राज्य की नक्सली घटनाओं में लगातार आ रही है कमी- गृहमंत्री सड़कों के निर्माण से राज्य में बढ़ रहा है पर्यटन का दायरा- ताम्रध्वज साहू समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के विकास से पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास के लिए स्कूल, स्टील के पुल, बिजली इत्यादि मूलभूत कार्य संपन्न किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरूप नक्सली घटनाओ में लगातार कमी आयी है। श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा नक्सली इलाकों के लिए…
Read MoreCategory: होम
योग सम्मेलन : 1000 से अधिक साधको ने एक साथ किया सूर्यनमस्कार, मलखम्भ से अद्भुत योग क्रियाओं ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह योग सम्मेलन के दूसरे दिन 26 अप्रैल को सुबह 6 से 8 बजे तक रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उद्यान में 1000 से अधिक योग साधको ने एक साथ सूर्य नमस्कार और विशेष योगाभ्यास किया। उन्होंने एक साथ योगाभ्यास करते हुए सभी नागरिकों को योग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर कोसरंगी आश्रम जिला महासमुंद के योग साधको ने मलखम्भ के माध्यम से अद्भुत योग क्रियाओं का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर…
Read Moreजैव उर्वरकों से बढ़ेगी गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट की पोषकता, कृषि वैज्ञानिकों ने गौठान समितियों को कम्पोस्ट समृद्ध बनाने का प्रशिक्षण दिया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में अक्ती तिहार का आयोजन किया जा रहा है। अक्ती तिहार के अवसर पर किसानों को उन्नत बीज, पौध सामग्री एवं उन्नत कृषि यंत्रों के वितरण के साथ ही राज्य शासन की नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत स्थापित गौठानों में निर्मित कम्पोस्ट को बायोफर्टिलायजर के द्वारा समृद्ध बनाने का कार्य भी किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा, अविवादित नामांतरण और बंटवारों के प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण : भूपेश बघेल
सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक करें निपटारा भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों के लिए चलाया जाए विशेष अभियान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक निपटारा करें, साथ ही भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करें।…
Read Moreहेल्थ न्यूज : गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर ग्रीष्म ऋतु में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखने लगा है। गर्मी अत्यधिक बढ़ने पर शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। इसका सेहत पर बुरा असर होता है। हमारे शरीर के लगभग एक तिहाई हिस्से में पानी मौजूद होता है। गर्मियों के मौसम में पानी कम पीने से और ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे कई तरह की समस्याएं…
Read Moreनीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी आशीष उपाध्याय ने आज आकांक्षी जिला राजनांदगांव के विभिन्न संकेतक के संबंध में ली समीक्षा बैठक
जिले की चुनौतियों को चिन्हांकित करते हुए इसके समाधान के लिए रणनीति तैयार करने के दिए निर्देश कोविड-19 संक्रमण के दौरान प्रभावित स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य करने की जरूरत राजनांदगांव जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी आशीष उपाध्याय ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए दिया मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव नीति आयोग के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी आशीष…
Read Moreविश्व मलेरिया दिवस : एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं के बीच मलेरिया नियत्रण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. टी.जी.कुलवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी ने विकासखण्ड से आये ए.एन.एम. एवं आर.एच.ओ.(पु.)तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों को मलेरिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं मलेरिया कार्यक्रम की रूपरेखा सन् 1953 से लेकर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2004 से अब तक की मलेरिया उन्मूलन में किये गये…
Read Moreस्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम 30 अप्रैल को लेंगे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम 30 अप्रैल 2022 पूर्वान्ह 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
Read Moreसोनोग्राफी सेंटरों में बीपीएल वर्ग के लोगों का रखें विशेष ध्यान – कलेक्टर भीम सिंह
कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं सोनोग्राफी संचालकों की ली बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं सोनोग्राफी संचालकों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने सभी सोनोग्राफी संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बीपीएल वर्ग के श्रेणियों का विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र उनके लिए इलाज सुविधा उपलब्ध कराये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान सोनोग्राफी संचालकों द्वारा ली जा रही शुल्क के संबंध में चर्चा करते हुए उनके लिए…
Read Moreजिला एवं तहसील न्यायालयों में 14 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा 14 मई 2022 को सभी मामलों पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है। जिसमें सिविल न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउन्स के मामले, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा एवं व्यवहार प्रकृृति के मामलों, जिसमें निष्पादन प्रकरण भी सम्मिलित हैं, के अलावा, भूमि अधिग्रहण, आबकारी, श्रम, विद्युत, टेलीफोन संबंधी प्रकरण बैंक रिकव्हरी के राजीनामा हेतु रखे जायेंगें, जिसमें मुकदमा पूर्व वाद भी लोक अदालत में प्रस्तुत कर राजीनामा के द्वारा निराकृत किया…
Read More