30 सितम्बर को नगरी विकासखंड में महापरीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो नगरी-धमतरी. पढना लिखना अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राश्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए 30 सितम्बर 2021 को विकासखण्ड नगरी में आंकलन महापरीक्षा अभियान सफलतापूवर्क सम्पन्न हुआ। आदिवासी वनांचल क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्रों में प्रौढ़ शिक्षार्थियों ने साक्षर बनने उत्साह दिखाया तथा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केन्द्रों में स्वस्फूर्त जाकर महापरीक्षा में सम्मिलित हुये। नगरी विकासखण्ड…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 1 अक्टूबर को राजनांदगांव और कचांदुर में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की बैठक लेंगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव 1 अक्टूबर को राजनांदगांव के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और दुर्ग जिले के कचांदुर स्थित चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 1 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर तीन बजे वहां से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव…
Read Moreकलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, निर्माण एवं मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
किचन एवं डाइनिंग एरिया का निरीक्षण करनें के साथ स्कूल को वॉटर प्रूफ करने, साफ-सफाई एवं साज-सज्जा कराने भी कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया। उन्होंने स्कूल को वॉटर प्रूफ करने, साफ-सफाई एवं साज-सज्जा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मिनी किचन एवं डायनिंग एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टेबल और कुर्सिया व्यवस्थित रखवाएं। बच्चों के हाथ धोने के…
Read Moreराज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को, नव साक्षरों को मिलेगा मूल्यांकन के उपरांत प्रमाण पत्र
25 हजार से अधिक परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा, ढाई लाख परीक्षार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य प्रदेश के 28 जिलों के 121 ब्लॉक व 102 नगरीय निकायों में इस महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया है मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षामंत्री ने प्रौढ़ शिक्षार्थियों से परीक्षा में शामिल होने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. पढ़ना लिखना अभियान अन्तर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितंबर 2021 को आयोजित किया गया है। इसमें ढ़ाई लाख शिक्षार्थियों को शामिल किया जाने का लक्ष्य है। प्रदेश के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का करें प्रबंध गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण का महत्व समझेंगे बच्चे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा। गांधीजी के आदर्शो और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को…
Read Moreबच्चों में लेखन कौशल और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, बच्चों के लेखन कौशल में सुधार लाने और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के प्रथम चरण में प्रदेश की सभी प्राथमिक शालाओं के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बच्चों के पढ़ने के कौशल, बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तिकाओं की प्रदर्शनी, विज्ञान के प्रयोगों की प्रदर्शनी कर समझाना और आमाराईट की तरह छोटे-छोटे प्रोजेक्ट कार्यों को प्रस्तुतिकरण की होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले की सभी प्राथमिक विद्यालय से शाला स्तर,…
Read Moreशिक्षा विभाग का एक नया प्रयोग, विद्यार्थियों में पठन कौशल विकसित करने के लिए रोचक कहानियों का लेंगे सहारा
प्रायमरी के बच्चे अब कहानियों से पढ़ेंगे, कहानियों को पढ़ने के साथ सुन भी सकेंगे प्रत्येक स्तर पर 20 से 30 कहानियों की पुस्तक उपलब्ध होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में सभी प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों में पठन कौशल विकसित करने के लिए अब शिक्षा विभाग एक नया प्रयोग करते हुए रोचक कहानियों का सहारा लेगा। कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों को अब रोचक कहानियां पढ़ने को मिलेंगी। बच्चों से कक्षा में इसका पाठ भी कराया जाएगा, ताकि उनमें पढ़ने के साथ-साथ वाक्यों को…
Read Moreनालंदा परिसर में सफलता की पाठशाला के तहत सेमिनार का आयोजन
हार्ड एण्ड स्मार्ट वर्क के सही काम्बिनेशन से मिलेगी सीजीपीएससी में सफलता सीजीपीएससी टॉपर नीरनिधि नंदेहा ने दिए प्रतिभागियों को सक्सेस टिप्स समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार के पहल पर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी के सदस्यों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अधिकारियों से रूबरू कराने के लिए सफलता की पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत आज सीजीपीएससी द्वारा आयोजित स्टेट सिविल सेवा परीक्षा के तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।…
Read Moreबच्चों में लेखन कौशल और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने की पहल, स्कूल से संकुल, विकासखंड एवं जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
प्रत्येक स्कूल में बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी हस्तपुस्तिका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, बच्चों के लेखन कौशल में सुधार लाने एवं रचनात्मक लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर प्रत्येक विद्यार्थी की सक्रिय सहभागिता से एक हस्तपुस्तिका का निर्माण कर शाला से संकुल स्तर, विकासखंड एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित 28 हस्तपुस्तिकाओं की प्रदर्शनी राज्य स्तर पर लगायी जाएगी। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने हस्तपुस्तिका एवं प्रोजेक्ट कार्य तैयार करने के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य…
Read Moreबच्चों को अंग्रेजी और गणित में दक्ष बनाने स्कूलों में टेली प्रेक्टिस कार्यक्रम होगा शुरू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत बच्चों को अंग्रेजी और गणित में दक्ष बनाने के लिए एनआईसी के सहयोग से शीघ्र ही टेली प्रेक्टिस कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम के चुनिन्दा स्कूलों में टेली प्रेक्टिस के बेहतर परिणाम को देखते हुए लागू किया जा रहा है। आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए सभी स्कूलों को एनआईसी के मार्गदर्शन में…
Read More