छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह हैदराबाद/रायपुर : छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर…
Read MoreCategory: होम
हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू, गांव की महिलाओं के लिए पेश की मिसाल
दोना-पत्तल से कारोबार शुरू कर चार व्यवसायों का कर रही हैं सफल संचालन रायपुर : स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर श्लखपति दीदीश् बन रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसी कई महिलाओं ने प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और छोटी पूंजी की मदद से स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर बदली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चल रहा लखपति दीदी अभियान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। इसका सबसे…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी
श्री साव ने 6 जून को किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज की देखी थी प्रगति, लेट-लतीफी पर ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई थी फटकार रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान 6 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने…
Read Moreसरगुजा संभाग ने रचा नया कीर्तिमान: छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय वेबसाइट पोर्टल शुरू, राजस्व सेवाओं से लेकर पर्यटन तक सब कुछ अब ऑनलाइन
जशपुर : सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट division-surguja.cg.gov.in का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक संभागीय वेबसाइट है। जो नागरिकों, पर्यटकों तथा विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगी। वेबसाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) सरगुजा द्वारा…
Read Moreइंजीनियर बनने का सपना होगा साकार: सीजीआईटी जशपुर में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और ई एंड टी की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जशपुर : सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची…
Read Moreजशपुर में 18 से 20 जून तक मेगा जनकल्याण शिविर: आयुष्मान, पीएम आवास, सूर्यघर समेत दर्जनों योजनाओं का मिलेगा लाभ, घर-घर पहुंचेगी सरकारी सुविधाएं
जशपुर जिले में 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर श्री व्यास ने शिविर के सुचारू संचालन के दिए निर्देश जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के…
Read Moreपोलियो मुक्त भविष्य की ओर जशपुर: 28 जून के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज, 15 जून को होगी रणनीतिक बैठक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान हेतु गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक 15 जून को जशपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। इसके अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन, सुपरविजन एवं मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में 15 जून 2026 को आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सदस्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण शामिल…
Read Moreजशपुर : मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण: मधुमक्खी के हमले और डूबने से हुई मौत के मामलों में परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम कामारिमा निवासी जयकुमार राम की मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो…
Read Moreदिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों को राहत: जशपुर में 15 जून को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम करेगी जांच
जिला चिकित्सालय जशपुर में 15 जून को बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं इकोकार्डियोग्राफी शिविर श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण जशपुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु अंतर्गत 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के हृदय रोग से चिन्हांकित बच्चों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इकोकार्डियोग्राफी जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। शिविर का आयोजन 15 जून 2026 को जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रातः 9…
Read Moreजशपुर में बाढ़-आपदा पर कड़ी निगरानी: कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर 24×7 कंट्रोल रूम शुरू, आपात स्थिति के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जशपुर : मानसून सीजन को देखते हुए जिले में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01 जून 2026 से 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के आदेशानुसार अगला आदेश तक यह कक्ष संचालित रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री व्यास ने जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष की स्थापना के निर्देश दिए हैं। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी को…
Read More