तीन दिवसीय विशेष वारंट अभियान में सेंट्रल जोन पुलिस की कार्यवाही में 87 वारंटी हुए गिरफ्तार
87 फरार वारंटियों की धरपकड़ — 49 स्थायी एवं 38 गिरफ्तारी वारंट तामील
आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त वारंटियों पर रहा फोकस
रायपुर : अपराधों की रोकथाम एवं फरार अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में कार्रवाई तथा फरार वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में सेंट्रल जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशेष वारंट अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियान के दौरान कुल 87 वारंट तामील किए गए, जिनमें 49 स्थायी वारंट एवं 38 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
थानावार कार्यवाही
स्थायी वारंट — कुल 49
– थाना कोतवाली – 04
– थाना गोलबाजार – 05
– थाना मौदहापारा – 05
– थाना गंज – 07
– थाना सिविल लाइन – 18
– थाना तेलीबांधा – 04
– थाना देवेंद्र नगर – 06
गिरफ्तारी वारंट — कुल 38
– थाना कोतवाली – 09
– थाना गोलबाजार – 07
– थाना मौदहापारा – 02
– थाना गंज – 07
– थाना तेलीबांधा – 03
– थाना देवेंद्र नगर – 10
कुल वारंट तामील – 87
अभियान के दौरान विशेष रूप से आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य हिंसक अपराधों में संलिप्त तथा ऐसे मामलों में फरार चल रहे वारंटियों पर फोकस किया गया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पतासाजी एवं दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया गया तथा विधि अनुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराधों की रोकथाम के लिए फरार एवं वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गंभीर एवं हिंसक अपराधों में संलिप्त अपराधियों तथा कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
