महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने ऑनलाइन खरीदी प्राकृतिक रूप से बनाई गई बिहान की राखी, मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल की कलाई पर बांधेगी बिहान की राखियां

रायपुर – पूरा देश रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव के बिहान स्व- सहायता समूह की महिलाऐ अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही है। ये महिलाएं राजनांदगांव शहर के जगह जगह स्टाल लगाकर अपनी राखियां बेचकर  स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर है। उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं के द्वारा आज अपनी हस्तनिर्मित राखियों को राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन बाजार प्लेटफार्म अमेजॉन पर पंजीकृत कर…

Read More

छत्तीसगढ़ को समृद्ध और खुशहाल बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हिन्दुस्तान की बात कार्यक्रम में कहा लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ रायपुर – कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ राज्य ने हर सेक्टर में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग को खुशहाल और समृद्ध बनाने का है। राज्य के संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बना सकते हैं। यह बाते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां आयोजित कार्यक्रम ‘‘हिन्दुस्तान की बात‘‘ के दौरान कही।  उन्होंने इस अवसर पर राज्य में…

Read More

मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में नक्सली हमले की निंदा की,कहा जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

ज्ञातव्य है कि आज जिला नारायणपुर के कडेमेटा कैम्प से ITBP 45वी वाहिनी का एक दल आसपास इलाके के डोमिनेशन हेतु कैम्प से रवाना हुए थे। दोपहर लगभग 12 : 10 बजे कडेमेटा से कडेनार के बीच बेंचा मोड़ में नक्सलियों द्वारा आई टी बी पी की पार्टी के ऊपर घात लगाकर फायरिंग किया गया। फायरिंग लगभग आधे घंटे तक चली। फायरिंग के दौरान आई टी बी पी के सहायक सेनानी श्री सुधाकर शिंदे एवं सहायक उप निरीक्षक श्री गुरुमुख सिंह गोली लगने से घटना स्थल पर ही शहीद हो…

Read More

मुख्यमंत्री ने ओणम पर्व की दी बधाई

 रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओणम पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों विशेषकर मलयाली समुदाय के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है,त्यौहार इसका अभिन्न हिस्सा हैं। मलयाली भाई-बहनों द्वारा छत्तीसगढ़ में भी हर साल ओणम का त्यौहार उत्साह से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ओणम दक्षिण भारत में जन-जीवन की गहराईयों से जुड़ा प्राचीन और पारम्परिक उत्सव है, जो आपसी प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देता…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की 21 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाखे जी भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक थे। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक चेतना के विस्तार में लाखे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला…

Read More

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लोकार्पित मुख्यमंत्री ने श्री दूधाधारी मठ को बस टर्मिनल का निर्माण हेतु प्रदाय भूमि के बदले नवा रायपुर में जमीन देने की घोषणा की रायपुर- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की…

Read More

सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक

राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 678 हितग्राहियों को वितरित किए गए भूमि के पट्टे रायपुर-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर वर्षो से काबिज परिवारों को उनके रहवासी भूमि का मालिकाना हक दिलाने के लिए राजीव गांधी आश्रय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को बेदखली के डर से मुक्ति तथा उन्हें काबिज भूमि का मालिक बनाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने बच्चों से चर्चा कर स्कूल की सुविधाओं की ली जानकारी

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर के साथ आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की ”स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना“ के अंतर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क उच्चस्तरीय शिक्षा के संसाधन सुलभ कराने रायपुर के शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक लैब, स्पोर्ट्स कक्ष, लाइब्रेरी…

Read More

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण, शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात

रायपुर, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर केनाल रोड एवं जल विहार कॉलोनी जी.ई. रोड चौक पर नवनिर्मित यात्री शेड निर्माण का लोकार्पण किया। इस शेड के लोकार्पण से यात्रियों सहित विशेषकर पैदल यात्रा करने वाले और दोपहिया वाहनों के यात्रियों को बरसात और धूप से निजात मिलेगी। इस शेड निर्माण में ओव्हरहेड साईनबोर्ड के साथ 16 नग एलईडी लाईट एवं इंडस्ट्रीयल फैन लगाया गया है। इस शेड को 18 लाख 26 हजार रूपए की लागत से बनाया गया है। लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले…

Read More