समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि मिलर्स का चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा कराने में और गति लायें। धान उपार्जन केन्द्रों में शेष रहे धान का भी शीघ्र ही परिवहन कराने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत खाद्य मूव्हमेंट वर्क प्लान की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में भारतीय खाद्य निगम, रेल्वे और खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। श्री जैन…
Read MoreCategory: होम
दंडित बंदी ज्ञानदास की मृत्यु पर दंडाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दंडित बंदी ज्ञानदास कुर्रे, पिता स्व. गोवर्धन कुर्रे, उम्र लगभग 68 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना कसडोल, जिला बलौदा बाजार भाटापारा (छ.ग.) की सिम्स अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान 27 जनवरी 2022 को सुबह 7.30 बजे मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच के आदेश दिये गये है। उक्त बंदी के मृत्यु के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी प्रस्तुत करना हो तो, वे कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय कक्ष क्रमांक 35 में 28 फरवरी 2022…
Read Moreछत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक को लेकर सोनिया से तीसरी बार फरियाद पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, गहलोत समझ लें कमाऊ पूत की शिकायत कांग्रेस की राजमाता को सुनाई नहीं देती- कौशिक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राजस्थान को आवंटित छत्तीसगढ़ में कोल ब्लॉक में राज्य की भूपेश बघेल सरकार द्वारा खनन की अनुमति न देने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से तीसरी बार शिकायत किये जाने के मामले में कटाक्ष करते हुए कहा है कि गहलोत जी यह समझ लें कि कमाऊ पूत की शिकायत कांग्रेस की राजमाता को सुनाई नहीं देती। एक जमाने में अजीत जोगी की शिकायत दिल्ली दरबार की दीवारों से टकराकर लौट आती थी। अब…
Read Moreऑनलाईन मोड में होंगी स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में ली जायेंगी। सरकारी एवं निजी सभी प्रकार की स्कूलों में यह निर्देश लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। केवल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं ही नियमानुसार ऑफलाईन तरीके से होंगी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाईन मोड में होने के कारण पालक एवं विद्यार्थी ऑनलाईन मोड पर ही परीक्षा लिये जाने की मांग कर रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी…
Read Moreमेले में गई युवती से सामुहिक दुष्कर्म कर फरार रहने वाले दो आरोपी पकड़ाये, प्रकरण में पहले भी दो आरोपी हुए है गिरफतार, जाने पूरा मामला…..
थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 153/2021 धारा 376 D भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी प्रार्थिया दिनांक 27-28 /11/21 के दरमि्यानी रात को अपने प्रेमी के साथ कंडोर मेला देखने गयी थी कि रात्रि करीबन 1-2 बजे अपने प्रेमी के साथ मेला ग्राउंड से कुछ दूर तालाब के पास बैठे थे कि 4 अज्ञात लड़को के द्वारा पीड़िता के प्रेमी को डरा धमका कर वहां से भगा दिया गया, उसके बाद पीड़िता को अज्ञात लड़को के द्वारा जबरन उठा कर कुछ दूर ले गए और…
Read Moreएकलव्य विद्यालय करपावण्ड के प्रतिभाशाली छात्रों का कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता देकर किया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा एकलव्य विद्यालय करपावण्ड के प्रतिभाशाली छात्रों को स्मृति चिन्ह और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बंसल ने प्रतिभाशाली छात्रों को डॉक्टर-इंजीनियर बनकर बस्तर में सेवा देने का आग्रह किया। करपावण्ड विद्यालय के दो छात्र सतीश कश्यप और सुखराम मंडावी को एम.बी.बी.एस. में प्रवेश मिला है। इसके अलावा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में अध्ययनरत छात्र देवेंद्र बघेल, पदामी अर्जुन, फाल्गुनी भारती, नीतीश कच्छ एवं संजय पदम को भी कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ…
Read Moreट्रैफिक चालान प्रकरण निराकरण वर्चुअल कोर्ट के जरिए करने सभी आवश्यक तैयारी करें : मुख्य सचिव श्री जैन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार टैªफिक चालान प्रकरणों की कार्यवाही वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से किए जाने के संबंध में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर इस दिशा में शीघ्र समुचित कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव विधि विभाग श्री रामकुमार तिवारी, सचिव गृह विभाग श्री धनंजय देवांगन सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।…
Read Moreआमचो बस्तर हेरिटेज सोसायटी का होगा गठन, बादल एकेडमी, कलागुड़ी, थिंक बी, ट्रेवल बस्तर जैसी संस्थाओं को किया जाएगा सुदृढ़, कलेक्टर श्री बंसल ने दिए आवश्यक निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने बादल एकेडमी, कलागुड़ी, थिंक बी और ट्रेवल बस्तर जैसी संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए आमचो बस्तर हेरीटेज सोसायटी के गठन के निर्देश दिए। बुधवार देर शाम कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बस्तर की कला, संस्कृति, पर्यटन आदि विरासतों को सहेजने और संवारने में इन संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री गोकुल रावटे, जगदलपुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी…
Read Moreजिले में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कोलाहल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजत बंसल ने जिले में आयोजित होने वाली शिक्षा सत्र 2021-22 की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर सम्पूर्ण बस्तर जिले में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कोलाहल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने वार्षिक परीक्षा के दौरान परिक्षार्थियों के अध्ययन में किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 5(2) एवं धारा 10(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों…
Read Moreछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं से शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में आई कमी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2018 के उपरांत स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति परिलक्षित हो रही हैं। शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबंधक एवं सहायकों की भर्ती कर राज्य में स्वास्थ्य के स्तर को उच्च मापदण्ड स्थापित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार वर्ष 2015-16 की…
Read More