ड परीक्षा की राज्य प्रावीण्य सूची में

पुनर्मूल्यांकन के बाद दो छात्र संकल्प जशपुर के राज्य के प्रावीण्य सूची में शामिल लगातार छठवें वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं यहॉं के बच्चे पिछले पांच वर्षों में 19 विद्यार्थी 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रवीण्य सूची में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर  रितेश अग्रवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव   के मार्गदर्शन मे जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर पुरे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है । इस सत्र में  संकल्प कुनकुरी…

Read More

केंद्रीय विद्यालय जशपुर के कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु पंजीकरण 30 जुलाई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए गैर केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 26 जुलाई से 30 जुलाई तक 2022 प्रातः 10.00 बजे से  दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी जो कक्षा 11वीं में केन्द्रीय विद्यालय…

Read More

श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के बच्चों को मिली एल.सी.डी. प्रोजेक्टर की सुविधा, एल.सी.डी. प्रोजेक्टर मिलने से बच्चे कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया उद्घाटन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने राजधानी रायपुर के संतोषी नगर के गोकुल नगर मार्ग में छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार द्वारा संचालित श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी में एल.सी.डी. प्रोजेक्टर का विधिवत उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदत्त इस प्रोजेक्टर से श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी में संतोषी नगर के गरीब वर्ग के बच्चों को निःशुल्क नवीनतम एवं आधुनिक शिक्षा मिलेगी। एल.सी.डी. प्रोजेक्टर मिलने से बच्चे काफी उत्साहित है। संस्था के…

Read More

जशपुर जिले के विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ साथ सीख रहे यातायात के नियम, जशपुर पुलिस यातायात जागरूकता पखपाड़ा में पहूंच रही जिले के अनेक स्कूल, लगा रही विश्वास की पाठशाला…..विद्यार्थी हो रहे यातायात के प्रति जागरूक………पढ़े पूरी खबर….

विश्वास अभियान के अंतर्गत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा, यातायात जागरूकता पखवाड़ा दिनांक 19.07.2022 से प्रारंभ किया जाकर दिनांक 31.07.2022 तक चलाया जावेगा यातायात जागरूकता पखवाड़ा के तृतीय एवं चतुर्थ दिवस में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में लगाया गया विश्वास की पाठशाला दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब पीकर वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जा रहा है जागरूक समदर्शी न्यूज़…

Read More

कक्षा की गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और साथ-साथ सीखने पर जोर, जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षाओं में पियर लर्निंग को प्रमुखता से लागू कराने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा में बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को अधिक आसान और रूचिकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीखने-सिखाने में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की सभी शालाओं में अब कक्षा में साथ-साथ सीखना अर्थात पियर लर्निंग पर जोर दिया जाएगा। इस प्रणाली को बच्चों के मध्य धीरे-धीरे लोकप्रिय बनाते हुए कक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसके लिए जिलों में पेडागोज़ी में रूचि लेने वाले शिक्षकों के साथ मिलकर पियर लर्निंग पर आधारित सामग्री तैयार की जाएगी।…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार का शिक्षा में एक और नवाचार : आस-पास के स्कूल आपस में खेल शिक्षक, प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, जिम, पाठ्य सामग्री करेंगे साझा

शालाओं में उपलब्ध संसाधनों का होगा अधिकतम उपयोग करने का हो रहा प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूली बच्चे अब आस-पास के स्कूल में उपलब्ध प्रयोगशाला, खेल के मैदान, जिम उपकरणों, पाठ्य सामग्रियों और खेल शिक्षकों के अनुभव का लाभ ले सकेंगे। इस संबंध में समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर शालाओं में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों का बच्चों के हित में अधिकतम एवं बेहतर उपयोग करने के लिए कहा है। सभी अधिकारियों को राज्य स्तरीय निरीक्षण से पहले शत-प्रतिशत…

Read More

वनांचल क्षेत्र के बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने किया बालबाड़ी केंद्र एवं शालाओं का निरीक्षण

बालवाडी के छोटे बच्चों के निरंतर सीखने की क्षमता विकास हेतु बी.ई.ओ. ने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी नगरी विकासखण्ड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं  की शैक्षणिक  व्यवस्था में सुद्रढ़ता  लाने तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने हेतु  दिनांक 21 जुलाई  2022  को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बालबाड़ी केंद्र प्राथमिक शाला सरईटोला “ब” एवं संकुल केंद्र गुहाननाला के शालाओं का निरीक्षण किया  । बीईओ श्री सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला सरईटोला “ब”, शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल गुहाननाला  का आकस्मिक निरीक्षण कर…

Read More

प्रोक्सी या एवजी शिक्षकों के विरूद्ध तत्काल एक्शन के निर्देश, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

सभी शासकीय शिक्षकों की विवरण सहित फोटो शाला परिसर की बाहरी दीवार में होगी प्रदर्शित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुदूर अंचलों में स्थित शालाओं में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्थान पर एवजी शिक्षकों के कार्यरत होने की जानकारी प्राप्त होने पर स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गए हैं। साथ ही प्रोक्सी अथवा एवजी शिक्षकों की जानकारी प्राप्त होने पर संकुल समन्वयकों के माध्यम…

Read More

प्रत्येक माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय शनिवार को सभी स्कूलों में दूसरे कालखण्ड में होगा साप्ताहिक मूल्यांकन, आज जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की ली गई परीक्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार आज जिले के सभी शासकीय हाई स्कूलों में कक्षा 10 वी का साप्ताहिक परीक्षा आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री भुरे ने परीक्षा सत्र 2022 में शासकीय स्कूलों के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम आशानुरूप नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए थे।उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में बेहतर परिणाम लाने के लिए विद्यार्थियों का मूल्यांकन जरूरी होने की बात कही थी।नियमित मूल्यांकन होने से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा। स्कूल शिक्षा…

Read More

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता इसके लिए कड़ी परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, सफलता के शिखर पर हमेशा ही स्थान रिक्त होता है और इस शिखर पर पहुँचने का एकमात्र उपाय है मेहनत : यू. डी. मिंज

संसदीय सचिव यु.डी.मिंज ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया कहा परीक्षा की चिंता न कर, करें कड़ी मेहनत सफलता खुद आपके कदमों में होगी संसदीय सचिव यु.डी.मिंज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन यु.डी.मिंज की उपस्थिति मे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया! ज्ञात हो कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्वकांक्षी योजना  है. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी में शाला प्रवेश उत्सव मे…

Read More