राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना से मिली गुणवत्ता युक्त बीज की सौगात कृषि विभाग के सहयोग से कम लागत में आधुनिक बुवाई का सफल मॉडल बना किसानों के लिए प्रेरणा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तायुक्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी का सकारात्मक परिणाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम दरमोहली में देखने…
Read MoreCategory: होम
विशेष लेख : अकादमिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कर्मचारी हितों के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़
362 सहायक प्राध्यापक बने प्रोफेसर, 152 प्रोफ़ेसर हुए प्राचार्य पदोन्नति, शैक्षणिक नेतृत्व को मिली नई मजबूती 595 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 700 नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी सेवा के बड़े अवसर 72 सहायक प्राध्यापकों को 37.23 करोड़ रुपये एरियर्स, 935 की परिवीक्षा अवधि समाप्त सेवा सुरक्षा को मिला मजबूत आधार, 34 अनुकंपा नियुक्तियां, 118 कर्मचारियों को उच्चतर समयमान वेतनमान, कर्मचारी कल्याण को मिली संवेदनशील दिशा विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक रायपुर : किसी भी राज्य की प्रगति का वास्तविक पैमाना उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है और…
Read Moreबैंकॉक में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम! HNLU ने 20 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया ऐतिहासिक MoU, अब दुनिया के साथ होगा रिसर्च और इनोवेशन
एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास : वैश्विक नवाचार और अनुसंधान के लिए 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया महा-समझौता रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान, एचएनएलयू ने वैश्विक विश्वविद्यालय नवाचार एवं सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऐतिहासिक समझौते पर दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और संयुक्त…
Read Moreनगर पंचायत कुनकुरी में नवनियुक्त एल्डरमेन का शपथ ग्रहण संपन्न : शासन के आदेश पर तीन पार्षदों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
कुनकुरी। नगर पंचायत कुनकुरी के प्रशासनिक और विकास कार्यों को नई गति देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत तीन नए एल्डरमेन (नामांकित पार्षदों) का शपथ ग्रहण समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बुधवार, 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे नगर पंचायत कुनकुरी के गरिमामय सभागार में आयोजित इस आधिकारिक कार्यक्रम में नव-नामांकित पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र क्रमांक GENS-2101/4772/2026-UAD दिनांक 25.06.2026 के परिपालन में संपन्न…
Read Moreसाइबर ठगों के खिलाफ सूरजपुर पुलिस का महाअभियान : एक दिन में 171 स्थानों पर साइबर सुरक्षा का महासंकल्प, 40 हजार लोगों ने ली शपथ, डिजिटल अपराधियों को कड़ा संदेश, हजारों लोगों ने ठगी से बचने का लिया प्रण.
सूरजपुर पुलिस के साइबर कॉप अभियान में 171 स्थानों पर 40 हजार नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ. प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार प्रहरी बनाना है उद्धेश्य-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर. शपथ महाअभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर थाना एवं चौकी प्रभारी किए गए पुरस्कृत. सूरजपुर : साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बीच सूरजपुर पुलिस का ‘साइबर कॉप‘ महाअभियान जनजागरूकता की मिसाल बनकर सामने आया है। जिलेभर के 171 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 40 हजार से अधिक नागरिकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा की शपथ…
Read Moreकिसानों के लिए बड़ी खबर! सिर्फ 2% प्रीमियम देकर बचाएं अपनी फसल, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से मिलेगा पूरा सुरक्षा कवच, 31 जुलाई आखिरी तारीख
खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ, किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे बीमा प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसम से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच जशपुर : मानसून के आगमन के साथ जिले में खरीफ फसलों की बोनी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए फसल बीमा की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। किसान 31…
Read Moreजशपुर में बड़ा नियम लागू! अब जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए फिजिकल आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं, मोबाइल के आधार ऐप से ही होगा पूरा सत्यापन
जशपुर जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के लिए अब आधार ऐप मान्य,फिजिकल आधार कार्ड देना अनिवार्य नहीं जशपुर : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई, नई दिल्ली द्वारा नागरिकों की सुविधा और डेटा गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए नए आधार ऐप को लॉन्च किया गया है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, जशपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार यूआईडीएआई के परिपत्र 30 अप्रैल 2026 के अनुसार नए आधार ऐप में नागरिकों को अपने पहचान विवरण की गोपनीयता बनाए रखने की सुविधा मिलेगी।…
Read Moreलोगों की शिकायत और खबर का बड़ा असर! जशपुर के तिवारी नाला पुल की बदहाल सड़क पर चला मरम्मत अभियान, अब मिलेगा सुरक्षित सफर
जशपुर : भागलपुर से पनचक्की जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाल संरक्षण गृह के पास स्थित तिवारी नाला पुल में गड्ढा हो जाने के कारण यातायात में परेशानी हो रही थी। इस संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ था। संज्ञान में आते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल में गड्ढा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि इस प्रकार की समस्या भविष्य में उत्पन्न न हो और…
Read Moreजशपुर में मानसून का जोर बरकरार! 1 जून से अब तक रिकॉर्ड 2469.3 मिमी बारिश, मनोरा बना सबसे अधिक वर्षा वाला इलाका
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 15 जुलाई 2026 तक 2469.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3325.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 21.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार हैरू तहसील जशपुर में 259.2 मिमी, मनोरा में 397.3 मिमी, कुनकुरी में 317.1 मिमी, दुलदुला में 214.6 मिमी, फरसाबहार में 134.8 मिमी, बगीचा में 172.2 मिमी,…
Read Moreदेश के लिए काम करने वालों के लिए बड़ी घोषणा! सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई आखिरी मौका
जशपुर : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के नामांकन के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, संस्थान या संगठन, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रयास और उल्लेखनीय योगदान दिया हो, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हो और एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्यों को सुदृढ़ करने में मददगार बने हो, पात्र है। सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2026 के लिए उपरोक्त पात्रता रखने वाले इच्छुक भारतीय नागरिक, संस्थान, संगठन से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in में…
Read More