चिकित्सा शिक्षा का नया युग, एमबीबीएस में 41 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला; चराईडांड में ₹359 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज का स्थायी भवन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर : आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से  चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्धारित 50 सीटों में से प्रथम चरण में 41 नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों ने प्रवेश ले…

Read More

डिलीवरी कंपनियों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, डिलीवरी बॉय का चरित्र सत्यापन होगा अनिवार्य; 10-15 मिनट की डेडलाइन हटाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के निर्देश

डिलीवरी कंपनियों के मैनेजरों की ली गई बैठक यातायात नियमों के पालन एवं डिलीवरी बॉय के चरित्र सत्यापन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। डिलीवरी के लिए समय का बंधन न रखने की दी गई समझाइश रायपुर : पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा द्वारा विभिन्न ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों एवं फर्मों के संचालकों/मैनेजरों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में फ्लिपकार्ट, ब्लू डार्ट, डिलीवरी डॉट कॉम, ब्लिंकिट एवं अन्य डिलीवरी कंपनियों के मैनेजर उपस्थित रहे।बैठक में राम कुमार बर्मन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात…

Read More

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की नसीहत, तकनीक का सदुपयोग करें, डिजिटल लत से बचें; 19 गोल्ड और 16 सिल्वर मेडल से विद्यार्थी सम्मानित

डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा 16 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल से सम्मानित 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में वर्ष 2025 एवं वर्ष 2026 शैक्षणिक सत्र  के विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक प्रदान किए गए,  जिनमें 19 विद्यार्थियों को…

Read More

निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य पर बड़ा मंथन, मुंबई में राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ समेत राज्यों ने साझा कीं कल्याणकारी योजनाएं

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू रायपुर : भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (‘National Conference on BOCW’) का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 तक आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित, सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे,…

Read More

गांजा तस्करी पर कोर्ट का कड़ा प्रहार, अंतर्राज्यीय तस्कर राज नामदेव को 10 साल सश्रम कारावास; 1 लाख रुपये जुर्माना, 18 किलो गांजा हुआ था जब्त

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, DCP वेस्ट जोन, थाना टिकरापारा दिनांक: 11.09.2026 18 किलो गांजे के साथ पकड़े गए अंतर्राज्यीय तस्कर को 10 साल की सजा रायपुर : दिनांक 18.06.2024 को अवैध गांजा परिवहन करते हुए अंतर्राज्यीय आरोपी राज नामदेव को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। माननीय विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट, श्रीमती किरण थवाईत, रायपुर द्वारा आरोपी को आज दिनांक 11.09.2026 को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1,00,000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। आरोपी के कब्जे से 18 किलोग्राम गांजा, कीमती 3,60,000/- रुपये जप्त किया गया था। विवरण:- दिनांक…

Read More

अतिक्रमण और नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, मालवीय रोड से एमजी रोड तक चला अभियान; 9 वाहन क्रेन से हटाकर चालानी कार्रवाई

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में अतिक्रमण करने वालों पर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी मालवीय रोड एवं एमजी रोड में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही नो पार्किंग में खड़े वाहनो पर की गई कार्यवाही रायपुर : राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों तथा नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा…

Read More

त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा सुरक्षा अभियान, तीनों जोन में संदिग्धों की सघन चेकिंग; चोरी-उठाईगिरी पर लगाम के लिए सादे कपड़ों में भी उतरी पुलिस

संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी/उठाईगिरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का विशेष अभियान आगामी त्यौहार एवं भीड़-भाड़ के सीजन को देखते हुए तीनों जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सादे वस्त्र एवं वर्दीधारी पुलिस टीमों द्वारा एक साथ की गई सघन एवं आकस्मिक चेकिंग संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर की गई विस्तृत पूछताछ, कुछ के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रायपुर : आगामी त्यौहारों एवं भीड़-भाड़ के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी, उठाईगिरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी…

Read More

पुलिस का बड़ा वारंट अभियान, 3 दिन में 87 फरार वारंटी गिरफ्तार; 49 स्थायी और 38 गिरफ्तारी वारंट तामील

तीन दिवसीय विशेष वारंट अभियान में सेंट्रल जोन पुलिस की कार्यवाही में 87 वारंटी हुए गिरफ्तार 87 फरार वारंटियों की धरपकड़ — 49 स्थायी एवं 38 गिरफ्तारी वारंट तामील आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त वारंटियों पर रहा फोकस रायपुर : अपराधों की रोकथाम एवं फरार अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में कार्रवाई तथा फरार वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल…

Read More

गांजा बिक्री की फिराक में घूम रही विधि से संघर्षरत बालिका पकड़ी गई, कब्जे से 2.654 किलो गांजा बरामद; करीब 1.30 लाख का माल जब्त

कुकुरबेड़ा में गांजा बिक्री की फिराक में घूम रही विधि के साथ संघर्षरत बालिका से 2.654 किलोग्राम गांजा बरामद जप्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रूपये थाना सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही रायपुर : दिनांक 11.09.2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सुलभ शौचालय तालाब के पास एक युवती गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुड़िया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी सरस्वती…

Read More

महासमुंद से रायपुर गांजा लेकर आ रहा तस्कर पुलिस के जाल में फंसा, 2.3 किलो गांजा समेत 4 लाख की कार जब्त; संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद से रायपुर गांजा लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार 2.300 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त कार सहित कुल लगभग 4.00 लाख रूपये का मशरूका जप्त एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, ए.एन.टी.एफ. एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर : दिनांक 10.09.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक…

Read More