भक्ति, सौहार्द और आस्था का संगम बना कुनकुरी : शिव मंदिर प्रांगण से निकली विशाल निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा नगर

कुनकुरी : श्रीखाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति से परिपूर्ण भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण में “श्याम बाबा की जय! श्याम बाबा की जय!” के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों — जय स्तंभ चौक, खेल मैदान, कुनकुरी बस स्टैंड, टॉकीज़ चौक, पुरानी बस्ती से होते हुए पुनः…

Read More

आस्था और भक्ति का संगम : जशपुर में होगी श्री श्याम बाबा के जन्म दिवस की धूम, इत्र वर्षा और 56 भोग से सजेगा जशपुर, कल मनाया जाएगा श्याम प्रभु का भव्य जन्म दिवस.

जय श्री श्याम : श्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस. जन्म उत्सव में भजन संध्या, 56 भोग, श्याम रशोई और इत्र वर्षा का किया गया है आयोजन. जशपुर के पवन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाए जाएंगे अरदास. जशपुर : जशपुर की पवित्र भूमि पर कल श्री श्याम बाबा का भव्य जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज रोड, जशपुरनगर में भजन संध्या, 56 भोग, श्याम रसोई और इत्र वर्षा का आयोजन होगा। भक्तगण बाबा को मीठे भजनों से अरदास लगाएंगे और सभी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…

Read More

सूर्योपासना के पवित्र पर्व पर आस्था का अद्भुत संगम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी घाट पर छठी मैया से मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ — बोले, ‘यह पर्व लोक संस्कृति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक है’

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व त्यौहार के अवसर पर जशपुर के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बड़े ही सौभाग्य का दिन है कि मुझे अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि कुनकुरी छठ घाट के लिए लगभग 5 करोड़ 17…

Read More

कुनकुरी में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारंभ – नगर में गूंजे छठी मइया के गीत, भक्तिमय माहौल में डूबा नगर

कुनकुरी : आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ का शुभारंभ आज पूरे उल्लास और भक्तिभाव के साथ कुनकुरी नगर में हुआ। सुबह से ही महिलाओं की चहल-पहल और भक्तिमय गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। छठ पर्व की शुरुआत आज ‘नहाय-खाय’ के साथ हुई, जिसमें व्रती महिलाएं पवित्र स्नान कर शुद्ध आहार ग्रहण करती हैं और चार दिवसीय व्रत की औपचारिक शुरुआत करती हैं। भक्तिभाव से सराबोर नगर, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु नगर प्रशासन और स्थानीय समितियों ने छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की…

Read More

जशपुर में एसडीएम ने ली आपात बैठक : छठ पूजा से पहले जशपुर प्रशासन अलर्ट! घाटों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिये कसी कमर, छठ महापर्व की तैयारियों पर प्रशासन की सतर्क नजर.

जशपुर एसडीएम ने छठ पूजा की तैयारी के सबंध में छठ समितियों के सदस्यों के साथ ली बैठक. जशपुर : जशपुर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सी.एस. परमा की उपस्थिति में छठ समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाटों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने छठ पर्व के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री विश्वास राव…

Read More

आस्था और प्रकाश का संगम —एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल.

दोकड़ा (जशपुर) : एकादशी पर्व की इस विशेष तिथि के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में शुक्रवार की संध्या एक भव्य द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल छा गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की लौ से जब पूरा वातावरण आलोकित हुआ, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से दीप प्रज्वलन कर भगवान…

Read More

आध्यात्मिक संगम : धर्म और वैदिक संस्कृति का संदेश लेकर आएंगे शंकराचार्य महाराज, उल्हासनगर में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का प्रवचन 16 अक्टूबर को, साईं मसन्द ने किया आमंत्रण.

16 अक्टूबर को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का वसणशाह दरबार उल्हासनगर में होगा प्रवचन : साईं मसन्द रायपुर : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज 16 अक्टूबर को साईं वसणशाह दरबार, उल्हासनगर में दिव्य प्रवचन देंगे। यह आयोजन दरबार के गद्दीनशीन साईं कालीराम साहिब जी की पहल पर और मसन्द सेवाश्रम रायपुर के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब के मार्गदर्शन में हो रहा है।साईं मसन्द साहिब ने बताया कि यह प्रवचन भारत में सनातन वैदिक सिद्धांतों की पुनर्स्थापना और आध्यात्मिक एकता के संदेश को समर्पित है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द…

Read More

नवरात्रि नवमी पर भक्ति का उत्सव : सीएम साय के निवास में भक्ति और आस्था का संगम, श्रीमती कौशल्या साय ने धोए नौ कन्याओं के चरण, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन और पारंपरिक भोज.

मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ नौ कन्या भोज का आयोजन. CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का पद प्रक्षालन कर किया पूजन. कुनकुरी/जशपुर. 02 अक्टूबर 2025 : नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया, उनके चरण धोए और ससम्मान पारंपरिक भोजन परोसा। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित किए…

Read More

मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा दोकड़ा : ग्राम में नवरात्रि उत्सव का जश्न चरम पर, भक्तिमय गरबा और डांडिया की धूम से गूंजा पूरा गांव, पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया कर रहे श्रद्धालु, भक्ति और उत्सव का संगम.

ग्रामीण अंचलों में नवरात्रि का उल्लास, दोकड़ा में गरबा-डांडिया की मची धूम, जमकर थिरके श्रद्धालु. कुनकुरी/दोकड़ा. 29 सितंबर 2025 : नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। ग्राम दोकड़ा में इस वर्ष नवरात्रि पर्व की धूम देखते ही बनती है। बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और मंदिर पारा में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक पंडाल, रंगीन रोशनी और गरबा-डांडिया के उत्सव से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा है। हर शाम पारंपरिक…

Read More