कुनकुरी बस स्टैण्ड में भाजयुमो ने फूंका उदयनिधि स्टालिन का पुतला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की सायंकाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने उदय निधि स्टालिन पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुनकुरी नगर के मुख्य स्थल बस स्टैण्ड में पुतला दहन किया।

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि सत्य सनातन धर्म को समाप्त कर देने का विवादित बयान तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने दिया है उससे सम्पूर्ण सनातन धर्म का अपमान हुआ है यह उनकी ओछी सोच को दर्शाता है। इस विवाद के विरोध में पुरे प्रदेश में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार में लगातार हिन्दूओं का अपमान हो रहा है। धर्मांतरण का कार्य भी जोरो पर चल रहा है।

विरोध प्रदर्शन के इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, बजरंग दल के संयोजक विजय आदित्य सिंह जूदेव, भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, बॉबी ताम्रकार, नितेश पारीक आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!