जनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के अंकिरा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी, ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के बारे में दी जा रही है जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम अंकिरा के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है और राज्य शासन की ओर से निःशुल्क पत्रिका…

Read More

मुख्यमंत्री 25 फरवरी को बिलासपुर में करेंगे तिफरा फलाईओवर ब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड का करेंगे लोकार्पण

तिफरा फलाईओवर ब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड से शहर का यातायात होगा सुगम मनोरंजन और ज्ञान के केन्द्र के रूप में मिलेगी प्लेनेटोरियम की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को तिफरा फलाईओवर ब्रिज, व्यापार विहार स्मार्ट रोड की दो बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इन दोनों कार्यों का लोकापर्ण करेंगे। इस फलाई ओवर और स्मार्ट सड़क के शुरु होने से बिलासपुर-रायपुर मार्ग और बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में यातायात व्यवस्थित…

Read More

छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार, भारतीय बाल कल्याण परिषद ने की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के अमनज्योति जाहिरे को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 प्रदान किया जाएगा। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली ने कोरबा जिला निवासी अमन ज्योति का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने साहसी अमनज्योति का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होने पर उसे बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि साहसिक कार्यों और बहादुरी के…

Read More

पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान

प्रदेश भर में एनडीपीएस के कुल 23 अपराध और अवैध शराब का कारोबार करने वाले  आरोपियों के विरूद्ध 1072 प्रकरण दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देश के परिपालन में जिलों में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, ब्राऊन शुगर, नशीली दवायें एवं अवैध शराब का…

Read More

जशपुर जिले के पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, पुलिस अधीक्षक ने की कार्यो की सराहना एवं दिया प्रशस्ति-पत्र

चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के अप.क्र. 24/22 एवं 25/22 के प्रकरण में फरार 08 आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिये एवं थाना जशपुर के अप.क्र. 09/2022 धारा 399, 401 भा.द.वि. के आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधि./कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विगत दिनों पंजीबद्ध चौकी पण्डरापाठ थाना बगीचा के अप.क्र. 24/22 एवं 25/22 के प्रकरण में फरार 08 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के फलस्वरूप निरीक्षक संतलाल आयाम, निरीक्षक भरत लाल साहू, उप निरीक्षक भास्कर…

Read More

दुर्ग में भी वायरोलॉजी लैब शुरू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने किया ऑनलाइन लोकार्पण, बलौदाबाजार, जांजगीर, दंतेवाड़ा और जशपुर में भी जल्द शुरू होंगे वायरोलॉजी लैब

छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र का 12वां वायरोलॉजी लैब, अभी सभी नौ शासकीय मेडिकल कॉलेजों, एम्स रायपुर और बैकुंठपुर में हो रही है आरटीपीसीआर जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज दुर्ग में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के 12 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। इससे रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर ने ली क्राईम मीटिंग, एस.डी.ओ.पी. एवं थाना व चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग के निराकरण हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

चिटफंड प्रकरण के संबंध में आवेदन प्राप्त होने पर अविलंब वैधानिक कार्यवाही करने हेतु विशेष रूप से किया गया निर्देशित थाना व चौकी क्षेत्र के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचानकर दुर्घटना में कमी लाने हेतु भी कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 23.02.2022 को क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया, उक्त मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मर्ग की थाना/चौकीवार समीक्षा कर थाना प्रभारी एवं संबंधित…

Read More

सड़क दुर्घटना : बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पार्षद पति की मृत्यु

रात भर घटनास्थल पर पड़ा रहा शव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्द्रीमुण्डा मोड के पास पेड़ से बाईक टकराने से कुनकुरी नगर के युवक भूपेन्द्र गुप्ता की मृत्यु हो गई है। मृतक भूपेन्द्र ग्राम भीतघरा गये हुए थे वहां से वापस कुनकुरी लौट रहे थे। रात्री में मोटसाईकिल मोड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। भूपेन्द्र गुप्ता की पत्नि ज्योति गुप्ता नगर पंचायत कुनकुरी की पार्षद है। मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र गुप्ता ने रात्री में…

Read More

वितरण कंपनी ठेका कर्मचारी संघ का पंजीयन रद्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर श्रमायुक्त सह पंजीयक व्यवसायिक संघ रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ठेका कर्मचारी संघ (क्रमांक 360) का पंजीयन समाप्त कर दिया है। पंजीयक ने जारी अपने आदेश में व्यवसायिक संघ अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर ठेका कर्मचारी संघ का पंजीयन निरस्त किया है। स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने कार्यालय श्रमायुक्त सह पंजीयक से प्राप्त पत्र को संज्ञान में लेते हुए अपने मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को इस संबंध में सूचित किया है। कंपनी प्रबंधन ने कार्यालयों को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ठेका…

Read More

अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ और सरल

मिस्डकाल सर्विस से बिना स्मार्ट फोन वाले उपभोक्ता कर सकेंगे आनलाइन आवेदन सिंगल एवं थ्री फेज मीटर की उपलब्धता पर्याप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी उपभोक्ता सेवा-सुविधाओं में विस्तार कर रही है ताकि उपभोक्ता को बिना बिजली दफ्तर जाए नया बिजली कनेक्शन आनलाइन ले सके। इसके लिए मिस्डकाल सर्विस शुरु की जा रही है, जिसमें अब बिना स्मार्ट फोन वाले उपभोक्ता भी आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह मिस्ड काल सर्विस मार्च 2022 से शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में सिंगल एवं…

Read More