छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण भूमिहीनों को भी मिलेगा न्याय, राज्य के सभी जिलों में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों का पंजीयन हुआ प्रारंभ

साल में हर परिवार को मिलेगा 6 हजार रूपए का आर्थिक अनुदान समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में अब ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूरों को भी न्याय मिलेगा। कृषि भूमिहीन मजदूरों को न्याय देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस योजना के लिए भूमिहीन मजदूरों, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों मुखिया का पंजीयन सभी जिलों में शुरू हो गया है। पंजीयन के लिए ग्राम पंचायतों में व्यवस्था की गई है। यह योजना…

Read More

प्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ रायपुर प्रकृति प्रदत्त वनौषधियों के संरक्षण तथा संवर्द्धन को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत खोन्द्रा बोईरपड़ाव में सम्पन्न हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी तथा सदस्य सचिव अरूण पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित कार्यशाला में प्राकृतिक वनस्पतियों की उपलब्धता के मूल्यांकन और उनके संरक्षण तथा संवर्द्धन पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में संयुक्त वन प्रबंधन समिति, जैव विविधता प्रबंधन समिति तथा पारंपरिक वैद्यकला से जुड़े लगभग 60 लोगों ने…

Read More

बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के पहुँचनें से बदल रही तस्वीर

सिलगेर और मिनपा क्षेत्र के ग्रामीणों का सुविधा शिविर में दिखा उत्साह सुविधा शिविर से ग्रामीणों को मिल रही आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन आदि की सुविधा समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सुकमा जिले के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की पहल से अब ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन पंजीयन आदि की सुविधाओं का लाभ बड़ी आसानी से मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में…

Read More

राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में किया जाएगा विकसित: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री पहुंचे राजमेरगढ़: आदिवासी अंचल के गांव में ग्रामीणों से लिया योजना का फीडबैक ग्रामीणों ने अपनेपन के साथ मुख्यमंत्री को दी खीरा-भाजी की भेंट समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के सुदूर अंचल के ग्राम राजमेरगढ़ को तपोवन के रूप में विकसित किया जाएगा। राजमेरगढ़ अमरकंटक से लगा हुआ गांव है। यह तपोभूमि है। यहां बैगा आदिवासी निवास करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि दूर-दूर से अमरकंटक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजमेरगढ़ में योग केन्द्र और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी,…

Read More

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर 70 पुलिस अधिकारी बनेंगे डीएसपी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गृह (पुलिस) विभाग में सत्तर निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने हेतु विभागीय चयन समिति की कार्यवाही पूर्ण की गयी जिससे वर्षों से पदोन्नति हेतु आशान्वित निरीक्षकों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार विभागों की समीक्षा की जा रही है जिसमें उनके द्वारा वर्षों से लंबित माँगों को पूर्ण किए जाने हेतु त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विभागीय समीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्यरत…

Read More

ब्रेकिंगः आईएएस गोपाल वर्मा बने रायपुर जिला के अपर कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 के अधिकारी गोपाल वर्मा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कलेक्ट्रेट रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला रायपुर के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। देखें आदेश………

Read More

जनसंपर्क आयुक्त ने संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों की ली बैठक, कहा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त डॉ. एस. भारतीदासन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसम्पर्क संचालनालय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए जनसंचार के सभी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। डॉ. भारतीदासन ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन स्तर में आए बदलाव और उन्हें मिली सहूलियतों…

Read More

ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट “इनवेस्टगढ़ छत्तीसगढ़ 2022” जनवरी में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को करेंगे औपचारिक घोषणा

लोगो और वेबसाइट की लांचिंग भी होगी, राज्य सरकार की नयी औद्योगिक नीति से निवेश के लिए बना वातावरण पौने तीन साल में 132 एमओयू के जरिये 58, 950 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित, 1564 नयी औद्योगिक इकाइयां हुई स्थापित समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राजधानी रायपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2022 “इंवेस्टगढ़ छत्तीसगढ़” का आयोजन जनवरी 2022 में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 सितंबर को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। इस…

Read More

महंगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलनरत अधिकारी कर्मचारी लेंगें सामूहिक अवकाश

कलम रख मशाल उठा आन्दोलन अंतर्गत कलेक्टर को सौंप चुके है ज्ञापन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जो कि राज्य के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है , के आह्वान पर केंद्र सरकार के समान 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कलम रख मशाल उठा आंदोलन के अंतर्गत 3 सितंबर को प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारी एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेंगे। इस अभियान को जशपुर जिले में भी गति देते हुए सर्वप्रथम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है।…

Read More

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: स्कूलों के साथ-साथ अब आश्रम-छात्रावास भी खुलेंगे, सुदूर अंचलों के विद्यार्थी जा सकेंगे अपने स्कूल

बैगा स्कूली छात्रा सरस्वती की मांग पर मुख्यमंत्री ने की आश्रम-छात्रावास प्रारंभ करने की घोषणा सरस्वती का गांव 20 किलोमीटर दूर है अपने छात्रावास से मुख्यमंत्री तवाडबरा ग्राम के राजमेरगढ़ पारा के पंच रमेश बैगा के घर पहुंचे और उनके साथ किया जलपान समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही प्रवास के दौरान एक बैगा आदिवासी स्कूली छात्रा सरस्वती के आग्रह पर जिले में आश्रम-छात्रावासों प्रारंभ करने की घोषणा की। सरस्वती का गांव उसके छात्रावास से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। ग्राम तवाडबरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक…

Read More