361 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, बस सेवा से गांव तक पहुंचेंगे रायपुर : अबूझमाड़ अंचल सहित पूरे नारायणपुर जिले के लिए यह दौरा विकास की नई रफ्तार लेकर आएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 30 और 31 जनवरी को जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 361 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सड़क, अधोसंरचना, जनसुविधा और सामाजिक विकास से जुड़े ये कार्य जिले के दूरस्थ इलाकों तक विकास की पहुंच को मजबूत…
Read MoreCategory: होम
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 बनेगी शांति और विकास की नई पहचान, कभी नक्सल प्रभावित रहा क्षेत्र अब खेल और विश्वास के संदेश से जुड़ा, 31 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ
अबूझमाड़ पीस मैराथन 2026: शांति, विश्वास और विकास की नई पहचान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 31 जनवरी को नारायणपुर में होंगे शामिल रायपुर : कभी देश के सबसे दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गिने जाने वाला अबूझमाड़ आज शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर अग्रसर है। दशकों तक माओवादी हिंसा और भय के साये में रहे इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का सशक्त प्रतीक बनकर अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 सामने आई है।…
Read More“सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ, 12 खेलों में 3.50 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन
सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक का होगा आयोजन मुख्यमंत्री ने सरगुजा ओलंपिक के लोगो और शुभंकर “गजरु” का किया अनावरण सरगुजा ओलंपिक में 12 खेल विधाओं में 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन 12 खेल विधाओं में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिताएं रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित…
Read Moreप्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के तहत केंद्रीय नोडल अधिकारी बी.के. प्रुस्ती का जशपुर दौरा, उद्यानिकी नवाचारों की सराहना, स्ट्रॉबेरी और ऑयल पाम खेती से बढ़ती किसानों की आय को बताया मॉडल
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी बी. के. प्रुस्ती ने किया जशपुर का भ्रमण जशपुर जिले में उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की उद्यानिकी नवाचारों से बढ़ रही किसानों की आय, स्ट्रॉबेरी व ऑयल पाम बने नई पहचान जशपुर : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना के अंतर्गत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं उप कृषि विपणन सलाहकार श्री बी.के. प्रुस्ती ने जशपुर जिले का भ्रमण कर जिले में संचालित उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपनाए गए नवाचारों, विभागीय सहयोग और…
Read Moreजशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रोहित व्यास ने आरबीसी 6-4 के तहत पीड़ित परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम टेकूल निवासी स्व. कमलेश्वर राम का कुआं के पानी में डूबने से 16 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी राजमनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान, कुनकुरी के कृषक लादेन टोप्पो ने बिना किसी परेशानी के बेचा धान, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना
जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम खजूरबहार निवासी कृषक श्री लादेन टोप्पो ने बताया कि केंद्र में धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना…
Read Moreमहिला सुरक्षा, साइबर सेफ्टी और यातायात नियमों पर रायगढ़ पुलिस की सशक्त पहल : पुलिस सिर्फ कानून नहीं, भरोसा भी — रायगढ़ पुलिस का छात्राओं से सीधा संवाद.
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी रायगढ़ पुलिस का फोकस. ग्राम कुसमरा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित. महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी. थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने छात्राओं से सीधा संवाद कर किया मार्गदर्शन. रायगढ़ : अपराध नियंत्रण के साथ-साथ समाज में सुरक्षा और विश्वास की मजबूत नींव रखने की दिशा में रायगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय है। एसएसपी श्री शशि मोहन…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई : हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, घर में जुटाई भीड़, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप — गांधीनगर पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. संवेदनशील मामलों में सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही. अम्बिकापुर : धर्मान्तरण से जुड़े संवेदनशील मामले में सरगुजा पुलिस ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना गांधीनगर क्षेत्र में कथित तौर पर लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द से…
Read Moreरिश्तों का खून ! जमीन के लालच में नाती बना नानी का हत्यारा, नानी ने जमीन देने से किया इनकार, गुस्से में नाती ने ईंट से कुचल की हत्या, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.
थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. जमीन हिस्सा नहीं देने की बात बोलने पर आरोपी नाती द्वारा नानी को ईट से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब एवं घटना के दौरान पहना गया टी-शर्ट किया गया जप्त. गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कड़ी कार्यवाही. थाना लुण्ड्रा पुलिस द्वारा मर्ग एवं अपराध क्रमांक 22/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. अम्बिकापुर : रिश्तों…
Read Moreनवगुरूकुल जशपुर में मिली तैयारी से नीलम यादव को रोजगार का अवसर, ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर डेटा एनालिटिक्स प्रशिक्षण के बाद अहमदाबाद की कंपनी में बनी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
नवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का अवसर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए नवगुरूकुल दे रहा है बढ़िया अवसर जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी में जशपुर जिले की नीलम यादव अपने सफलता की कहानी बयां कर रही है। उन्होंने बताया कि वे जशपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता का नाम महेश यादव है और माता का नाम कमला यादव है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10…
Read More