बेसिक पुलिसिंग के अंतर्गत नियमित पेट्रोलिंग, बदमाशों की सघन जांच और विजिबल पुलिसिंग पर जोर. गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में लाने का निर्देश. केवल अपराध निराकरण नहीं, बल्कि आरोपी को सख्त सजा सुनिश्चित करने गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश. अवैध जुआ, शराब पर गौ-वंश तस्करी पर सख्त अभियान चलाने के निर्देश. लंबित अपराध एवं शिकायतों के निराकरण के लिए माह के प्रारंभ से फोकस करने के निर्देश. टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा, सीसीटीएनएस एवं विभागीय पोर्टलों को रखें अद्यतन. सड़क दुर्घटनाओं…
Read MoreCategory: होम
स्पेशल स्टोरी : छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन, योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन
धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत रायपुर : छत्तीसगढ़ में पारंपरिक फसलों के साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं l इसी कड़ी में मखाना की खेती किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर सामने आ रही है l छत्तीसगढ़ राज्य में मखाना उत्पादन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ मखाना का क्रियान्वयन तेजी के साथ किया जा रहा है।…
Read Moreपीएम आवास निर्माण में बलौदाबाजार छत्तीसगढ राज्य में अव्वल
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है।इस योजना के तहत कच्चे मकानों में रहने वाले या बिना छत वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की उपलब्धियों की फेहरिश्त में एक और कामयाबी शुमार हो गया है। जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के…
Read Moreबारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीजीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों से कराया गया रूबरू
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण बारनवापारा में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर : बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों, आईटी आधारित वन प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण से भावी वन सेवा के अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर उपयोग में आने वाली तकनीक एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं…
Read Moreमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से हमें सीख दी की दृढ़ संकल्प से जीवन की सभी चुनौतियों को परास्त किया जा सकता है। गांधी जी के विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते हैं।…
Read Moreपरीक्षा अवधि में विद्यार्थियों को शांत माहौल देने कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त आदेश, 31 मार्च तक जशपुर में तेज संगीत, लाउडस्पीकर व अनावश्यक कोलाहल पर पूर्ण प्रतिबंध
परीक्षा अवधि में शांति सुनिश्चित करने कलेक्टर का सख्त आदेश 31 मार्च तक जशपुर जिले में तेज संगीत, लाउडस्पीकर और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध जशपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने लोकहित में जशपुर जिले की सीमा के भीतर ध्वनि प्रदूषण और अनावश्यक कोलाहल…
Read Moreधान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान राजकमल ने घर के नजदीक केंद्र में बेचा धान, सुव्यवस्थित प्रक्रिया से किसानों को मिल रही बड़ी राहत
जशपुर : किसान राजकमल ने अपने घर के नजदीक धान खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम श्रीटोली निवासी किसान श्री राजकमल ने बताया कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को एक और बड़ी सौगात, ठेठेटांगर–चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर 11.27 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल व पहुंच मार्ग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक और उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मिली स्वीकृति 11.27 करोड़ की लागत से बनेगा ठेठेटांगर चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जशपुर जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिछले दो वर्षों में जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए कुल 109 करोड़ 09 लाख रुपये तथा 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण के लिए 20…
Read Moreपरेड निरीक्षण से दरबार तक : पुलिसिंग को नई ऊंचाई देने की तैयारी ! रक्षित केंद्र में डीआईजी का सख्त निरीक्षण और खुला दरबार, जशपुर पुलिस को नई दिशा देने का संदेश.
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण, रक्षित केंद्र में आयोजित परेड की ली सलामी. दरबार लगा पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों से हुए रूबरू, सुनी उनकी समस्याएं, किया निराकरण. जशपुर : अनुशासन, संवाद और संवेदनशील पुलिसिंग—इन्हीं मूल मंत्रों के साथ जशपुर पुलिस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रक्षित केंद्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। परेड से लेकर दरबार तक, हर स्तर पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने…
Read Moreनशामुक्त भारत अभियान के तहत जशपुर के नशामुक्ति केंद्र से बदली युवक की जिंदगी, नशे की गिरफ्त से मुक्त होकर बना आत्मनिर्भर और परिवार का सहारा
नशामुक्ति केंद्र बना जीवन बदलने की राह जशपुर में नशे की गिरफ्त से मुक्त हुआ युवक आत्मनिर्भर बनकर परिवार का बना सहारा जशपुर : नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र न केवल नशे की लत से ग्रस्त लोगों को नई दिशा दे रहा है, बल्कि उनके जीवन को सकारात्मक रूप से बदलने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। इसका जीवंत उदाहरण जशपुर नगरीय निकाय निवासी श्री अजय प्रधान (परिवर्तित नाम) हैं, जो आज नशे की लत से पूरी तरह मुक्त होकर आत्मनिर्भर…
Read More