जशपुर :  भारतीय सेना में शामिल होने का सपना होगा साकार! अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य!

जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लक, ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। इस बार से अभ्यार्थी अग्निवीर के दो पदों के…

Read More

जशपुर की ‘लखपति दीदियां’ आत्मनिर्भरता की मिसाल : स्व सहायता समूह से बदल रही जिंदगी, ईंट निर्माण से लेकर केंटीन संचालन तक, जशपुर की महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, पढ़ें पूरीखबर.

ईंट निर्माण, मकानों में ढलाई करने का सेन्टरिंग प्लेट, श्रृंगार दुकान और केंटीन का कर रही बेहतर संचालन. कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दीदियों से जाना लखपति बनने तक का सफर. जशपुर. 03 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जशपुर की दीदियां निरंतर लखपति दीदी बन रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने बुधवार को…

Read More

100 रुपये की बचत से आत्मनिर्भरता तक: जशपुर की स्व सहायता समूह की महिलाएँ बनीं प्रेरणा, अब लाखों की कर रही कमाई

जशपुर 2 अप्रैल 2025/ जिले में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से शुरू हुआ था, लेकिन आज यह 35 शासकीय स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सविता चौहान ने बताया कि इस…

Read More

जशपुर के कांसाबेल में बिहान मार्ट का हुआ शुभारंभ, देशी जशपुरिहा उत्पादों को मिलेगा नया बाजार और महिला समूहों को आजीविका का सशक्त मंच

जशपुर, 29 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में विगत दिवस 27 मार्च को कांसाबेल विकासखण्ड में छ.ग.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित तुर्केश्वर महादेव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बिहान मार्ट का शुभारंभ किया गया। बिहान मार्ट का उद्देश्य जिले अंतर्गत समूह के द्वारा बनाये गए उत्पाद को इस मार्ट के माध्यम से लोगो तक देशी जशपुरिहा उत्पाद को पहुंचना और समूह को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री मिथलेश…

Read More

जशपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 157 पदों पर भर्ती के लिए 4 अप्रैल को प्लेसमेंट कैम्प, इच्छुक उम्मीदवार तैयार रहें

जशपुर, 27 मार्च 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 157 विभिन्न पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन पब्लिक स्कूल लुड़ेग एवं रैपिड केअरवेल सर्विसेज रायपुर संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वृन्दावन पब्लिक स्कूल लुंडेग में प्राचार्य एवं विभिन्न विषयों यथा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिन्दी, संगीत, प्राथमिक कक्षा के लिए शिक्षक एवं लेखापाल तथा वाहन चालक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनकी योग्यता संबंधित विषय में स्नात्तक या स्नात्तकोत्तर तथा बीएड अथवा डीएड है…

Read More

भारत में सहकारी क्रांति : जशपुर की 43 पंचायतों में सहकारिता योजनाओं का भव्य आयोजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा, सहकार से समृद्धि, CSC केंद्र से लेकर मिनी राइस मिल तक, सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण विकास की नई पहल.

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत जिले की 43 पंचायतों में “सहकार से समृद्धि योजनाओं का प्रचार प्रसार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर 24 मार्च 2025 : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार जिले की 43 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संकल्पना “सहकार से समृद्धि के तहत योजनाओं का प्रचार प्रसार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा देश में सहकारी आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नवीन सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

Read More

जशपुर के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान का परचम लहराया! 4 छात्र बने अग्निवीर, बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ी सफलता

जशपुर, 22 मार्च 2025/  कलेक्टर रोहित व्यास मार्गदर्शन एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में खनिज न्यास मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्रों का चयन अग्निवीर थलसेना में हुआ है। अग्निवीर हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 2024 में हुआ था इसमें पास होने वाले छात्रों का फिजिकल एवं मेडिकल दिसम्बर 2024 में रायगढ़ में हुआ। चयनित छात्रों ने नवसंकल्प के एसएससी जीडी बैच में 4 महीने का आवसीय व्यवस्था में रहते हुए तैयारी की थी। छात्रों को संस्थान में लिखित परीक्षा के साथ साथ शारीरिक परिक्षण…

Read More

प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना का कमाल! जशपुर के किसान नरेन्द्र प्रसाद साय ने खरीफ और रबी फसलों में पाई सफलता

जशपुर 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को खरीफ फसल के अलावा अब हर सीजन खरीफ एवं रबी दोनों फसलों का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के द्वारा जिले के किसानों को सोलर पम्प एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत् स्प्रिंकलर सिंचाई पाईप, दोनों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से निरंतर किसानों को मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम जुमईकेला निवासी कृषक नरेन्द्र…

Read More

अग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी

12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकेंगे आवेदन जशपुर, 11 मार्च 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनिकी, क्लर्क ट्रेडमेन (8जी – 10जी), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल…

Read More

जशपुर में 11 मार्च को रोजगार मेला: फैशन डिजाइनर, सुरक्षा गार्ड समेत 69 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका!

जशपुर, 07 मार्च 2025/ राष्ट्रीय रोजगार सेवा, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 मार्च 2025 को किया जा रहा है। जिसमें निजी नियोक्ताओं के द्वारा कुल 69 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके तहत रायगढ़ एवं खरसिया में कार्य हेतु टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा कार्ड के 60 पद आवक सुरक्षा सुपरवाइजर के 05 पदों पर भर्ती की जाएगी एवं कांसाबेल तथा तपकरा में कार्य हेतु जीनू वेलफेयर सोसायटी के द्वारा फैशन डिजाइनर…

Read More