सहायक शिक्षक एलबी आलोक रंजन एवं अखिलेश टोप्पो को किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को नियमित रूप से शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय में आने पर अध्यापन कार्य नहीं करने एवं अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में कार्यवाही की है।संबंधित शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है, जो कदाचरण…

Read More

वर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 सितम्बर तक औसत वर्षा 1019.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.6 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1055.1 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 783.0 मिमी, बगीचा में 1027.8 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 968.1 मिमी एवं…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. सीता राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 28 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलपती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Read More

लापरवाह वन विभाग पर भारी पड़े विधायक मोटर साइकिल से किया जंगल की कटाई क्षेत्र का निरीक्षण

वन अधिकारी नहीं सुने ग्रामीणों की तो विधायक आठ किलो मीटर अंदर मोटरसाइकिल से देखने पहुंचे जंगल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर के वनक्षेत्र अंधाधुंध वनों की कटाई से बेतरतीव होते जा रही है। कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के गड़ाकट्टा लोटापानी जंगल में अवैध कटाई की शिकायत विधायक यूडी मिंज को लगातार मिल रही थी। ग्रामीणों ने इससे पहले वन विभाग को जंगल कटाई की कई बार सूचना दी थी, लेकिन लापरवाह विभाग के कान तक ही बात सिमट कर रह गई। जिसके बाद लोटापानी में भूमिपूजन के लिये गए विधायक के…

Read More

शारदीय नवरात्र पर्व : श्रीबालाजी जन कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन

1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर श्री बालाजी जन कल्याण समिति जशपुर के तत्वाधान में आयोजित भव्य नवरात्र गरबा महोत्सव 2022 का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक प्रतिदिन समय सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, बालाजी ग्राउण्ड जशपुर में नवरात्र गरबा, डांडिया नृत्य एवं प्रतिदिन पारम्परिक नृत्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक अभय सोनी एवं…

Read More

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती : इस अवसर पर जिले के लगभग समस्त बूथों में चलाया गया सफाई अभियान, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके दी गई श्रद्धांजलि

देशभर में मनाई गई उनकी 106वीं जयंती समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जशपुर शहर मण्डल सहित पूरे जिले के सभी मण्डलों एवं बूथों में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा…

Read More

कृषि महाविद्यालय रायपुर रहा ओवरऑल चौंपियन रहा, पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर्महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय रायपुर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भाटापारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 22 सितम्बर से 25 सितम्बर के मध्य खेली गई। जिसमें राज्य के पूर्वी क्षेत्र के 11 महाविद्यालयों के 305 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस चार दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के…

Read More

परमपूज्य अवधूत बाबा श्री समूहरत्न राम जी की पावन स्मृति में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अवधूत बाबा श्री समूहरत्न राम जी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर प्राप्त किया आशीर्वाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कीनारामी अघोर परम्परा के साधु एवं अघोरेश्वर भगवान रामजी के अंतिम मुडिया साधु श्री समूहरत्न रामजी का कुछ ही दिनों पहले ही अघोरेश्वरलोक गमन रायपुर आश्रम में हो गया था। रायपुर आश्रम में श्रद्धालुओं द्वारा अंतिम दर्शन किये जाने के उपरांत उनका पार्थिव शरीर श्री समवर्ती समूह संस्थान देवस्थानम् आश्रम महुवाटोली (कण्डोरा), तहसील कुनकुरी जिला जशपुर लाया गया था। परमपूज्य बाबा जी के अघोरेश्वरलोक गमन से श्रद्धालु भक्तजनों एवं…

Read More

‘खेल अधोसंरचनाओं के विकास का काम लगातार जारी’, छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

सीएम ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, मुख्यमंत्री शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में हुआ बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ को बधाई दी। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति से प्रदेश में बन रहा औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल, प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए पूंजी निवेश को मिल रहा प्रोत्साहन, सरकार की उद्योगहितैषी नीतियों से अर्थव्यवस्था भी लगातार हो रही मजबूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की औद्यौगिक नीति से प्रदेश में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। उद्योग के लिए अनुकूल माहौल मिलने से नए उद्योग आ रहे हैं। नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्यौगिक नीति 2021-2024 में उद्योगों की स्थापना से जुड़े नियमों को सरल बनाया है। जिसमें उद्योगों को विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली लागू की गई है, कठिन प्रक्रिया…

Read More