समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बेहाल कर देने वाली गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शहर की सक्रिय समाजसेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने आज मुहिम की शुरुआत की। शहर के चौक चौराहों पर पानी की टंकियां स्थापित कर उसमें पानी भरा। संस्था की संस्थापिका औऱ सचिव अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि आज की भागमभाग जिंदगी में भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने वाला कोई नज़र नहीं आ रहा। घर के बाहर छत व बाग़ बगीचे पर पानी रखने की प्रथा गुज़रे ज़माने की बात हो…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र लिखकर दिया सुझाव : आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए
कहा – “टीएडीपी में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाए” इन सभी मापदंडों पर छत्तीसगढ़ ने शानदार काम किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन अॉफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली प्रवास पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे भेंट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे रायपुर से विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर, नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित ज़िलों…
Read Moreटैक्स संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व प्राप्ति में 19.69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
टैक्स डिफाल्टर वाहन स्वामियों के विरूद्ध ‘भू-राजस्व संहिता‘ के तहत वाहनों की कुर्की की होगी कार्रवाई एकमुश्त निपटान योजना तहत 7 महीने में 2 हजार 135 वाहनों से 20.50 करोड़ रुपए बकाया कर की वसूली परिवहन विभाग ने 1373.91 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिलों के ऐसे परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिन्होंने टैक्स संग्रहण में उल्लेखनीय कार्य किया है, उन्हें परिवहन आयुक्त के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त के लगातार मार्गदर्शन से मुख्यालय एवं…
Read Moreआदिवासी विकासखंड नगरी में शिक्षा के गुणात्मक सुधार एवं समुदाय को जोड़ने “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के पालकों एवं ग्रामवासियों को शिक्षा से जोड़ने हेतु “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है | “शिक्षा चौपाल” कार्यक्रम में विगत दो वर्षों के कोरोना काल में बच्चों के शिक्षा में आई बाधा को दूर करने हेतु पालकों एवं समुदाय से संवाद कर बच्चों में विषय आधारित सीखने की क्षमता के उतरोत्तर विकास पर चर्चा की…
Read More“ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत दूरस्थ वनांचल ग्राम खालगढ़ में नंगे पाँव स्कूल जाने वाले विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजाति भुंजिया समुदाय के बच्चें अब पहनेंगे जूते एवं चप्पल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी -धमतरी कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के सुदूर ग्रामों में रहने वाले प्राथमिक शालाओं के नंगे पाँव स्कूल जाने वाले जरूरतमंद बच्चो को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जूते एवं चप्पल प्रदाय करने की सराहनीय पहल की जा रही है | गर्मी के दिनों में तपती सड़कों पर प्राथमिक शालाओं के बच्चों को अब नंगे पाँव स्कूल नहीं जाना पड़ेगा, ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह…
Read Moreजशपुर के विशेष पिछडी जनजातियों में विकसित की जा रही है योग अभ्यास की आदतें, आगामी 17 अप्रैल तक लगातार चलेगा योगाभ्यास
बगीचा के आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के लिए योगा शिविर का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखण्ड के कुल आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए योगाभ्यास एवं नशा मुक्ति शिविर प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। इनमें शासकीय बालक छात्रावास सन्ना, शासकीय बालक आश्रम पंडरापाठ, शासकीय बालक छात्रावास चम्पा, शासकीय बालक आश्रम रोकडा पाठ, और शासकीय बालक आश्रम भितघरा शामिल है। शिविर निरंतर 17 अप्रैल 2022 तक संचालित रहेगा। शिविर का उद्देश्य योग अभ्यास…
Read Moreबड़ी खबर : सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेस कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना संबंधी आदेश हुआ निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 मार्च 2021 को जारी सार्वजनिक स्थलों में मास्क या फेस कवर नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना अधिरोपित करने संबंधी आदेश को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (held in abeyance) कर दिया है। मंत्रालय द्वारा इस संबंध में विगत 8 अप्रैल को आदेश जारी किया गया है।
Read Moreदिव्यांग राजगिरी अब दुसरों पर नही रहेगी निर्भर, जशपुर जिला प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराया ट्रायसायकिल, राजगिरी ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी। इसी कड़ी में आज मनोरा विकासखंड के ग्राम पकरीटोली निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग राजगिरी राम जो की अपने पैरों से चल नहीं पाते है। श्री राजगिरी राम ने जनदर्शन में पहुंचकर अपनी मांग को रखा। जिला प्रशासन के द्वारा उनकी आवश्यकता को देखते हुए तत्काल उन्हें ट्रायसायकिल प्रदान किया गया। दिव्यांग राजगिरी राम ने कहा कि वे अपने पैरो से चल नहीं पाते है। जिससे उन्हें किसी भी स्थान…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी करने के दिए निर्देशए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओआरएस कार्नर की व्यवस्था करें
महामारी नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाई भण्डार करके रखने के निर्देश पहुंच विहिन क्षेत्रों में संपर्क नम्बर सूचना पटल पर अंकित करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूर्व तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रीष्म ऋतु में हीट वेब एवं जल जनित बीमारियों से होने वाले लू, हीट स्ट्रोक, उल्टीदस्त, डायरिया, जलजनित, आन्त्रशोथ, पीलिया, संक्रामक एवं अन्य मौसमी…
Read More