घोटवानी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, केन्द्रीय अधिकारियों के दल द्वारा छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की सराहना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीसरे चरण के कार्यों की स्वीकृति तथा कार्यों की पूर्णता में देश में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी गत दिवस 16 सितम्बर को दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के घोटवानी ग्राम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में दी गई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तत्वाधान में किया गया…
Read MoreCategory: होम
पटवारी प्रेमकांत पाण्डे निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर जीआर मरकाम ने ट्री पट्टे पर दिए गए शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कूटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में विक्रय कार्य में दोषी पाए जाने पर जगदलपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 37 के तत्कालीन हल्का पटवारी प्रेमकांत पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।
Read Moreछत्तीसगढ़ संवाद के दिवंगत कर्मचारी श्री कामड़े की पत्नी को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदत्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के कर्मचारी रितेश कामड़े का कोरोना से निधन पश्चात् उनके परिजनों के सहायतार्थ छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन ने आज संवाद कार्यालय में स्वर्गीय रितेश कामड़े की धर्मपत्नी श्रीमती रीमा कामड़े को एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। डॉ. भारतीदासन ने इस दौरान कामड़े परिवार का कुशल क्षेम पूछा।
Read Moreमोहला-मानपुर-चौकी जिला एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा
लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी प्रस्तावित नवगठित नवीन मोहला-मानपुर-चौकी में कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव मोहला-मानपुर-चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर-चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन…
Read Moreब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी, एक जुलाई 2021 से मिलेगा लाभ
सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में, 164 प्रतिशत की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया…
Read Moreजैवविविधता का अभिलेखीकरण लोक जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) का किया गया अनुमोदन
राजनांदगांव वनमंडल द्वारा जिले में जैव विविधता समिति का गठन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधिता बोर्ड के निर्देशानुसार राजनांदगांव वनमंडल द्वारा जिले में जैव विविधता समिति का गठन किया गया । वनमंडल में अब तक कुल 502 जैवविविधता समितियां संचालित है। इन जैवविविधता समिति के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रांतर्गत पाये जानी वाली सभी प्रकार की जैवविविधता का अभिलेखीकरण लोक जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) में किया जाना है। यह कार्य शासन द्वारा गैर शासकीय संस्थानों के माध्यम से कराया जा रहा है। एनजीओ द्वारा तैयार किये जाने वाले…
Read Moreन्याय सब के लिए उद्देश्य को आमजनों तक पहुंचाये जाने हेतु शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का हुआ आयोजन
व्यापक स्तर पर किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो दुर्ग, आम नागरिकों को विधिक सेवाएँ उपलब्ध कराने 17 सितंबर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाये जाने के संबंध में नालसा का पत्र एवं न्यायविभाग विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर एवं राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के विशेष मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारी, पैरालीगल वालिन्टिर्स के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। देशव्यापी विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत न्याय सबके लिए…
Read Moreसमाज की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है के मूलमंत्र को लेकर बच्चों में कर्मठ एवं जिम्मेदार नागरिक के गुणों का करें विकास:-कमिश्नर
शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, समाज की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है के मूलमंत्र को लेकर बच्चों में कर्मठ एवं जिम्मेदार नागरिक के गुणों का विकास किया जाना चाहिए। उक्त निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने जगदलपुर शहर के शासकीय बहुउद्देशिय उच्चतर माध्यम शाला में बुधवार को आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर संभाग को राज्य में प्रथम स्थान पर रखने हेतु…
Read Moreमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को याद किया। स्वर्गीय श्री लाखे जी को छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। श्री लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता…
Read Moreसरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पंचायती राज सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस सम्मेलन में पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में जिला पंचायत और जनपद पंचायत के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने और ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरगुजा…
Read More